Wednesday , 10 June 2026

News

नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र सम्मिलित हुए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार दोपहर राष्ट्रपति भवन में आयोजित देश के 14वें उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Read More »

राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार सायं वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। बुधवार सुबह ही जयपुर से राजकीय विमान द्वारा वाराणसी पहुंचे राज्यपाल श्री मिश्र ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक किया और विधिवत पूजा अर्चना की।

Read More »

संस्कृत दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संस्कृत दिवस की देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में शुमार संस्कृत भाषा ही भारतीय संस्कृति का मूल है। उन्होंने कहा है कि युवाओं में संस्कृत भाषा के प्रति रुझान बढ़ाने के अधिकाधिक प्रयास किए जाने चाहिए।

Read More »

रक्षाबंधन पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रक्षाबंधन (11 अगस्त) के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि यह पर्व भाई-बहन के प्यार, स्नेह, कर्तव्य और दायित्वबोध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें नई पीढ़ी को पारिवारिक मूल्यों और सनातन संस्कारों की शिक्षा प्रदान करनी चाहिए, ताकि ऐसे पवित्र रिश्तों की मिठास जीवनभर बनी रहे।

Read More »

राज्यपाल ने ‘शौर्य कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को जवाहर कला केन्द्र में ‘शौर्य कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि स्वाधीनता सेनानियों की शौर्य गाथा को चित्रों के माध्यम से बहुत सुंदर तरीके से यहां प्रदर्शित किया गया है। देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों के बारे में जानने की प्रेरणा युवा पीढ़ी को इन चित्रों से मिलेगी। 20 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र के तीन दिवसीय रंग स्वाधीन समारोह के अंतर्गत किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला …

Read More »

राज्यपाल ने देखा ‘कारगिल एक शौर्य गाथा’ का मंचन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार शाम बिड़ला ऑडिटोरियम में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली की रेपर्ट्री कम्पनी द्वारा मंचित ‘ कारगिल एक शौर्य गाथा’ नाटक देखा। इससे पहले राज्यपाल ने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह ‘रंग स्वाधीन’ का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। देश प्रेम, शौर्य और मानवीय संवेदना के प्रभावपूर्ण अभिनय से सराबोर प्रस्तुति ने 1999 में बर्फीली चोटियों पर लड़े गए इस कठिन युद्ध और भारतीय जवानों के अप्रतिम शौर्य की स्मृतियां दर्शकों के समक्ष जीवंत कर दीं। नाटक में गीत, नृत्य और संगीत का बेहतरीन प्रभावोत्पादक …

Read More »

मोहर्रम पर राज्यपाल का संदेश

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मोहर्रम (9 अगस्त) के मौके पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए सभी से उसूलों और सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की है।

Read More »

विश्व आदिवासी दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस अवसर पर आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विविधता, परम्पराओं को सहेजने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासी समाज के नायकों के गौरवशाली योगदान को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Read More »

लंपी वायरस से बचाव के साथ संक्रमण की रोकथाम के प्रभावी उपाय अपनाने के दिए निर्देश

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गायों को लंपी वायरस संक्रमण से बचाने और रोग होने पर उसकी रोकथाम के लिए राज्य में युद्धस्तर पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलेवार गायों में संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए जहां अधिक संक्रमण है, वहां उपयोग में ली जा रही गोट पॉक्स की वैक्सीन डोज दिए जाने, गौशालाओं को सेनेटाइज करने, गायों में इम्यून पावर बढ़ाने के किए समुचित पोषाहार आदि देने और इससे बचाने के लिए हर सम्भव कारगर उपाय अपनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बचाव के लिए औषधियों और आवश्यक आहार का समय पर …

Read More »

पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद से राज्यपाल श्री मिश्र की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र की उनसे यहां शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »