राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर के मेजर श्री विकास भांभू, उदयपुर के मेजर श्री मुस्तफा बोहरा और झुंझुनूं जिले के निवासी नायक श्री रोहिताश कुमार सहित पांच जवानों की अरुणाचल प्रदेश में सेना का हैलीकॉप्टर दुघर्टनाग्रस्त होने के कारण शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुण्यात्माओं की शांति एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read More »News
राज्यपाल से उत्तर प्रदेश के रोलर स्केटिंग खिलाड़ियों की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश डोगरा के नेतृत्व में रोलर स्केटिंग खिलाड़ियों के दल ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
Read More »राज्यपाल ने कहा दीपावली उजास का संवाहक पवित्र पर्व दीप पर्व हेतु राज्यपाल ने मिठाई बांटी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में एक अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई एवं उपहार वितरित किए। उन्होंने दीप पर्व को उजास का संवाहक बताते हुए सर्वत्र ज्ञान के उजियारे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन में कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एक परिवार बताते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार एवं प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारीगण मौजूद थे।
Read More »लदाख में विकास की प्रक्रिया से आया सकारात्मक बदलाव
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को लदाख को संघ शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद वहां आये सकारात्मक बदलाव के संदर्भ में पत्र सूचना कार्यालय द्वारा कराई गई पत्रकार यात्रा के दल से मुलाकात की। यात्रा में समिल्लित पत्रकारों के अनुभव सुनते हुए उन्होंने कहा कि लदाख में विकास की प्रक्रिया सही मायने में इस समय ही प्रारम्भ हुईं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के विकास के साथ वहां सड़को के विस्तार में आये विशेष बदलाव से लदाख तेजी से देश के दूसरे भागों के और अधिक निकट आएगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि सेना और आम …
Read More »विद्यालय पुस्तकीय ज्ञान के साथ संस्कार-युक्त समाधान-केंद्रित शिक्षा प्रदान करें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में डूंगरपुर के सागवाड़ा स्थित दशा हूमड़ शिक्षण संस्थान से आए स्कूली बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ संस्कार-युक्त समाधान-केंद्रित शिक्षा देने का कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के अनुरूप जीवन को ढालें और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करें। राज्यपाल श्री मिश्र से संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने राज्यपाल पद एवं राज भवन की कार्यप्रणाली सहित अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछे । एक विद्यार्थी ने प्रश्न पूछा कि राजभवन में क्या होता है? इसके जवाब में उन्होंने बताया कि …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से की पांच देशों में पदस्थापित भारत के राजदूतों ने मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में मोरक्को में भारत के राजदूत श्री राजेश वैष्णव, बुल्गारिया में भारत के राजदूत श्री संजय राना, नामीबिया में राजूदत श्री प्रशांत अग्रवाल, आर्मेनिया में राजदूत श्री कृष्ण दान देवल तथा साउथ सूडान में पदस्थापित भारत के राजदूत श्री विष्णु कुमार शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत देश में प्रारम्भ ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’, प्रत्येक जिले में जल संरक्षण के अंतर्गत 75 तालाब बनाने की केन्द्र सरकार की ‘अमृत सरोवर योजना’ और राजस्थान में उत्पादित वस्तुओं के निर्यात …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति को भावभीनी विदाई दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के राजकीय विमान से दिल्ली लौटने से पहले उन्हें शनिवार देर शाम सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी। शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला ने भी एयरपोर्ट पहुंचकर उप राष्ट्रपति को विदाई दी।
Read More »सभी की पहुंच में लाने के लिए भारतीय भाषाओं में भी दी जाए प्रौद्योगिकी की शिक्षा
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रौद्योगिकी की शिक्षा को सभी की पहुंच में लाने के लिए इसे हिन्दी और दूसरी भारतीय भाषाओं में भी प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए इस क्षेत्र से जुड़े सभी विशेषज्ञों से सहयोग करने और समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को होटल ग्रैंड उनियारा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की पूर्व छात्र संगठन के जयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित ‘उत्सव 175’ समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्बन रहित औद्योगिक विकास की दिशा में स्टार्टअप्स के माध्यम से पहल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी …
Read More »उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ की राज्यपाल ने अगवानी की
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के शनिवार को सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला ने भी उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।
Read More »राज्यपाल ने जस्टिस श्री मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को यहां राजभवन में जस्टिस श्री पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री मिथल ने हिन्दी भाषा में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जस्टिस श्री मिथल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्द कटारिया, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री मिथल के परिजन उपस्थित रहे।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra