Wednesday , 10 June 2026

banners

विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना विकसित करने में योगदान दें विश्वविद्यालय

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना विकसित करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शिक्षाविदों, शिक्षण संस्थाओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के 8वें दीक्षान्त समारोह में मंगलवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव को भारतीय लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि हमें उन लोगों की स्मृति को अमिट बनाना होगा जिन्होंने देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की गौरवगाथा लिखी है। …

Read More »

ख्वाजा साहब के भाईचारे और सद्भाव के पैगाम को घर घर पहुंचाएं – राज्यपाल

ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 810 वें सालाना उर्स के मौके पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की ओर से शनिवार को अजमेर स्थित दरगाह पर चादर पेश की गई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की ओर से प्रदेशवासियों के सुखद स्वास्थ्य, खुशहाली, समृद्धि और संपन्नता की दुआ करते हुए देश-दुनिया से आ रहे जायरीनों को मुबारकबाद भी दी गई। राज्यपाल के परिसहाय श्री राजऋषि वर्मा ने शनिवार को दोपहर एक बजे अजमेर में मजार शरीफ पर राज्यपाल की तरफ से चादर पेश की। इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र का संदेश पढ़कर सुनाया गया। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा …

Read More »

नई शिक्षा नीति लागू करने में अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनें हमारे विश्वविद्यालय

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि नई शिक्षा नीति को लागू करने और इसके अतंर्गत पाठ्यक्रम निर्धारण में प्रदेश के विश्वविद्यालय दूसरे राज्यों के लिए मिसाल पेश करें। उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से समय-समय पर संवाद कर नई शिक्षा नीति को आगामी सत्र से लागू करने के चरणबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल श्री मिश्र जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के 18 वें दीक्षान्त समारोह में गुरुवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने परम्परागत शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालयों में प्रभावी रूप …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने किया राजभवन में संविधान पार्क का शिलान्यास

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गणतन्त्र दिवस पर बुधवार को राजभवन में संविधान पार्क एवं अन्य कार्यों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को आर्किटेक्ट श्री अनूप बरतरिया ने संविधान पार्क के प्रस्तावित स्वरूप के बारे में जानकारी दी। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे संविधान पार्क में चरखा कातते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वह प्रतिमा विशेष आकर्षण के रूप में प्रदर्शित की जाएगी, जिसने आजादी के आंदोलन में चरखे के जरिए स्वेदशी के आदर्श को जीवंत किया था। एक अन्य वीथी में महाराणा प्रताप …

Read More »

आजादी के अमृत महोत्सव पर राजभवन में बालू रेत से सिरजी कलाकृति रही आकर्षण का केंद्र

राजभवन में बुधवार का दिन उत्सवधर्मिता से सजा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित था। राजभवन में संविधान पार्क निर्माण एवं अन्य सौंदर्यीकरण के कार्यों के साथ ही मुख्य भवन के पास रेत से बनाई एक कलाकृति आकर्षण का विशेष केंद्र रही। आजादी के अमृत महोत्सव पर राजभवन में भारतीय संसद और संविधान की रेत से प्रतिकृति पुष्कर के कलाकार अजय रावत ने बनाई। संसद भवन और संविधान का अहसास कराती इस मोहक कलाकृति को रावत ने बेहद श्रम से सिरजा। संविधान के मूल ग्रन्थ और उद्देश्यिका को उन्होंने बालू रेत से उकेरते भारतीय गणतंत्र को जैसे राजभवन में जीवंत …

Read More »

राज्यपाल ने शहीदों को नमन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 73वें गणतंत्र दिवस पर सवाई मानसिंह स्टेडियम के समीप अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी भी रहे उपस्थित

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके उपरान्त परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी भी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह में हाडीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, एसडीआरएफ, जीआरपी, चौदहवीं बटालियन आरएसी, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, कारागृह आदि की प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया। परेड …

Read More »

राज्यपाल ने 73 वें गणतंत्र दिवस पर राजभवन में झण्डा फहराया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 73 वें गणतंत्र दिवस पर बुधवार को राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धा नमन किया। उन्होंने इस मौके पर देश को सभी क्षेत्रों में अग्रणी करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई भी बांटी। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित

Read More »

मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार में विवेक और दायित्व भावना जरूरी- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रत्येक नागरिक का आह्वान किया है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए उन्हें अपने मत का प्रयोग पूरे विवेक और दायित्व भावना के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक मत योग्य जनप्रतिनिधि चुन सकता है, वहीं बिना सोच-समझ कर प्रयोग किया गया मत अयोग्य का भी चयन कर सकता है। श्री मिश्र 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में मंगलवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक-एक मतदाता को जोड़ने की अवधारणा के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण पहल है। …

Read More »

राज्यपाल से जयपुर जिला कलक्टर श्री राजन विशाल की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को यहां राजभवन में जयपुर जिला कलक्टर श्री राजन विशाल ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »