शिक्षक समाज रूपी नर्सरी की निराई-गुड़ाई कर उसे संवारता है संवैधानिक मूल्यों की सर्वोच्चता बनाए रखने में मीडिया की अहम भूमिका-राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि शिक्षक शिक्षण के दौरान समय सन्दर्भों से निरन्तर अपने को अपडेट रखे। उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखे जाने के साथ परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्ति को समाज के लिए घातक बताया। महर्षि अरविन्द के लिखे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक वह माली है जो समाज रूपी नर्सरी की निराई-गुड़ाई कर उसे संवारता है। श्री मिश्र सोमवार को एक होटल में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित शिक्षण उत्कृष्टता …
Read More »banners
राज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने की जरूरत
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आमजन से राज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने का आह्वान किया है ताकि ऐसे जरूरतमंद लोग भी इस कोष से सहायता प्राप्त कर लाभान्वित हो सकें जिनको किसी अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं हो पा रही है। राज्यपाल श्री मिश्र राज्यपाल राहत कोष में धन संग्रहण एवं सलाह हेतु गठित समिति की बैठक में शनिवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कोष का उद्देश्य केवल धन संग्रहण नहीं है अपितु सभी की सहभागिता प्राप्त कर राज्य में जरूरतमंद आमजन से जुड़कर उनकी …
Read More »शोध कार्य सैद्धान्तिक न होकर ऐसे हों जिससे समाज का भला हो – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में शोध के स्तर को सुधारने के लिए व्यावहारिक कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शोध के नाम पर दस-बीस किताबों से कोई एक किताब तैयार करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाते हुए ऐसे विषयों पर शोध कार्य किए जाएं जिससे समाज का भला हो सके। उन्होंने कहा कि शोध मात्र सैद्धान्तिक न होकर व्यावहारिक रूप में ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित करने वाला होना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के भवनों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे …
Read More »हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन की कारगर नीति तैयार हो
‘स्वयंसिद्धा’ हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन उद्यमिता के विकास के लिए प्रभावी वातावरण बनाए जाने की जरूरत हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन की कारगर नीति तैयार हो – राज्यपाल जयपुर, 8 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने समाज में उद्यमिता के विकास के लिए प्रभावी वातावरण बनाए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित करके स्थानीय क्षेत्र से जुड़े हस्तशिल्प उत्पादों के अधिकाधिक विपणन की कारगर नीति पर सभी स्तरों पर कार्य किया जाना चाहिए। श्री मिश्र शुक्रवार को जवाहर कला केन्द्र में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद तथा लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित …
Read More »राज्यपाल ने शारदीय नवरात्र पर घट स्थापना कर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शारदीय नवरात्र पर्व के आरम्भ पर गुरुवार को राज भवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में परिजनों सहित विधिवत घट स्थापना कर पूजा-अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने माँ दुर्गा की आरती कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
Read More »एम.बी.एम. विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव नियुक्त कुलपति ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में एम.बी.एम. विश्वविद्यालय, जोधपुर के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल से संवाद के दौरान प्रो. शर्मा ने विश्वविद्यालय में शैक्षिक उन्नयन से संबंधित अपनी प्राथमिकताओं के बारे में अवगत कराया। राज्यपाल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
Read More »राज्यपाल राहत कोष से मिले हर एक जरूरतमंद को मदद – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्यपाल राहत कोष का उद्देश्य सिर्फ धन संग्रहण ही नहीं है बल्कि ऐसे जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना है, जिन्हें अन्य कहीं से भी किसी प्रकार की कोई सहायता प्राप्त नहीं हो पाती है। राज्यपाल श्री मिश्र राज्यपाल राहत कोष की सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक में सोमवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्यपाल राहत कोष का दायरा बढ़ाया गया है। अब इसके माध्यम से अकाल, बाढ़, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की सहायता, महामारी …
Read More »राज्यपाल ने राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर पोस्टर लोकार्पित किए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को राजभवन में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के ‘रक्तदान जनजागरण’ पोस्टर लोकार्पित किए। इन पोस्टर के माध्यम से स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के बारे में आमजन को जागरूक करने की पहल की गई है। स्वास्थ्य कल्याण समूह के चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने बताया कि यह ब्लड बैंक गत 26 वर्षों से आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर सांसद श्री रामचरण बोहरा एवं स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के पदाधिकारी …
Read More »उप राष्ट्रपति श्री नायडू को राजस्थान प्रवास के समापन पर राज्यपाल ने दी भावभीनी विदाई
उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने जैसलमेर एवं जोधपुर प्रवास के बाद गुरुवार प्रातः वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। उप राष्ट्रपति श्री नायडू एवं उनकी पत्नी श्रीमती ऊषा नायडू को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जोधपुर हवाई अड्डे पर बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। उप राष्ट्रपति को ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने उनके दौरे की तस्वीरों का एलबम भी भेंट किया।
Read More »संविधान, संस्कृति और राष्ट्र परस्पर मिले हुए हैं, इसी के आलोक में लिखी पुस्तक
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की पुस्तक ’संविधान, संस्कृति और राष्ट्र’ का मंगलवार को भारत के उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च है। उन्होंने सभी से संविधान की पालना करने के साथ ही इसके प्रति जागरूकता का वातावरण बनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान और संस्कृति के साथ ही राष्ट्र चिंतन की सोच से जुड़ी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की पुस्तक को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू मंगलवार को सर्किट हाउस में राज्यपाल श्री …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra