राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा ( 5 मई) के अवसर पर बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन से हमें प्रेम, बंधुत्व, त्याग, विनम्रता, दया, करुणा आदि गुणों की प्रेरणा मिलती है। राज्यपाल ने सभी से भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करते हुए मानवता के हित में कार्य करने का आह्वान किया है।
Read More »News
राज्यपाल से खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री बृज किशोर शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को फोन कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री मिश्र ने फोन पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए स्वस्तिकामना की है।
Read More »विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल की बधाई एवं शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई) के अवसर पर सभी पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ही संवैधानिक अधिकार एवं मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने का आधार है। उन्होंने इस अवसर पर मीडिया माध्यमों से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करने का आह्वान किया है।
Read More »आयुष मंत्रालय द्वारा योग महोत्सव- 2023 आयोजित: योग आत्म विकास का सबसे बड़ा माध्यम- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि योग कोई थेरेपी भर नहीं है बल्कि आत्म विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि मानसिक शांति एवं संतोष के लिए योग सर्वथा उपयोगी है। यौगिक दिनचर्या से जुड़कर जीवन की जटिलताओं को आसानी से हल किया जा सकता है। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति, सीकर रोड में केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘योग महोत्सव- 2023’ कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि शास्त्रों में योग को स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान कहा गया है। योग को हमारे यहां शुरू से …
Read More »राज्यपाल से मिस इंडिया सुश्री नंदिनी गुप्ता की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में मिस इंडिया सुश्री नंदिनी गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें मिस इंडिया चुने जाने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Read More »महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को आत्मसात करते समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करें- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भारत विविधता में एकता भूमि है और भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के बाद भी हम सभी मन से एक हैं। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को आत्मसात करते सभी देशवासियों को समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को राजभवन में महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्यों के स्थापना दिवस समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों राज्यों का गौरवमयी इतिहास है और इनकी समृद्ध संस्कृति एवं जीवन्त परंपराएं हमारे राष्ट्र …
Read More »’मन की बात’ कार्यक्रम की सौवीं कड़ी की राजभवन में स्क्रीनिंग ’मन की बात’ सकारात्मकता और जन सहभागिता का उत्सव – प्रधानमंत्री राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा ’मन की बात’ – राज्यपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम की सौवीं कड़ी की रविवार को यहां राजभवन में स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम में कला, संस्कृति, चिकित्सा, खेल, उद्यमिता आदि विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ’मन की बात’ कार्यक्रम सकारात्मकता और जन सहभागिता का उत्सव है, जो समाज में बदलाव लाने वाले प्रयासों को सामने लाकर दूसरों के गुणों से सीखने की प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कार्यक्रम के बाद उपस्थित गणमान्यजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री …
Read More »राज्यपाल ने खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान से देश और प्रदेश वासियों की समृद्धि, खुशहाली एवं संपन्नता के लिए कामना भी की।
Read More »राज्यपाल को ‘महर्षि परशुराम’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को राजभवन में डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘महर्षि परशुराम’ की प्रथम प्रति भेंट की। श्री शर्मा ने बताया कि महर्षि परशुराम के आदर्श जीवन और चरित्र के संदर्भ में लिखी इस पुस्तक में समाज में धर्म और न्याय के संरक्षक के रूप में किए गए उनके कार्यों के बारे में शोधपरक प्रेरणास्पद जानकारी का समावेश किया गया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें पुस्तक के लिए बधाई दी।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra