Thursday , 21 May 2026

News

स्वतंत्रता दिवस – 2022-राज्यपाल ने झण्डारोहण किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को यहां राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्होंने पांचवी बटालियन आरएसी गारद की सलामी ली। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार रुप में भारतीय संविधान पर लिखी पुस्तक भेंट की तथा मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया । उन्होंने राजभवन स्थित औषधीय उद्यान में गूलर का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र, राज्यपाल के परिजन, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More »

स्वाधीनता दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं राष्ट्र की उन्नति के लिए मिलकर प्रयास करें- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि आपसी भाईचारे और सद्भावना को कायम रखते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए मिलकर प्रयास करें। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में इस पावन अवसर पर हम स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और महापुरुषों को नमन करें एवं उनकी शहादत, त्याग, बलिदान और लंबे संघर्ष को स्मरण करें।

Read More »

बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को शुक्रवार को राजभवन में आंचल बालिका गृह की बालिकाओं ने राखी बांधी। राज्यपाल ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजसेवी श्री सुरेश पाटोदिया भी उपस्थित रहे ।

Read More »

रविंद्र रंगमंच बीकानेर में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की सांस्कृतिक संध्या राज्यपाल ने देखी स्थानीय लोक कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियां

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा शुक्रवार शाम को बीकानेर के रविंद्र रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियां हुई। कार्यक्रम में कलाकारों ने मांड गायन, सूफी गायन, मशक वादन, घूमर, भवाई , डेरू और चंग नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी । राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ देर तक इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों को सराहा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Read More »

‘फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनर अप 2022‘ रूबल शेखावत ने की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को यहां राजभवन में ‘फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनर अप 2022‘ रही राजस्थान की रूबल शेखावत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने सुश्री शेखावत को राजस्थान का नाम देशभर में रोशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रसार के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लड़कियां देश का भविष्य हैं। उन्हें यदि अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में ऐसे ही शानदार प्रदर्शन कर देश और समाज को गौरवान्वित कर सकती …

Read More »

राज्यपाल ने जारी किए नियुक्ति आदेश प्रो. संतोष कुमार सिंह राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति नियुक्त

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत प्रो. संतोष कुमार सिंह को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रो. सिंह को यह नियुक्ति कुलपति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रदान की गयी है

Read More »

राज्यपाल ने जारी किए नियुक्ति आदेश प्रो. सुधी राजीव हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्त

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर प्रो. सुधी राजीव को हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पूर्णिमा विश्वविद्यालय में डीन के पद पर कार्यरत प्रो. सुधी राजीव को यह नियुक्ति कुलपति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रदान की गयी है ।

Read More »

51 बंदियों को विशेष माफी प्रदान करने के प्रस्ताव का राज्यपाल ने किया अनुमोदन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव पर राज्य की जेलों में सजा भुगत रहे अच्छे आचरण वाले 51 बंदियों को विशेष माफी प्रदान करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को शनिवार को अनुमोदन प्रदान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों की कुछ श्रेणियों को विशेष माफी देने तथा उन्हें 15 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2023 तक तीन चरणों में प्रथम चरण 15 अगस्त 2022 को रिहा किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जारी किए आदेश श्री मधुकर गुप्ता को राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त पद पर प्रदान की नियुक्ति

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री मधुकर गुप्ता को राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। श्री गुप्ता की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो के लिए की गई है।

Read More »

राज्यपाल ने तिरंगा वितरण अभियान की शुरुआत की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में समाजसेवी श्री ध्रुवदास अग्रवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल को तिरंगा थमाकर घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इनके द्वारा शहर में स्वाधीनता दिवस तक चलने वाले राष्ट्र ध्वज वितरण की शुरुआत की।

Read More »