Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के छह सदस्यीय दल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों श्री अवहद निवृत्ति सोमनाथ, श्री गौरव बुड़ानिया, श्री जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर, श्री रवि कुमार, सुश्री रिया डाबी और श्री सलुंखे गौरव रवीन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने पदेन कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान किया। हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री सुधांश पंत ने राज्यपाल श्री मिश्र को इन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी दी।

Read More »

तीन वर्षों में संविधान की संस्कृति की जागरूकता के लिए कार्य किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात करने आने वाले आगन्तुकों के लिए राजभवन में स्वागत ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट सॉफ्टवेयर लागू किया जाएगा और जनजातीय क्षेत्र 49 के गांवों को आदर्श ग्रामों के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में विश्वविद्यालयों के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राज्य सरकार के सहयोग से ‘स्टेट यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम’ (एसयूएमएस) लागू होगा। राजभवन की पहल पर विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचारों की मोनिटरिंग हेतु ‘ई-समीक्षा’ तंत्र भी विकसित होगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भावी कार्य योजना और …

Read More »

राजभवन में होगा टी.बी. नियंत्रण सैल का गठन

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुक्रवार को वर्चुअल शुभारम्भ किया । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें शामिल हुए। राज्यपाल श्री मिश्र ने बताया कि वर्ष 2025 तक तपेदिक (टीबी) को खत्म करने के लक्ष्य की ओर काम करते हुए राजभवन स्तर पर भी टी.बी. नियंत्रण सैल का गठन किया जाएगा।

Read More »

शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देना जरूरी, जिससे छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में आए। यहां पर उन्होंने श्री सनातन धर्म पंचायत सीनियर सैकेंडरी स्कूल के शताब्दी समारोह में शिरकत की। इस दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देना जरूरी है, जिससे छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के आत्मविश्वास को जाग्रत करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना ही सही शिक्षा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तुम जैसा सोचोगे, वैसा ही बन जाओगे। उन्होंने शिक्षकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि शिक्षकों …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र की उपस्थिति मे राजभवन में सहमति पत्र पर हुए हस्ताक्षर

राजस्थान के 3 विश्वविद्यालयों और आई.एम.टी. गाजियाबाद के मध्य हुआ एम.ओ.यू राज्यपाल श्री मिश्र की उपस्थिति मे राजभवन में सहमति पत्र पर हुए हस्ताक्षर प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हो सकेगा कार्य राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की उपस्थिति में मंगलवार को राजभवन में आई.एम.टी. गाजियाबाद एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के मध्य खेल संस्कृति के विकास के संबंध में एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर हुए। इसके अंतर्गत स्थानीय और पारम्परिक खेलों को पुनर्जीवित करने के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थाओं में खेल संस्कृति को …

Read More »

राज्यपाल की शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) पर सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षक एवं विचारक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए शिक्षकों से अपने विद्यार्थियों को पुस्तकीय और व्यवहारिक ज्ञान के साथ- साथ उदात्त जीवन मूल्यों, आदर्शों और संस्कृति की शिक्षा प्रदान करने का भी आह्वान किया।

Read More »

राज्यपाल की रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी (5 सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि लोक देवता रामदेवजी और तेजाजी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें दीन- दुखियों की सेवा करनी चाहिए और प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखना चाहिए।

Read More »

भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं-राज्यपाल श्री मिश्र

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए उन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महावीर द्वारा प्रतिपादित नियम आज भी उतने ही प्रासंगिक है, जितने कि उनके समय में थे। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पाली के जाडन स्थित महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में महावीर पुरस्कार रजत जयंती समारोह आयोजित हुआ । उन्होंने इस अवसर पर भगवान महावीर की अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकान्तवाद आदि की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महावीर के सिद्धांत मनुष्य और प्राणिमात्र के प्रति करुणा …

Read More »

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम अद्यतन की जल्द कार्यवाही हो

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करने के साथ ही वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों को अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों की राजभवन के स्तर पर निर्धारित कार्ययोजना को भी विश्वविद्यालयों द्वारा शीघ्र क्रियान्वित किए जाने के निर्देश विश्वविद्यालय कुलपतियों को दिए। राज्यपाल श्री मिश्र ने शुक्रवार को जोधपुर के सदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालयों की विशेष समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों को अपने मानकों के अनुरूप रिक्त पदों के प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार स्तर पर भिजवाने के भी …

Read More »

ऋषि पंचमी पर राज्यपाल ने किया संत-धर्माचार्यों का सम्मान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को ऋषि पंचमी पर राजभवन स्थित राज-राजेश्वर महादेव मंदिर में संत- धर्माचार्यों का ऋषि रूप में सम्मान किया। आर्ष दिग्दर्शक संस्था की ओर से राज्यपाल श्री मिश्र को भारद्वाज ऋषि सम्मान प्रदान किया गया। इससे पहले राज्यपाल ने शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर श्री अलबेली माधुरीशरण महाराज, काले हनुमान मंदिर के महंत श्री गोपालदास महाराज, प्रो. श्री ताराशंकर शर्मा, श्री योगेश शर्मा, श्री प्रवीण शर्मा, धर्माचार्य श्री विजय शंकर पांडे, डॉ. श्री प्रशांत शर्मा का शॉल, श्रीफल और माल्यार्पण कर सम्मान किया।

Read More »