राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जैविक खेती को किफायती और आम किसान की पहुंच में लाने के लिए कृषि क्षेत्र में शोध और अनुसंधान किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति को हो रहे नुकसान को देखते हुए लाभकारी गैर-रासायनिक खेती पर कार्य करने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के दीक्षान्त समारोह में सोमवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सोच को साकार करने के लिए देश के कृषि संसाधनों …
Read More »banners
राज्यपाल को बाघ संरक्षण पर पोस्टर भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को जयपुर टाइगर फेस्टिवल के श्री आशीष बैद ने यहां राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को बाघ संरक्षण के बारे में जागरुकता लाने का संदेश देते ‘सेव टाइगर’ पोस्टर भेंट किए। इस दौरान श्रीमती शिप्रा बैद एवं श्री गौतम बैद भी उपस्थित रहे।
Read More »परिसरों को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल करें विश्वविद्यालय
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने राज्य के विश्वविद्यालयों से शिक्षा की क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ संस्थाओं के साथ समन्वय और सहभागिता करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के साथ ही खेलकूद के उच्चतम मानदण्डों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को विकसित करना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के दीक्षांत समारोह के अवसर पर रविवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपने परिसर हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की …
Read More »पारिस्थितिकी और वन्य जीवों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार सायं परिवार सहित झालाना वन क्षेत्र का भ्रमण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने यहां शिकार होदी पर बघेरे ‘बहादुर’ की अठखेलियां देखी और झालाना जंगल के नजारे देखकर इसकी तारीफ की। इससे पहले प्रमुख शासन सचिव वन एवं पर्यावरण श्रीमती श्रेया गुहा, प्रधान मुख्य वन्यजीव संरक्षक श्री दीप नारायण पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल को वन विभाग के अधिकारियों ने झालाना सफारी और इस वन क्षेत्र में मौजूद वन्यजीवों और वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने यहां आने वाले पर्यटकों से आह्वान किया कि बघेरों सहित …
Read More »राज्यपाल से जयनारायण व्यास विवि के कुलपति की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति श्री के. एल. श्रीवास्तव ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से श्री श्रीवास्तव की कुलपति नियुक्त होने के बाद यह पहली शिष्टाचार भेंट थी ।
Read More »राज्यपाल से पूर्व मंत्री श्री सराफ की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।
Read More »पुलिस की छवि आम नागरिक के मित्र के रूप में हो – राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ आम नागरिक के मित्र के रूप में भी अपनी पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विश्वविद्यालय के जरिए पुलिसिंग की ऐसी व्यवस्था पर कार्य किया जाना चाहिए जिससे पुलिसकर्मी अपने आचार- व्यवहार से पुलिस के प्रति आम जन का विश्वास जीत सकें। राज्यपाल श्री मिश्र सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के दूसरे दीक्षान्त समारोह में बुधवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल से ही पुलिस की दमनकारी छवि ही प्रचारित रही है, जिस …
Read More »उत्पादन बढ़ाने के लिए वैकल्पिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने की जरूरत – राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए कृषि उत्पादन की मांग को पूरा करने के लिए नए विकल्पों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम जमीन में अधिक पैदावार लेने की वर्टिकल फार्मिंग तकनीक को स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप व्यावहारिक बनाने पर और अधिक कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल श्री मिश्र दीक्षान्त समारोह में मंगलवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि ही किसी राष्ट्र की संपन्नता और खुशहाली का भी पैमाना है, इसलिए कृषि क्षेत्र के विकास पर सभी स्तरों पर ध्यान …
Read More »राज्यपाल से मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राज्य की नव नियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।
Read More »आयुर्वेद विश्वविद्यालय विश्व का उत्कृष्ट आयुर्वेद शोध केन्द्र बने
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक संदर्भों में विकसित करने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने आयुर्वेद विश्वविद्यालय को आयुर्वेद चिकित्सा शोध एवं अनुसंधान में विश्व का उत्कृष्ट केन्द्र बनाए जाने का भी आह्वान किया। श्री मिश्र सोमवार को राजभवन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के पंचम दीक्षांत समारोह में ऑनलाईन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों से प्रेरणा लेते हुए विश्वविद्यालय में चिकित्सा के नवीन शोध कार्यों को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। उन्होनें कहा कि इसी से हमारी आयुर्वेद की महान चिकित्सा पद्धति को फिर से …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra