Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जोधपुर पहुंचे शनिवार को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के क्षेत्रीय सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री मिश्र के जोधपुर आगमन पर संभागीय आयुक्त श्री कैलाशचंद मीना, जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस आयुक्त श्री रवि दत्त गौड सहित अधिकारियों ने उनकी भावपूर्ण अगवानी की। राज्यपाल श्री मिश्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी ऑडिटोरियम में आयोजित-पश्चिम क्षेत्र के पहले क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

Read More »

राज्यपाल ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार शाम प्रताप नगर में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। समारोह में उपस्थित चिकित्सकों एवं विशिष्ट जनों ने राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल ने उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दी । इस दौरान राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया सहित प्रशासनिक अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

Read More »

राज्यपाल से श्री वैभव गहलोत की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को वैशाली नगर स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने वहां भगवान के निमित्त भोग और नैवेद्य अर्पण करते हुए प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने मंदिर में आरती कर विधिवत गोवर्धन पूजा की और भगवान से प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की।

Read More »

राजभवन में लोगों ने राज्यपाल से मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र से राजस्थान चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव श्री केएल जैन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के राजस्थान प्रमुख श्री आलोक पाण्डा, प्रख्यात गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और मुहम्मद हुसैन सहित गणमान्य जन ने शिष्टाचार मुलाकात की। अक्षरधाम मंदिर के श्री अक्षर प्रेमस्वामी महाराज ने राज्यपाल को मुलाकात कर अन्नकूट महोत्सव के लिए आमंत्रित भी किया ।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दीपावली पर सोमवार रात्रि राजभवन में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी की समृद्धि – सम्पन्नता की कामना की। उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रदेश को धन-धान्य से सदा पूर्ण रखने की प्रार्थना करते सर्वत्र खुशहाली की कामना की।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने दीपावली पर की गई रोशनी का अवलोकन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार रात्रि शहर में दीप पर्व पर की गई रोशनी का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मिश्र राजभवन से निकल कर पहले विधानसभा मार्ग से होते हुए पांचबत्ती एम. आई. रोड, अजमेरी गेट पहुंचे। वहां से फिर वह रामबाग पहुंचकर अल्बर्ट हाल पर की गई शानदार रोशनी से रूबरू हुए। उन्होंने बहुत से स्थानों पर गाड़ी रुकवा कर दीपावली पर रोशनी से नहाए शहर को देखा। राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि सर्वत्र उजास का संवाहक दीप पर्व दीपावली सबके लिए सुखद, मंगलमयी और समृद्धिकारक हो। राज्यपाल की विजिट से यातायात संबंधी अव्यवस्था नहीं फैले इसको …

Read More »

राज्यपाल ने स्व.भैरोंसिंह शेखावत स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व उप राष्ट्रपति स्व.भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर रविवार को विद्याधर नगर स्थित उनके स्मृति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने जयंती पर स्व. शेखावत को स्मरण करते हुए उन्हें शुचिता की राजनीति का पर्याय बताया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय योजना के जरिए स्व. शेखावत ने अंतिम पंक्ति के लोगों तक विकास योजनाओं को व्यवहार में क्रियान्वित किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने उनकी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया और उनसे अपने निकट के सम्बन्धों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More »

राज्यपाल की दीपावली पर्व पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व खुशी, उमंग और उत्सवधर्मिता में सराबोर होने का अवसर है। अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की है कि दीपावली का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में धन-धान्य, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए । राज्यपाल ने कहा कि दीप पर्व पर हमें कुरीतियों रूपी अंधकार को दूर कर समाज में समरसता का उजास फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।

Read More »

राज्यपाल से असम के मुख्यमंत्री की शिष्टाचार मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन में असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात की। उनकी राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »