Wednesday , 10 June 2026

News

कैंसर मुक्त समाज के लिए संकल्पबद्ध हो कर हो प्रयास

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जन-जन में कैंसर रोग के आरंभिक लक्षणों के बारे में जागरूकता लाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि कैंसर गंभीर बीमारी है परन्तु लाइलाज नहीं है। उन्होंने कैंसर मुक्त समाज के लिए संकल्पबद्ध होकर प्रयास किए जाने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय की ओर से ’कैंसर जांच आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरम्भिक अवस्था में समय रहते यदि कैंसर के बारे में पता चल जाए तो त्वरित इलाज प्रारम्भ हो सकता है और कैंसर से शत-प्रतिशत मुक्ति …

Read More »

राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए युवाओं को जीवन जीने की कला सिखा रहा है एनसीसी

रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स के लिए ‘एट होम‘ कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए युवाओं को जीवन जीने की कला सिखा रहा है एनसीसी- राज्यपाल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स के लिए राज्यपाल ने दी पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि एनसीसी युवाओं को समाज और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए जीवन जीने की कला सिखाने का महती कार्य कर रहा है। राज्यपाल श्री मिश्र कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड में भाग लेकर लौटे राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स के लिए गुरुवार शाम को राजभवन …

Read More »

आदिवासी क्षेत्र के लोगों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए समन्वित प्रयास जरूरी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जनजातीय क्षेत्रों के निवासियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विभिन्न विभागों के स्तर पर समन्वित ढंग से प्रयास किए जाएं। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को राजभवन में अनुसूचित क्षेत्र विकास योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को गरीबी और अभावों से मुक्त कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संकल्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में पर्यटन …

Read More »

लुप्त होती कलाओं के संरक्षण के लिए हो विशेष प्रयास- राज्यपाल

कलाकारों के मानदेय में समय अनुरूप वृद्धि प्रस्ताव को मौके पर दी मंजूरी कोमल कोठारी पुरस्कार राशि अब बांटकर नहीं दी जाएगी लुप्त होती कलाओं के संरक्षण के लिए हो विशेष प्रयास- राज्यपाल पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा दिए जाने वाले कोमल कोठारी पुरस्कार की ढाई लाख की राशि एक से अधिक लोगों को दिए जाने पर अब बांट कर नहीं दी जाएगी। यदि दो कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा तो दोनों को ढाई-ढाई लाख रुपए राशि प्रदान की जाएगी। राज्यपाल एव पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष श्री कलराज मिश्र ने रविवार को पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक …

Read More »

लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए लोक कलाओं को प्रोत्साहन देना हमारा सामूहिक कर्तव्य- राज्यपाल

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के अध्यक्ष और राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आमजन से लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए लोक कलाओं और हस्तशिल्प उत्पादों को अपने दैनिक जीवन में अधिकाधिक अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बाजारवाद के दौर में लोक कलाकार जीवन से जुड़ी उदात्त परम्पराओं और सांस्कृतिक मूल्यों का पोषण करते हैं, इन्हें प्रोत्साहन देना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। राज्यपाल श्री मिश्र पणजी स्थित दरीया संगम कला अकादमी संकुल में गोवा सरकार और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित दस दिवसीय लोक कला महोत्सव ‘लोकोत्सव 2023’ के उद्घाटन समारोह में सोमवार शाम को …

Read More »

राज्यपाल मेहंदीपुर बालाजी में श्रीराधाकृष्ण जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर और सीताराम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत श्री नरेशपुरी जी महाराज के साथ पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल श्री मिश्र श्रीराधाकृष्ण जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने राधा-कृष्ण जी के विग्रह की वैदिक रीति से विधिवत पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में भाग लिया। बाद में उन्होंने आचार्य मृदुल कृष्ण महाराज द्वारा सुनाई जा रही भागवत कथा का भी श्रवण किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश …

Read More »

गणतंत्र दिवस पर राजभवन में एट होम आयोजित

देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर गुरूवार सायं राजभवन में एट होम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन सम्मिलित हुए। एट होम समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से अतिथियों ने मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की षुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी, मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी, सांसद, विधायकों सहित जनप्रतिनिधि, कुलपति, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, न्यायाधिपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और विषिष्टजन उपस्थित थे। – – – राज्यपाल ने पद्म श्री मिलने पर तीन विभूतियों को बधाई दी जयपुर, 26 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र …

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

74वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह भव्यता, उत्साह और उमंग के माहौल में मनाया गया गणतंत्र दिवस राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी भी समारोह में रहे उपस्थित राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राज्यपाल श्री मिश्र ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की …

Read More »

राज्यपाल ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर राजभवन में झण्डा फहराया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर गुरूवार को राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धा नमन किया। उन्होंने इस मौके पर देश की सर्वांगीण प्रगति के लिए सभी से साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए मिठाई भी बांटी। उन्होंने राजभवन राजकीय विद्यालय के बालक-बालिकाओं को भी मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी …

Read More »

राज्यपाल से जस्टिस मदन लोकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधमंडल ने की मुलाकात कारागृह सुधार से जुड़े विषयों पर की चर्चा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मदन बी. लोकुर के नेतृत्व में जेल अनुसंधान से जुड़े एक प्रतिनिधमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अजीत सिंह, प्रिजन एड प्लस एक्शन रिसर्च संस्था की संस्थापक स्मिता चक्रवर्ती एवं संस्था की ट्रस्टी सुष्मिता घोष शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से बंदियों में व्यवहारगत बदलाव के लिए खुली जेल की उपयोगिता सहित कारागृह सुधारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को 65 वर्ष से अधिक पुरानी सांगानेर खुली जेल में बंदियों के कल्याण के लिए किए जा रहे …

Read More »