Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल श्री मिश्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को लखनऊ में मुलाकात हुई। दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

अन्त्योदय पर आधारित योजनाओं से होगा देश में आर्थिक सुदृढ़ीकरण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के विचार पर आधारित योजनाओं के निर्माण से देश में आर्थिक सुदृढ़ीकरण की नई राहें खुलेंगी। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय के वैचारिक दर्शन पर चलने की आज सर्वाधिक आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा ‘सतह से शिखर तक अन्त्योदय का शंखनाद’ विषयक संगोष्ठी में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भारतीय जीवन …

Read More »

राज्यपाल 23 अगस्त से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास पर

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को राजकीय विमान से तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश जाएंगे। उनका कानपुर और लखनऊ में विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Read More »

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मिश्र ने जारी किए आदेश विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अतिरिक्त कार्यभार

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने राज्य के 6 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के कार्यकाल समाप्त होने को देखते हुए नवीन कुलपति नियुक्त होने तक वहां का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा जारी आदेशों के अंतर्गत स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति डॉ सतीश गर्ग को, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. कन्हैया लाल श्रीवास्तव को, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार कोटा विश्वविद्यालय, …

Read More »

शूरवीरों की गौरव गाथाओं से जुड़ी संस्कृति है क्षत्रिय

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि क्षत्रिय समाज नहीं बल्कि हमारे देश को आक्रांताओं से विजय दिलाने वाले शूरवीरों की गौरव गाथाओं से जुड़ी सनातन संस्कृति है। उन्होंने कहा कि भारत पर जब—जब विदेशी हमले हुए और साम्राज्य की स्थापना के लिए आक्रमण किए गए तब जिन रणबांकुरों ने संघर्ष कर देश का नाम रोशन किया—उनमें प्रायः सभी क्षत्रिय ही रहे हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्राचीन इतिहास और पौराणिक ग्रंथों में आए “क्षत्रिय” शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि रक्षा का जो दायित्व ले, वही क्षत्रिय है। उन्होंने क्षत्रियों की वीरता, साहस, त्याग, शरणागत की रक्षा …

Read More »

लोक कलाओं की हमारी परम्पराओं को बचाए रखना जरूरी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आधुनिकता के शोरगुल में लोक कलाओं की हमारी परम्पराओं को बचाए रखना जरूरी है। उन्होंने लोक कलाओं की पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही विरासत को समय संदर्भों के साथ संरक्षित और विकसित करने का आह्वान किया है। श्री मिश्र शनिवार को राजभवन में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् द्वारा आयोजित ‘कला संवाद’ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि जिस तरह से हमारे यहां शास्त्रीय नृत्य और संगीत के घराने हैं, उसी तरह राजस्थान में लोक कलाओं के घराने हैं। इन घरानों ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर …

Read More »

कृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (19 अगस्त) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कर्म प्रधान विश्व का जो संदेश दिया, उसी में जीवन का सार है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि जन्माष्टमी के पर्व पर हम सभी को श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार बिना विचलित हुए अपने कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Read More »

राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतांत्रिक आदर्श और मूल्यों का पवित्र ग्रंथ है जिसमें हमारी संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य निधि समाहित है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय कटराथल में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति एकता और अखंडता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि महान विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीयता के मूर्तरूप थे। उनके विचारों से राष्ट्र और व्यक्ति …

Read More »

स्वाधीनता सेनानियों, क्रांतिकारियों, शहीदों के परिजनों और वीरता पुरस्कार विजेताओं का किया सम्मान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र स्वाधीनता दिवस पर सोमवार सांय अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग में भारत अमृत महोत्सव समिति, जयपुर की ओर से आयोजित स्वराज 75 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के साथ स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारियों के वंशजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डे, तात्या टोपे, बहादुरशाह जफर, बिरसा मुण्डा, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, रामकृष्ण खत्री, शचीन्द्र नाथ बख्शी, भगत सिंह, सुखदेव थापर, राजगुरु, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय, वीर सावरकर, महावीर सिंह, ऊधम सिंह, लाला हरिराम बहल, शहीद रामकिशन, ठाकुर रोशन सिंह, पं. …

Read More »

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में एट होम आयोजित

देश के 76वें स्वाधीनता दिवस पर सोमवार सायं राजभवन में एट होम आयोजित किया गया, जिसमें सभी क्षेत्रों के गणमान्यजन सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उनसे मुलाकात करने वाले आगन्तुकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारीगण, सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, कुलपतिगण, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, शिक्षाविद, न्यायाधिपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित थे।

Read More »