राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आकाशवाणी समाचार, जयपुर की राजस्थानी वेबसाइट का मंगलवार को यहां राजभवन में कंप्यूटर का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रादेशिक भाषा और संस्कृति के संदर्भ में राजस्थान के निवासियों के लिए ऑनलाइन यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इसके लिए बधाई दी। आकाशवाणी समाचार जयपुर के उप महानिदेशक श्री मयंक कुमार ने बताया कि राजस्थानी में समाचार की यह पहली वेबसाइट है। राजस्थान में प्रमुख समाचारों को राजस्थानी में प्रसारण के साथ वेबसाइट पर भी देने की इससे पहल हुई है। इस दौरान आकाशवाणी जयपुर के उप निदेशक (समाचार) …
Read More »banners
राज्यपाल श्री मिश्र को सांसद श्रीमती दीया कुमारी ने दी नव वर्ष की बधाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को यहां राजभवन में सांसद श्रीमती दीया कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने भी आगन्तुकांे को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनकी सुख समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से आचार्य श्रीमहाश्रमण की मुलाकात
श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की अहिंसा यात्रा गुरुवार को यहां राजभवन पहुंची। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आचार्यश्री महाश्रमण और संतजनों का राजभवन में स्वागत किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि संतों की संगति का अवसर मिलना सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने कहा कि सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संकल्प लोगों को दिलाने के उद्देश्य से आचार्यश्री की प्रेरणा से निकाली जा रही अहिंसा यात्रा की यह पहल सराहनीय है। आचार्यश्री ने बताया कि दिल्ली के लाल किले से 9 नवम्बर 2014 से शुरू अहिंसा यात्रा नेपाल, भूटान और भारत के बीस से अधिक राज्यों से होती हुई राजस्थान …
Read More »कुलाधिपति श्री मिश्र की अध्यक्षता मे कुलपति समन्वय समिति की बैठक का प्रथम सत्र आयोजित विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की स्वीकृतियां एवं नियुक्तियां समयबद्ध किए जाने के राज्यपाल ने दिए निर्देश
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक रिक्त पदों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इन्हें भरने की कार्यवाही त्वरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार पदों को भरने की स्वीकृतियां जारी करने और विश्वविद्यालयों को भी स्वीकृत पदों पर नियुक्तियों की कार्यवाही समयबद्ध किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को राजभवन में कुलपति समन्वय समिति की बैठक के आरम्भिक सत्र में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को …
Read More »विभिन्न लोक कलाओं का संगम देख यूं लग रहा है, मानो पूरा भारत यहीं एकत्र हो गया हो-राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे समय में लोक कलाओं का यह पर्व हमारी विविधता में एकता की संस्कृति को दर्शाता है। सुदूर प्रांतों से विभिन्न रंग-बिरंगी वेशभूषा में इन कलाकारों को देखकर लग रहा है पूरा भारत शिल्पग्राम में ही एकत्र हो गया है। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को उदयपुर के दस दिवसीय शिल्पग्राम महोत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि देश के कई राज्यों के 400 लोक कलाकार इस उत्सव में भाग ले …
Read More »स्मार्ट विलेज इनिशिएटिव में मदार गांव है सर्वश्रेष्ठ: राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा स्मार्ट विलेज इनिशिएटिव के अन्तर्गत गोद लिये गये मदार गांव का दौरा किया। राज्यपाल ने यहां किसान संगोष्ठी में सम्बोधित करते हुए कहा कि मदार गांव में किये गये विकास कार्यों का मॉडल राज्य पोषित 28 विश्वविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ है। इसके लिए उन्होंने कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित विश्वविद्यालय टीम को बधाई दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने जल संरक्षण,कृषि वानिकी, कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि कृषक उत्पादक संगठन बनाकर गांव में स्वरोजगार को …
Read More »इंडिया टीवी के प्रधान संपादक श्री रजत शर्मा की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को यहां राजभवन में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं प्रधान संपादक श्री रजत शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें संविधान की उद्देश्यिका एवं मूल कर्तव्यों की प्रति भेंट कर मीडिया के माध्यम से समाज में संवैधानिक चेतना लाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से देवरिया सांसद की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से देवरिया सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।
Read More »राज्यपाल से केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उनसे प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास से जुड़े मुद्दों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए हो रहे प्रयासों और आदिवासी एवं अनुसूचित क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार अवसरों के साथ उनके कौशल विकास लिए अधिकाधिक प्रयास किए जाने पर चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र के साथ हुए संवाद में श्री प्रधान ने देश में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और युवाओं में कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। राज्यपाल श्री मिश्र …
Read More »सबसे पहले हम भारतीय, उसके बाद ही हमारी कोई अन्य पहचान
डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित विधि विद्यार्थी महिलाओं और वंचितों के अधिकारों के बारे में जागरूकता लाने के लिए आगे आएं सबसे पहले हम भारतीय, उसके बाद ही हमारी कोई अन्य पहचान – राज्यपाल राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कि हम सबसे पहले भारतीय हैं। सबसे पहले हमारा संविधान है और उसके बाद हमारी कोई व्यक्तिगत पहचान है, यह बात हम सभी को याद रखनी चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को बिड़ला सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra