राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन में आठ राज्यों छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए वहां के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा की यह सभी प्रदेश अनेकता में एकता की भारतीय संस्कृति के प्रतीक है। उन्होंने राजभवन में बड़ी संख्या में उपस्थित इन प्रदेशों के स्थानीय—जनों से संवाद करते हुए समरसता बनाए रखते हुए भाईचारे और सद्भाव के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता ही सबसे …
Read More »News
सरदार पटेल की छवि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए राज्यपाल ने सरदार पटेल का भावभरा स्मरण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में देश लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की छवि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावभरा स्मरण किया। श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के बाद रियासतों के एकीकरण से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महती कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के युगपुरुष थे। इसीलिए उनका जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल भी उपस्थित …
Read More »राजभवन में जम्मू कश्मीर और लद्दाख स्थापना दिवस मनाया लद्दाख के कलाकारों की हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां राज्यपाल ने कहा दोनों प्रदेश प्रकृति द्वारा भारत को सौंपा उपहार
जम्मू कश्मीर और लद्दाख के स्थापना दिवस पर राजभवन में मंगलवार को वहां के स्थानीय कलाकारों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। लद्दाख के कलाकारों ने वहां के वाद्य यंत्र कोपोंग की मधुर प्रस्तुति के साथ लद्दाखी लोक संगीत और सुप्रसिद्ध जबरू नृत्य का विशेष रूप से प्रदर्शन किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने लद्दाख से आए प्रतिनिधिमंडल और जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए राजभवन में उनका भाव भरा अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि धरती का स्वर्गिक सौंदर्य समाए यह दोनों ही प्रदेश प्रकृति का हम सबको सौंपा उपहार है। …
Read More »‘मेरी माटी, मेरा देश’ राज्य स्तरीय समारोह आयोजित ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान नहीं भारतीय संस्कृति है-राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपनी मिट्टी से प्यार होता है, वही सार्थक जीवन जीते हैं। उन्होंने इस अभियान के अंतर्गत राजस्थान के प्रत्येक गांव से मिट्टी को कलश में एकत्रित कर राजधानी दिल्ली में बनाई जा रही अमृत वाटिका तक पहुंचाने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे राजस्थान की संस्कृति की सुगंध और यहां का गौरव राष्ट्र धरोहर में सदा समाया रहेगा। श्री मिश्र रविवार को राजभवन में भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित ‘मेरी माटी, मेरा देश’ राज्य स्तरीय समारोह में …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राज भवन में राज्यसभा सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी और श्री सुरेंद्र सिंह नागर ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल की शोक संवेदना
गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी रहे बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने कहा कि स्व. अग्रवाल ने जीवन पर्यन्त भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के आदर्श मूल्यों का प्रसार किया। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
Read More »विभिन्न क्षेत्रों की 10 प्रभावशाली महिलाओं को राज्यपाल मिश्र ने किया सम्मानित महिला सशक्तिकरण के लिए मीडिया निभाए प्रभावी भूमिका —राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश में महिला सशक्तिकरण के लिए अधिकाधिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं, वही तेजी से विकास की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने मीडिया को सामाजिक दायित्व समझते हुए महिला सशक्तिकरण के योगदान देने का भी आह्वान किया। श्री मिश्र गुरुवार को एक होटल में ‘इण्डिया टुडे’ समूह द्वारा आयोजित ‘इण्डिया टुडे वूमेन समिट एण्ड अवार्ड समारोह’- शक्ति, साहस और सफलता उत्सव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज सेवा क्षेत्र में तारा अहलूवालिया को, खेल क्षेत्र में भारतीय घुड़सवारी …
Read More »राज्यपाल से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री पंकज मित्तल की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री पंकज मित्तल ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »शारदीय नवरात्र पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने जगत जननी मां भगवती से सभी के मंगल की प्रार्थना की है। उन्होंने मां जगत जननी से राष्ट्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
Read More »राज्यपाल से पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने की मुलाकात राज्यपाल ने महिला अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने मुलाकात की। राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक श्री मिश्रा को प्रदेश में महिला अपराधों की प्रभावी रोकथाम और इस संबंध में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में कानून एवं शांति व्यवस्था सभी स्तरों पर कायम रखने के साथ ही अपराधों के नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा समुचित और कारगर कदम उठाने के लिए भी पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra