Wednesday , 10 June 2026

News

नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ से राज्यपाल ने मुलाकात कर बधाई और शुभकामना दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से व्यक्तिगत मुलाकात कर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उप राष्ट्रपति के रूप में श्री धनखड़ का कार्यकाल संवैधानिक परंपरा और मूल्यों को और दृढ़ता प्रदान करेगा।

Read More »

नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को राज्यपाल ने दी बधाई और शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Read More »

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ बैठक राज्यपाल श्री कलराज मिश्र भी बैठक में सम्मिलित हुए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शनिवार को राष्ट्रपति भवन में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर ली गयी बैठक में सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री मिश्र और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सहित बैठक में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, संस्कृति मंत्री श्री जी. कृष्ण रेड्डी और अन्य राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।

Read More »

राज्यपाल ने खोले के हनुमानजी मंदिर में दर्शन किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार सायं खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने भगवान से देश और प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Read More »

स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियां घर-घर तक पहुंचाएं

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के 75 वें वर्ष में मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का अनूठा पर्व है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियों को अभियान चलाकर घर-घर तक पहुंचाएं। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में संविधान पार्क लोकार्पण के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण एवं सोलर पार्किंग का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में स्वाधीनता …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने कोलायत में किया दीप-दान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शनिवार को सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल की तपोभूमि कोलायत पहुंचे। उन्होंने वहां राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ कपिल मुनि, गरूड़ जी और मुनि वशिष्ठ की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने बाद में कोलायत सरोवर में पारम्परिक दीप-दान भी किया। कोलायत में उन्हें मुख्य पूजारी श्री बनवारी लाल ने बताया कि ब्रह्मा के प्रपौत्र महर्षि कपिल अपनी मां देवहुति के स्नान के लिए यहां गंगा लेकर आए थे। वही आज पवित्र कपिल सरोवर है। *गजनेर पैलेस की भव्यता को सराहा* राज्यपाल श्री …

Read More »

विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर हो प्रभावी क्रियान्वयन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि बीकानेर जिले की प्रगति और विकास की राह प्रशस्त करने के लिए अधिकारी संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। वे जन हित से जुड़ी विकास और जन कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन को गंभीरता से लेते हुए अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन करें । उन्होंने जिले के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की । उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार स्तर पर आम जन को लाभान्वित करने के लिए बनाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों का समयबद्ध लाभ आम जन को मिलता है, तभी उनकी सार्थकता है। उन्होंने पेजयल, विद्युत, …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शुक्रवार शाम देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां करणीमाता की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी श्री मुन्नादान ने राज्यपाल को निज मंदिर में विधिवत पूजा करवाई। राज्यपाल ने काबे (सफेद चूहे) के दर्शन भी किए। राज्यपाल श्री मिश्र को इस दौरान करणी माता मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह ने मां करणी के जीवन से जुड़ी जानकारी देते हुए करणी साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल, जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव भी उपस्थित …

Read More »

राज्यपाल ने बीकानेर के चारों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को बीकानेर में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रक्षपाल सिंह, राजुवास कुलपति प्रो. सतीश कुमार गर्ग, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीश विद्यार्थी के साथ संक्षिप्त समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने एक समान विषयवार पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रगति और नई शिक्षा नीति को समग्रता में लागू करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने शेष विश्वविद्यालयों को भी संविधान पार्क का कार्य शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत गोद लिए गए …

Read More »

युवाओं में लोकतांत्रिक आस्था को मजबूत करेंगे संविधान पार्क

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान पार्क विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली युवा पीढ़ी में लोकतांत्रिक आस्था को मजबूत करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि इससे युवा राष्ट्र बोध से जुड़़ कर देशहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन को प्रेरित होंगे। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में नवनिर्मित संविधान पार्क के लोकार्पण के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां पारम्परिक पशुचिकित्सा पद्धति एवं वैकल्पिक औषधि विज्ञान केन्द्र का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क धीरे-धीरे आकार ले रहे हैं, यह …

Read More »