Wednesday , 10 June 2026

banners

राज्यपाल ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से बुधवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र की केन्द्रीय गृह मंत्री से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी मौजूद थी।

Read More »

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

प्रदेश में उच्च शिक्षा के नवाचारों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दी जानकारी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश में संविधान जागरूकता के लिए विश्वविद्यालयों में संविधान पार्कों के निर्माण, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए उठाए जा रहे कदमों और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए किए जा रहे प्रयासों और नवाचारों के बारे में उन्हें जानकारी दी। राजस्थान में कोविड के दौरान भी राजभवन द्वारा वर्चुअल सक्रिय रहते …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र की केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उनसे प्रदेश में सड़क परिवहन के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र की रक्षा मंत्री से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी मौजूद थी।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्र ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

खेलों से नई पीढ़ी को जोड़े जाने का किया आह्वान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ओलम्पिक खेलों के प्रति जागरूकता और इससे नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए चलाये गये ‘खेल साक्षरता मिशन’ चल वाहन का सोमवार को राजभवन में अवलोकन किया। यह वाहन विभिन्न राज्यों से होता हुआ सोमवार को जयपुर पहुंचा था और सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। राज्यपाल श्री मिश्र ने देशभर में ‘स्पोर्ट्स अ वे ऑफ लाइफ’ के अंतर्गत इस वाहन के जरिये ओलम्पिक खेलों को गाँव गाँव तक पहुंचाने और इनके बारे में जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ‘स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाइफ’ संस्था द्वारा खेलों …

Read More »

राज्यपाल को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र निदेशक ने भेंट की ‘शौर्य आर्ट एलबम’

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने शुक्रवार को यहां राजभवन में शौर्य आर्ट से सम्बन्धित दो एलबम की प्रथम प्रति भेंट की। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रकाशित ‘शौर्य आर्ट-एक’ में महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा दूसरे एलबम में पुरुष स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र, उनके जीवन तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को आकर्षक कलाकृतियों के रूप में संजोया गया है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा शौर्य आर्ट शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर के कलाकारों द्वारा स्वाधीनता संग्राम एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र को ‘घुश्मेश्वर गाथा’ की प्रथम प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को शुक्रवार को राजभवन में शिवाड़ समाज जयपुर के अध्यक्ष श्री नवल जैन और महामंत्री श्री हरीश पाराशर ने ‘घुश्मेश्वर गाथा’ की प्रथम प्रति भेंट की। शिवाड़ समाज जयपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लेखक और वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाराशर ने बताया कि ’घुश्मेश्वर गाथा’ में भगवान शंकर के बारहवें ज्योर्तिलिंग के रूप में मान्यता रखने वाले ‘सवाईमाधोपुर जिले में शिवाड़ स्थित पावन तीर्थ स्थल घुश्मेश्वर महादेव की प्राचीनता, यहां मिले असंख्य शिवलिंगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में शिवाड़ के पौराणिक, ऐतिहासिक तथ्यों के साथ ही यहां …

Read More »

प्रधानमंत्री ने किया नई शिक्षा नीति के नवाचारों का लोकार्पण राज्यपाल श्री मिश्र ने ऑनलाइन भाग लिया, नवाचारों की सराहना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को नई शिक्षा नीति के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवीन शिक्षा योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उन्होंने नवीन शिक्षा नीति के एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारम्भ नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि 34 वर्षों के बाद देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति युवाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़ी है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आधार बनाकर देश में शिक्षा के उन्नयन के लिए गुरुवार को प्रारंभ किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेशनल डिजिटल …

Read More »