Wednesday , 10 June 2026

banners

राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार प्रातः राजभवन में महाशिवरात्रि के अवसर पर परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की।

Read More »

विश्वविद्यालयीन शिक्षा विद्यार्थियों को नया सोचने के लिए प्रेरित करे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालयीन शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो विद्यार्थियों में जिज्ञासा और सर्जनात्मकता का संचार कर उन्हें नया सोचने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विचारों की शक्ति और कल्पना की उड़ान देने वाली शिक्षा से ही राष्ट्र और समाज का भला हो सकता है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को यहां राजभवन से महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रह कर अपने आपको अपडेट रखें तभी स्वयं के और शिक्षार्थी दोनों के ज्ञान …

Read More »

राज्यपाल ने श्री लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजभवन में पूर्व न्यायाधीश श्री प्रताप कृष्ण लोहरा को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। श्री लोहरा ने ईश्वर के नाम पर हिंदी में शपथ ली। प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने लोकायुक्त पद पर श्री लोहरा की नियुक्ति का राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा जारी किया गया वारंट हिन्दी में पढ़कर सुनाया। राजभवन के बैंक्वेट हाॅल में आयोजित सादा समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचंद कटारिया, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री रघु शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह …

Read More »

उद्यमी नवाचार से उत्कृष्टता हासिल करते देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उद्यमियों का आह्वान किया है कि वे नवाचार के माध्यम से उत्कृष्टता हासिल करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें। श्री मिश्र शनिवार को एक होटल में लायंस क्लब दिल्ली वेज द्वारा आयोजित ‘उद्यमी उत्कृष्टता सम्मान समारोह’ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सम्मानित होने वाले उद्यमियों को बधाई देते हुए उनसे राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विशेष में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए उद्यमी प्रदेश में नवीन उद्योगों की स्थापना के लिए आगे आएं। उन्होंने ‘वोकल फाॅर लोकल’ के …

Read More »

डेनमार्क के राजदूत की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से डेनमार्क के राजदूत श्री फ्रेडी स्वेन ने शनिवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें भारतीय संविधान की उद्देश्यिका और मूल कर्तव्यों का मढ़ा हुआ चित्र भी भेंट किया।

Read More »

कोरोना के नये स्ट्रेन से बचाव के लिए पूरी सावधानियां बरतें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने की आमजन से अपील कोरोना के नये स्ट्रेन से बचाव के लिए पूरी सावधानियां बरतें राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना के नये स्ट्रेन से बचाव के लिए आमजन से सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण करवाने के बाद भी कोरोना से बचाव के निर्धारित उपाय अपनाएं। अनावश्यक यात्रा करने से बचें, मास्क लगाएं रखें तथा दो गज की दूरी और स्वच्छता के नियमों की पूरी पालना करें। राज्यपाल श्री मिश्र ने बुधवार को जारी अपील में कहा कि केरल, महाराष्ट्र और दूसरे पड़ौसी राज्यों में कोविड के संक्रमण के साथ …

Read More »

युवा उद्यमियों का सहयोग कर स्टार्टअप्स को मजबूती दें औद्योगिक संगठन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि औद्योगिक संगठनों को नये-नये स्टार्टअप शुरू करने की चाह रखने वाले युवाओं का सहयोग कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार सृजन के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को राजस्थान उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘राजस्थान बिजनेस कॉन्क्लेव’ को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच रहती है कि जल्द से जल्द डिग्री प्राप्त कर रोजगार हासिल कर सकें, इस सोच को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी, प्रबंध और …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने लगवाई कोविड-19 टीके की पहली खुराक

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को यहां राजभवन में कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाई । राज्यपाल श्री मिश्र ने टीका लगवाने के बाद अल्प समय में ही संपूर्ण मानकों एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सफलतापूर्वक टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपील की है कि कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए चरणबद्ध रूप में निर्धारित पात्र व्यक्ति बगैर किसी संकोच तय समय पर टीके की दोनों खुराक लगवाएं। उन्होंने कहा कि टीके की पहली खुराक लगने के बाद भी असावधानी नहीं बरतें तथा दो गज दूरी, मास्क और सेनिटाइजेशन का पालन करें। …

Read More »

जीवन प्रबंधन के गुणों का विकास कर सफल नेतृत्वकर्ता बनें युवा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि युवा औद्योगिक और व्यापारिक प्रबंधन के गुर सीखने के साथ अपने में जीवन प्रबंधन के गुणों का भी विकास करें, तभी वे एक सफल नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वयं को साबित कर पाएंगे। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को यहां राजभवन से भारतीय प्रबन्ध संस्थान जम्मू द्वारा आयोजित दो दिवसीय लीडरशिप समिट के समापन के अवसर पर ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं में भरपूर साहस, शक्ति और ऊर्जा होती है, जिसका सुनियोजित प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने भगवद्गीता को जीवन प्रबंधन का महान ग्रन्थ बताते हुए कहा कि इसमें निष्काम …

Read More »

आदिवासी-गैर आदिवासी की खाई को पाटने की जरूरत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आदिवासी और गैर आदिवासी के बीच पनपी भेद की खाई को मिलकर पाटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदिवासी समाज को उनकी भाषा, संस्कृति, परम्पराओं और विशिष्टताओं को बचाए रखते हुए विकास की मुख्य धारा में जोड़ना होगा। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को यहां राजभवन में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा आयोजित ‘वागड़ अंचल का लोक साहित्य एवं संस्कृति’ विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं विश्वविद्यालय परिसर के 6 भवनों के शिलान्यास समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग सांस्कृतिक पहचान है, …

Read More »