राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि उच्च गुणवत्तापूर्ण व व्यवहारिक शिक्षा की ज्योति से ही वास्तविक रूप से राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। इसके लिये विद्यार्थियों को सैद्धान्तिक शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा भी आज की समयानुरूप आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को राजसमन्द के गांव बिलोता में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के श्रीनाथ पीठ उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला भूमि पूजन के कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानवीयता के गुणों से पूर्ण होने के साथ ही व्यवहारिक हो। उसमें हमारी कला, संस्कृति, दर्शन का भी समावेश होना चाहिए जिससे कि मानव …
Read More »banners
पैरालिम्पियन देवेन्द्र झाझड़िया की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पैरालिम्पिक खेलों के दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर श्री देवेन्द्र झाझड़िया ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को टोक्यो पैरालिम्पिक में जीते रजत पदक का अवलोकन कराया। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »स्काउट-गाइड गांधी दर्शन से नई पीढ़ी को जोड़ें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्काउट गाइड संगठन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दर्शन और विचारों का प्रसार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों से नई पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन के अंतर्गत आचार व्यवहार की शुद्धता, गरीब बस्तियों में कार्य, स्वच्छता आदि में इस संगठन की अग्रणी भूमिका हो। राज्यपाल एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संस्था के मुख्य संरक्षक श्री मिश्र बुधवार को यहां राजभवन में संस्था के नए पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा …
Read More »राज्यपाल ने 11 केबिनेट एवं 4 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को यहां राजभवन में आयोजित समारोह में 11 केबिनेट एवं 4 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आग्रह किया। इससे पहले मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने राज्यपाल से समारोह प्रारम्भ करने की अनुमति मांगी। राज्यपाल श्री मिश्र ने समारोह में श्री हेमाराम चौधरी, श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, श्री रामलाल जाट, श्री महेश जोशी, श्री विश्वेन्द्र सिंह, श्री रमेश मीणा, श्रीमती ममता भूपेश बैरवा, श्री भजनलाल जाटव, श्री टीकाराम जूली, श्री गोविन्दराम मेघवाल एवं श्रीमती शकुन्तला रावत …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से कर्नाटक के राज्यपाल की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने रविवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें संविधान की उद्देश्यिका एवं मूल कर्तव्यों की तस्वीर भी भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »तीन मंत्रियों के इस्तीफ़े सौंपे राज्यपाल ने किए स्वीकार
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार सायं राजभवन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने राज्यपाल को केबिनेट मंत्री श्री रघु शर्मा, श्री हरीश चौधरी और राज्य मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफ़े सौंपे। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से यह स्वीकार कर लिए।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को मिर्जापुर जिले के विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर विंध्यवासिनी माता से देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि के लिए कामना की।
Read More »सतत् विकास की जड़ें भारतीय ज्ञान -विज्ञान में निहित
पावानगर महावीर इण्टर कॉलेज का हीरक जयंती समारोह आयोजित सतत् विकास की जड़ें भारतीय ज्ञान -विज्ञान में निहित- राज्यपाल श्री मिश्र जयपुर, 19 नवम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि सतत् विकास और मानवतावाद की जड़ें भारतीय ज्ञान-विज्ञान में ही निहित हैं और नई शिक्षा नीति इन्हीं उदात्त मूल्यों पर आधारित है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के पावानगर महावीर इण्टर कॉलेज फाजिलनगर के हीरक जयन्ती समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया …
Read More »विराट व्यक्ति और सादगी की प्रतिमूर्ति थे पं. दीनदयाल उपाध्याय – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रख्यात विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ द्वारा प्रकाशित 17 पुस्तकों का सोमवार को यहां राजभवन में लोकार्पण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, रहन-सहन और सोच के बारे में जितनी गहराई में जाते हैं, उतना ही नया सीखने का अवसर मिलता है। दीनदयाल जी का व्यक्तित्व जितना विराट था, उनका जीवन उतना ही सादगी भरा था। राज्यपाल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के आरम्भिक वर्ष धानक्या सहित राजस्थान के विभिन्न …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra