Wednesday , 10 June 2026

banners

अपनी पौत्रियों को आबू की जैव विविधता और झील की सुनाई कहानी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन के ‘लेक व्यू‘ स्थल से माउंट आबू की सुप्रसिद्ध नक्की झील और यहां की जैव विविधता के सौंदर्य को सपरिवार निहारा। उन्होंने कहा कि आबू पर्वत की नक्की झील जितनी सुंदर है, उतनी ही विविधतापूर्ण और आकर्षक यहां की जैव विविधता है। राज्यपाल राजभवन के ‘लेक व्यू‘ पॉइंट पर आज शिक्षक और पर्यावरणविद् की भूमिका में थे। दूर तक फैली हरियाली और पहाड़ों के मध्य कटोरानुमा झील तथा फलों से लदे वृक्ष देखकर उन्होंने अपनी पौत्रियों आशी और अमिशी को स्थानीय वनस्पतियों और आबू पर्वत की पारिस्थितिकी तंत्र की विशेषताओं के बारे …

Read More »

पारिस्थितिकी अनुकूलता के अंतर्गत संरक्षण और स्थानीय विकास पर दिया जोर

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार सांय को माउन्ट आबू की सुप्रसिद्ध नक्की झील के किनारे सपरिवार भ्रमण किया। इस दौरान राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिजनों ने झील में बोटिंग भी की। आबू के पहाड़ों के मध्य स्थित नक्की झील और दूर तक फैली हरियाली को देखकर राज्यपाल श्री मिश्र अभिभूत हो गए। बाद में झील के किनारे स्थित नेशनल पार्क में देर तक सपरिवार उन्होंने रुक कर प्राकृतिक दृश्यावलियों का आस्वाद किया। उन्होंने कहा कि नक्की झील का समग्र परिवेश ही रमणीय है। राज्यपाल ने राजस्थान के इस सुंदर पर्वतीय पर्यटन स्थल का पारिस्थितिकी …

Read More »

राज्यपाल से सिरोही के पूर्व महाराजा पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सिरोही के पूर्व महाराजा पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने मुलाकात की। श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने राज्यपाल को सिरोही रियासत और यहां से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1964 वर्गमील में फैला आबू पर्वत सिरोही रियासत का ही अंगभूत था। उन्होंने आबू पर्वत पर स्थापत्य कला के मंदिरों, कुलदेवता सारणेश्वर महादेव और मेवाड़ के महाराणा कुम्भा द्वारा अचलगढ़ के अचलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना आदि से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार …

Read More »

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू पहुंचे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू पहुंचे। यहां वह एक सप्ताह राजभवन में प्रवास करेंगे। माउंट आबू पहुंचने पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए अगवानी की। राज्यपाल श्री मिश्र दोपहर विमान से आबूरोड हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पर विधायक सिरोही श्री संयम लोढ़ा, विधायक पिंडवाड़ा-आबू श्री समाराम गरासिया, रेवदर विधायक श्री जगसीराम कोली, अध्यक्ष नगरपालिका आबू रोड श्री मगनदान चारण, जोधपुर के संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, पुलिस आयुक्त श्री जोस मोहन, सिरोही के जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने उनकी …

Read More »

सरकारी उद्यम प्रचार-प्रसार और विपणन की कारगर नीति बनाएं – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सरकारी क्षेत्र के उद्यमों का आह्वान किया है कि वे प्रतिस्पर्धा के लिए अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन की कारगर नीति बनाने पर फोकस करें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सांभर साल्ट्स लिमिटेड 20 हजार रोजगार उपलब्ध करने की योजना को व्यावहारिक धरातल पर लाकर क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को सांभर साल्ट्स लिमिटेड के नवीन उत्पादों की लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजित समारोह में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने कार्यक्रम में सांभर साल्ट्स के नए विशिष्ट उत्पादों की शृंखला क्षार …

Read More »

महाराणा प्रताप ने किया था पूरे देश में प्रखर राष्ट्रवाद का शंखनाद, इतिहास कभी भुला नहीं सकेगा उनका योगदान – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक संघर्ष, स्वाभिमान और सभी वर्ग के लोगों को संगठित कर उन्हें देश के लिए जागरूक करने का जो कार्य किया, उसे इतिहास कभी भुला नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपनी वीरता और साहस से पूरे देश में प्रखर राष्ट्रवाद का शंखनाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में आॅनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि महाराणा प्रताप के स्वाधीनता संघर्ष में उनका …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से महानिदेशक (जेल) की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरूवार को यहां राजभवन में महानिदेशक (जेल) श्री राजीव दासोत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राज्यपाल को श्री दासोत ने ‘इंडिया जस्टिस रिपोर्ट-2020‘ की प्रति भी भेंट की। उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट के अन्तर्गत राजस्थान बड़े एवं मध्यम आकार के 18 राज्यों की श्रेणी में जेलों के रखरखाव, प्रबंधन एवं प्रशासन में अव्वल रहा है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से सिक्किम के राज्यपाल की शिष्टाचार मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद ने मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

धर्म और उससे जुड़े मूल्य कभी भी अप्रासंगिक नहीं हो सकते

’21 वीं सदी के विश्व में धार्मिक मूल्य’ विषयक ऑनलाइन अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित धर्म जीवन से जुड़ी नैतिकता से जुड़ा व्यापक अर्थ वाला शब्द धर्म और उससे जुड़े मूल्य कभी भी अप्रासंगिक नहीं हो सकते —राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि धर्म का सम्बन्ध केवल मंदिर, मस्जिद से नहीं है। उपासना, व्यक्ति–धर्म का एक अंग हो सकती है, किन्तु धर्म व्यापक शब्द है। जिन नियमों से, व्यवस्था से और जिस आदर्श आचारसंहिता से सृष्टि निरन्तर चलती है, वही धर्म है। उन्होंने विश्वभर के धर्मों की चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी धर्म भाषा, मजहब, क्षेत्र के …

Read More »

स्थानीय परम्परा और लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में पहल करें विश्वविद्यालय

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि तीज-त्योहारों की हमारी संस्कृति में उमंग और उल्लास के भाव सहज रूप में निहित हैं, इसीलिए हमारी सांस्कृतिक परम्पराएं हजारों साल से जीवंत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के उत्कृष्ट केन्द्र बनने के साथ ही स्थानीय परम्परा और लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भी पहल करें। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित रम्मत महोत्सव-2021 के उद्घाटन के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नाट्य को पंचम वेद के रूप में माना गया है। उत्तर प्रदेश …

Read More »