राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर षष्ठम राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव के रिक्त हुए पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री सतीश चन्द्र देराश्री को नियुक्त किया है। श्री देराश्री अपने पदग्रहण की तारीख से आयोग के कार्यकाल तक सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
Read More »News
संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दुबे ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र से जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने मुलाकात की। कुलपति नियुक्त होने के बाद उनकी कुलाधिपति श्री मिश्र से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से पैरालंपिक श्री देवेन्द्र झाझड़िया ने मुलाकात की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले और हाल ही में मारकेच सिटी में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत पदक जीतने वाले श्री देवेन्द्र झांझड़िया ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने उन्हें उनकी खेल उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए सराहना की।
Read More »राज्यपाल ने राज राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ बुधवार को राज भवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में नवरात्र में देवी के नौ रूपों की आराधना की पूर्णाहुति की । राज्यपाल ने विजयादशमी पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि, धन-धान्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की ।
Read More »राज्यपाल की विजयादशमी पर शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विजयादशमी (5 अक्टूबर) के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामना दी है। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विजयादशमी का त्यौहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
Read More »स्थानीय लोगों को जोड़ कर पर्यटन को जन उद्योग के रूप में विकसित किया जाए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पर्यटन में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाते हुए इसे जन उद्योग के रूप मे विकसित किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने पर्यटन को अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण घटक बताते हुए इससे रोजगार के अधिकाधिक सृजन की संभावनाओं पर कार्य किए जाने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार दोपहर जयपुर जिले के बिशनगढ़ स्थित अलीला फोर्ट में इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के 9वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आने से होटल उद्योग को ही लाभ नहीं होता बल्कि दूसरे उद्योगों, हस्तशिल्प और परिवहन से …
Read More »दुर्गाष्टमी पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दुर्गाष्टमी (3 अक्टूबर) के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कामना की है कि मां महागौरी सभी को सुख, शांति, वैभव और आरोग्य प्रदान करें तथा सबकी मनोकामना पूरी करें।
Read More »गांधी जयन्ती और शास्त्री जयन्ती पर राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने के लिए कृतसंकल्पित रहें। उन्होंने कहा कि गांधीजी का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और अहिंसा का पर्याय है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादा जीवन उच्च विचार के साथ ‘जय जवान जय किसान’ का जो नारा दिया वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यह …
Read More »गांधी जयन्ती एवं शास्त्री जयन्ती पर राज्यपाल श्री मिश्र का संदेश राज्यपाल ने महात्मा गांधी और स्व. लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती (2 अक्टूबर) पर दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा का आदर्श लिए हुए है। इसी प्रकार स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन में ईमानदारी, शुचिता एवं कर्मठता के नए प्रतिमान स्थापित किए।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra