सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मोबाइल वैन को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘आइडिया वॉल’ पर राज्यपाल ने किए हस्ताक्षर संवैधानिक मूल्यों के प्रति संकल्पित रहते सशक्त, संपन्न और आत्मनिर्भर भारत का करें निर्माण—राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत निर्मित ‘आइडिया वॉल’ पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने संवैधानिक मूल्यों के प्रति संकल्पित रहते सशक्त, संपन्न और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रादेशिक …
Read More »banners
राज्यपाल श्री मिश्र से अर्जेण्टीना के राजदूत की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से अर्जेण्टीना रिपब्लिक के राजदूत श्री ह्यूगो जेवियर गोब्बी तथा दूतावास में कृषि अटैशे श्री मारियानो बेहरान और वाणिज्य विभाग की प्रमुख सुश्री डेनिस प्रेगुइका बोज़िक ने मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र और अर्जेण्टीना के राजदूत ने मुलाकात के दौरान विकासशील देशों के मध्य परस्पर समन्वय से दीर्घकालीन सतत विकास के लिए कार्य किए जाने के सम्बंध में संवाद किया। इस अवसर पर राजदूत श्री गोब्बी ने राजस्थान और अर्जेण्टीना के पारस्परिक सम्बन्धों को विकसित करने की दिशा में साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने राजस्थान में पर्यटन, …
Read More »पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर शोकाभिव्यक्ति
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के देहावसान पर राजभवन में सोमवार को दो मिनट का मौन रख कर शोकाभिव्यक्ति की गई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने स्व. कल्याण सिंह के साथ बिताए समय को याद करते उन्हें भावांजलि दी। राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी- कर्मचारियों ने भी उन्हें नमन कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
Read More »राज्यपाल ने लखनऊ पहुंच कर पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के किए अंतिम दर्शन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को लखनऊ पहुंच कर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने श्री सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि देश के वह ऐसे विरल राजनेता थे, जिन्होंने जन कल्याण के लिए ही सदा कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्व. कल्याणसिंह का बिछोह भारतीय राजनीति की कभी न भरी जा सकने वाली रिक्तता है। स्व. कल्याणसिंह से जुड़े अपने सम्बन्धों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे सदा छोटे भाई सा स्नेह मिला। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर रहते दृढ़ होकर निर्णय लेने और …
Read More »राजस्थान की कला, शिल्प, संस्कृति पर आधारित डाक विभाग के आवरण जारी
राजस्थान की कला, शिल्प, संस्कृति पर आधारित डाक विभाग के आवरण जारी राज्यपाल श्री मिश्र ने जारी किए आठ विशेष डाक आवरण राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान की कला-संस्कृति पर डाक विभाग द्वारा तैयार आठ विशेष आवरण बुधवार को यहां राजभवन में जारी किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में डाक विभाग के इन आठ विशेष आवरणों को जारी करते कहा कि राजस्थान की उत्सवधर्मिता, कला, शिल्प और संस्कृति अपने आप में अनूठी है। उन्होंने डाक आवरणों पर इन्हें चित्रों के माध्यम से सहेजने की डाक विभाग की पहल की सराहना की। उल्लेखनीय है कि …
Read More »राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पौधारोपण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन परिसर के उद्यान में कदम्ब और तालवृक्ष का पौधारोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उर्पिस्थत रहे।
Read More »राज्यपाल ने झण्डारोहण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को यहां राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झण्डारोहण किया। इसके उपरांत राज्यपाल श्री मिश्र ने पांचवी बटालियन आरएसी गारद की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार तथा मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। कोरोना महामारी के चलते राजभवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संक्षिप्त एवं सादगीपूर्ण तरीके से झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Read More »राज्यपाल से केन्द्रीय मंत्री श्री राव इन्द्रजीत सिंह की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री श्री राव इन्द्रजीत सिंह ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान उप राष्ट्रपति को संविधान की उद्देश्यिका एवं मूल कर्तव्यों की फोटो प्रति भी भेंट की। उप राष्ट्रपति से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष को संविधान की उद्देश्यिका एवं मूल कर्तव्यों की फोटो प्रति भी भेंट की।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra