राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर प्रवास पर आए गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी से बुधवार को मानसरोवर स्थित माहेश्वरी समाज के जनोपयोगी भवन में भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले उन्होंने स्वामी जी से धर्म, नीति, समाज सहित विभिन्न विषयों पर शास्त्र सम्मत चर्चा की।
Read More »News
कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर राज्यपाल की संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की है।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र उप राष्ट्रपति के सम्मान में दिए भोज में सम्मिलित हुए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार शाम उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सम्मान में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए रात्रि भोज में सम्मिलित हुए। उप राष्ट्रपति को भावभीनी विदाई दी उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के राजकीय विमान से दिल्ली लौटने से पहले राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उन्हें मंगलवार देर शाम सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी। शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक श्री एम. एल. लाठर ने भी एयरपोर्ट पहुंचकर उप राष्ट्रपति को विदाई दी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से मुख्यमंत्री श्री गहलोत की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार शाम राजभवन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शिष्टाचार मुलाकात की। श्री गहलोत ने राज्यपाल श्री मिश्र को देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सम्मान में मंगलवार को दिये जाने वाले रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया।
Read More »आचार्य धर्मेन्द्र के निधन पर राज्यपाल की संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आचार्य धर्मेन्द्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की है।
Read More »संविधान की संस्कृति के प्रसार के लिए सभी मिलकर कार्य करें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संविधान की संस्कृति के प्रसार और राष्ट्र के विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसी से नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति के उदात्त जीवन मूल्यों से प्रत्यक्ष जुड़ सकती है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को होटल रमाडा में ’मन की उड़ान’ संस्था द्वारा आयोजित ‘फ्यूचरिस्टिक इंडिया सम्मिट 2022’ सम्मान समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति की शुरुआत में ही भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्र है और नीति निर्देशक तत्वों से जुड़े अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश …
Read More »प्रधानमंत्री के 72वें जन्म दिवस पर राज्यपाल श्री मिश्र की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। श्री मिश्र ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व से विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ा है और देश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों में कर्तव्य एवं दायित्व बोध जगाने और सांस्कृतिक मूल्यों की नींव मजबूत करने में अतुलनीय योगदान दिया है।
Read More »देश से 2025 तक टीबी की बीमारी को मिटाने के लिए सभी संकल्प लें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वैच्छिक संगठनों और आमजन से निक्षय मित्र के तौर पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में जुड़कर अधिकाधिक टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने अभियान के प्रभावी संचालन के लिए शुक्रवार को राजभवन में बुलाई बैठक में स्वयं निक्षय मित्र बनकर टीबी (क्षय) रोगियों को गोद लेने की घोषणा की। राजभवन में भी शुक्रवार से टीबी उन्मूलन प्रकोष्ठ द्वारा सक्रिय रूप में कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि विश्व में टीबी उन्मूलन के लिए वर्ष 2030 का लक्ष्य रखा …
Read More »राज्यपाल से अभिनेता श्री गोविंदा की शिष्टाचार मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से प्रख्यात अभिनेता श्री गोविंदा ने बुधवार को राजभवन में मुलाकात की। उनकी राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »हिन्दी दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री मिश्र ने कहा कि हिन्दी भाषा हमारे देश की पहचान और सम्मान है। यह भारतीय संस्कृति और हमारे गौरव से जुड़ी भाषा है। औपनिवेशिक काल में आजादी की ललक जगाने और स्वाधीनता सेनानियों से आमजन को जोड़ने में हिंदी साहित्य और पत्र-पत्रिकाओं का अद्वितीय योगदान रहा है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी भाषा के योगदान को जनमानस में व्यापक रूप से रेखांकित किए जाने का आह्वान किया है।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra