राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने किसानों की बेहतरी के लिए कृषि पाठ्यक्रम, अनुसंधान और शोध कार्य हिन्दी में उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि कृषि तकनीक और खेती-बाड़ी से जुड़ी सामग्री हिन्दी में तैयार की जाएगी, तभी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होगा और किसानों को इसका वास्तविक रूप में लाभ मिल सकेगा। राज्यपाल श्री मिश्र कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के 9वें स्थापना दिवस समारोह में मंगलवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा और मृदा एवं जल जांच चल प्रयोगशाला …
Read More »banners
राजभवन में ‘सर्वांगीण विकास की नई राह’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्यपाल का पद आराम करने का नहीं बल्कि निरंतर कार्य करने का है। उन्होने कहा कि संविधान की पालना सभी के लिए जरूरी है। इसका कहीं किसी स्तर पर अतिक्रमण हो रहा हो तो उसे रोकने का कार्य राज्यपाल का पद करता है। उन्होंने संविधान को लोकतंत्र का प्राण और मार्गदर्षक बताते हुए अपने दो वर्षों के कार्यकाल में लोगों से मिली आत्मीयता का भाव-भरा स्मरण भी किया। राज्यपाल श्री मिश्र गुरूवार को राजभवन में आयोजित ‘सर्वांगीण विकास की नई राह- प्रतिबद्धता के दो वर्ष’ पुस्तक के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर …
Read More »राज्यपाल से राज्य सभा सांसद की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को यहां राज भवन में राज्य सभा सांसद श्री ओम प्रकाश माथुर ने मुलाकात की। श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने अतरौली पहुंचकर पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को अतरौली पहुंचकर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की स्मृति सभा में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। राज्यपाल श्री मिश्र ने स्व. कल्याण सिंह की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने स्व. कल्याण सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रामवती देवी, पुत्र सांसद श्री राजवीर सिंह, पौत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री संदीप कुमार सिंह सहित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। राज्यपाल श्री मिश्र ने स्व. कल्याण सिंह के साथ अपने आत्मीय सम्बन्धों को याद करते हुए कहा कि स्व. सिंह ने बड़े भाई के रूप …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की उत्तरप्रदेश की राज्यपाल से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल की मंगलवार को लखनऊ में मुलाकात हुई। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें संविधान की उद्देश्यिका एवं मूल कर्तव्यों की फोटो प्रति भेंट की।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को लखनऊ में मुलाकात हुई। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान उनसे उत्तर प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने उन्हें संविधान की उद्देश्यिका एवं मूल कर्तव्यों की फोटो प्रति भेंट की।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने किए अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की । उन्होंने पवित्र सरयू नदी की विधिवत पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए । राज्यपाल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चम्पत राय से मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घट-घट में व्याप्त राम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था के केंद्र हैं और …
Read More »संस्कृति के जीवन मूल्यों को सहेजते हुए संपूर्ण समाज के विकास का संकल्प लें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विद्वतजनों से संस्कृति के जीवंत मूल्यों को सहेजते हुए राष्ट्र और समाज के उत्थान में सार्थक भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमे जातीयता, क्षेत्रीयता और संकीर्ण मानसिकता को पीछे छोड़ने एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए संपूर्ण समाज के विकास का संकल्प लेना होगा। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को लखनऊ के सहकारिता भवन स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में विद्वत समिति, उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित विद्वत समाज सम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं समाज के उत्थान में विद्वतजनों की भूमिका विषयक अपने संबोधन में …
Read More »हिंदी में भी तैयार की जाए तकनीकी शिक्षा पाठ्यसामग्री
आरटीयू कोटा में नवनिर्मित भवनों, लैब्स एवं अन्य सुविधाओं का लोकार्पण हिंदी में भी तैयार की जाए तकनीकी शिक्षा पाठ्यसामग्री – राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि तकनीकी शिक्षा से जुड़ी पाठ्यसामग्री अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी और स्थानीय भाषाओं में भी तैयार करवाई जाए। उन्होंने स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल और दक्षता विकास के लिए प्रयास किए जाने पर भी बल दिया है। राज्यपाल श्री मिश्र राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के नवनिर्मित भवनों, लैब्स एवं अन्य सुविधाओं के लोकार्पण समारोह में शुक्रवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय …
Read More »राज्यपाल ने मोबाइल एक्जीवेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को राजभवन से मोबाइल एक्जीवेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता के साथ वैक्सीन लगाना जरूरी है। उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा वैक्सीन जागरूकता तथा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए अनुभवी संचारकर्मी और सांस्कृतिक दल द्वारा गांव, कस्बों और शहरों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना भी की। प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो की अपर महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ के अनुसार झालावाड़ तथा जयपुर से …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra