Wednesday , 10 June 2026

banners

राज्यपाल श्री मिश्र ने खाटू श्याम बाबा और सालासर बालाजी के दर्शन किए देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ सीकर जिले में खाटू श्याम बाबा और चूरू जिले में सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने खाटू श्याम मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर में आरती कर देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल का श्री श्याम मंदिर कमेटी के श्री प्रताप सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया। मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें श्याम बाबा की प्रतिमा और प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। इसके पश्चात सालासर बालाजी मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल श्री मिश्र का श्री …

Read More »

युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए पहल करें प्रतिभाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रबुद्ध जनों और प्रतिभाओं का आह्वान किया है कि वे पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से युवा पीढ़ी को बचाकर भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने के लिए पहल करें। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रबोध जाग्रत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। राज्यपाल श्री मिश्र संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह-2022 में मंगलवार को यहां होटल उनियारा में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृति वास्तव में समाज के सूक्ष्म संस्कार हैं जो अतीत और भविष्य के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल …

Read More »

राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को राजभवन स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की।

Read More »

राज्यपाल से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती नीतू भगोतिया ने शुक्रवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी । राज्यपाल को श्रीमती भगोतिया ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रकाशित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की पत्रिका ‘मरुधरा’ के विशेष अंक की प्रति भेंट की।

Read More »

संवैधानिक जागरूकता के बारे में ट्रस्ट के प्रयासों की जानकारी दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक श्री युवराज मलिक ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र को श्री मलिक ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से प्रकाशित पुस्तकों का सैट भी भेंट किया। राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा संविधान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा संविधान उद्देशिका और मूल कर्तव्यों से संंबधित बच्चों की एक पुस्तक भी शीघ्र ही प्रकाशित होगी। श्री मलिक ने आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में भारतीय संविधान और आदर्श जीवन मूल्यों से जुड़ी पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने …

Read More »

राज्यपाल से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री की राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने राज्यपाल से इस दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा से सम्बंधित विभिन्न मसलों पर भी चर्चा की।

Read More »

दूरस्थ शिक्षा में कौशल आधारित, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की पहल हो

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से ऐसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम तथा प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जाएं जिससे विद्यार्थी स्वावलम्बन की ओर प्रेरित हो। उन्होंने कहा कि कुशल मानव संसाधन से ही देश की आर्थिक एवं औद्योगिक प्रगति सुनिश्चित हो सकती है, इसलिए कौशल आधारित पढ़ाई आज के समय की मांग बन चुकी है। राज्यपाल श्री मिश्र वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के दीक्षान्त समारोह में गुरुवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय आपसी समन्वय से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों पर …

Read More »

सर्वसुलभ शिक्षा के लिए ई-पाठ्यक्रम और ऑनलाइन शिक्षा में नवाचार की जरूरत

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लोकतंत्रीकरण के लिए ई-पाठ्यक्रम और ऑनलाइन शिक्षण पद्धतियों में अधिकाधिक नवाचारों एवं शोध को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय,कोटा के दीक्षान्त समारोह में बुधवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में ऑनलाइन शिक्षा ने शिक्षण व्यवस्था को बाधित नहीं होने दिया। ऑनलाइन शिक्षण की उपयोगिता को देखते हुए इसे और अधिक सुगम, संवादमूलक और आकर्षक बनाने की जरूरत है। ऐसे …

Read More »

भगवद्गीता को अपनाने से प्रशस्त होता है स्वस्थ जीवन का मार्ग

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भगवद्गीता को यदि हम जीवन में अपना लेते हैं तो सहज ही स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। उन्होंने भगवद्गीता को जीवन का महत्वपूर्ण ग्रंथ बताते हुए कहा कि जितनी बार हम इस पवित्र ग्रंथ को पढ़ते हैं, जीवन जीने के उतने ही नए अर्थ मिलते जाते हैं। राज्यपाल श्री मिश्र आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, अहमदाबाद द्वारा आयोजित स्वास्थ्य और कल्याण विषयक संगोष्ठी में मंगलवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन का बड़ा …

Read More »

राज्यपाल से श्री मनोज द्विवेदी की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से जम्मू- कश्मीर के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री मनोज द्विवेदी ने सोमवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »