राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जनजातीय समाज को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाते हुए राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होने के अधिकाधिक अवसर प्रदान करने की जरूरत व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी और गैर आदिवासियों के बीच की खाई को पाटने के लिए व्यावहारिक स्तर पर प्रयास होने चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र क्रांतिकारी महापुरुष बिरसा मुंडा की जयन्ती के अवसर पर सोमवार को राजभवन में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की कलाओं और उनकी संस्कृति के संरक्षण के साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के …
Read More »banners
राज्यपाल से केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने सोमवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल को स्वातंत्र्य समर के अमर बलिदानी पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर श्री पवन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक स्वातंत्र्य समर के अमर बलिदानी की प्रथम प्रति सोमवार को यहाँ राजभवन में भेंट की गई। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस मौके पर कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष में अहिंसात्मक आंदोलन के साथ- साथ क्रांतिकारियों का प्रबल प्रवाह था। छोटे- छोटे दलों में सक्रिय क्रांतिकारियों ने आजादी की अलख जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन सभी प्रयासों के फलस्वरूप देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर क्रांतिकारियों के जीवन और बलिदान के बारे में जानकारी देने वाली इस …
Read More »राज्यपाल की प्रधानमंत्री से मुलाकात
राज्यपाल की प्रधानमंत्री से मुलाकात प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने राजस्थान में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए राजभवन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। साथ ही आदिवासी एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास, युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता आदि के लिए किए …
Read More »राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्यपाल सम्मेलन में दिए महत्वपूर्ण सुझाव
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्यपाल सम्मेलन में दिए महत्वपूर्ण सुझाव दक्षिण राजस्थान में जल संचयन का प्रभावी मास्टर प्लान बने जल जीवन मिशन में सहायता का अनुपात बढ़ाने का आग्रह जयपुर, 11 नवम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दक्षिण राजस्थान में जल संग्रहण के लिए प्रभावी मास्टर प्लान बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत राजस्थान को 50:50 के स्थान पर 90:10 के अनुपात में सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 51वें राज्यपाल सम्मेलन में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द, उप राष्ट्रपति …
Read More »उप राष्ट्रपति के साथ राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र
नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित हो रही राज्यपाल कॉन्फ्रेंस से पहले बुधवार को उपराष्ट्रपति निवास पर उप राष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने सभी को हाइ टी पर आमंत्रित किया था। इसमें उप राष्ट्रपति के साथ राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र व अन्य राज्यों के राज्यपाल एवं उपराज्यपाल।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने दीपावली पर शहर की रोशनी का अवलोकन किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार रात्रि राजभवन से बाहर निकल कर दीप पर्व पर जयपुर शहर में की गई रोशनी का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मिश्र विधानसभा मार्ग से होते हुए पांचबत्ती, अजमेरी गेट, चांदपोल, त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, हवामहल, रामबाग होते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर गए। उन्होंने बहुत से स्थानों पर गाड़ी रुकवा कर दीपावली पर रोशनी से नहाए शहर को देखा। उन्होंने कहा कि सर्वत्र उजास का यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता जीवन के आलोक पथ का संवाहक है। उन्होंने दीप मालिकाओं से सज्जित, रोशनी से श्रृंगारित जयपुर की सराहना …
Read More »दीप पर्व पर राज्यपाल की स्वस्तिकामना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को दीपावली पर आज यहां राजभवन में बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने सभी के लिये दीप पर्व की स्वस्तिकामना करते हुए आगन्तुकों के लिए सुख, समृद्धि और सम्पन्नता की कामना की। उन्होंने कहा कि चंहु ओर उजास का संवाहक रोशनी का यह पावन पर्व सभी के लिए उमंग, उल्लास लिए शुभ हो। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दीपावली पर गुरुवार को राजभवन में निर्धनों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता मानव धर्म है।
Read More »राज्यपाल की दीप पर्व दीपावली पर शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व जीवन से अंधकार और निराशा को दूर कर उत्साह, उल्लास और नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने इस अवसर पर मां लक्ष्मी से सभी को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करने की कामना की है। राज्यपाल ने कहा है कि जीवन का वास्तविक आनंद देने में ही निहित है, इसलिए हमें इस अवसर पर दूसरों के जीवन में उमंग और खुशियां भरने का संकल्प लेना …
Read More »राज्यपाल से केन्द्रीय सूचना आयुक्त की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से केन्द्रीय सूचना आयुक्त श्री उदय माहुरकर ने मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री माहुरकर ने उन्हें अपनी पुस्तक ‘वीर सावरकर- द मैन हू कुड हैव प्रेवेन्टेड पार्टिशन’ की प्रति भेंट की।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra