राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में न्यायाधिपति श्री पंकज मिथल ने मुलाकात की। राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ ग्रहण से पूर्व उनकी राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »News
मां त्रिपुरा सुन्दरी के मंदिर में किए दर्शन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार प्रातः बांसवाड़ा जिले में मां त्रिपुरा सुन्दरी के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। राज्यपाल श्री मिश्र का मंदिर ट्रस्ट की ओर से साफा पहनाकर, श्रीफल और मां त्रिपुरासुंदरी की तस्वीर भेंट कर स्वागत भी किया गया।
Read More »वेदों से जुड़ी भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को बांसवाड़ा में गोविन्द गुरु जनजातीय विष्वविद्यालय के वेद विद्यापीठ विस्तारीकरण एवं वैदिक गुरुकुल परिसर का शिलान्यास किया। उन्होंने विष्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज बांसवाड़ा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से वेद विद्यापीठ के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शिरकत की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि वेद और उपनिषदों में विभिन्न विधाओं के ज्ञान-विज्ञान की अमूल्य धरोहर समाहित है। वर्तमान समय संदर्भों के अनुरूप वैदिक शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देते हुए वेदों से जुड़ी भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेद …
Read More »आजादी का अमृत महोत्सव जनजातीय समुदायों के बलिदान को याद करने का अवसर
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि हमारे देश के जनजातीय समुदाय ने अपनी उत्कृष्ट कला और शिल्प के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय ने अपनी पारंपरिक प्रथाओं के माध्यम से पर्यावरण संवर्द्धन,सुरक्षा और संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाई है । राज्यपाल श्री मिश्र आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा मंगलवार को गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा में आयोजित “स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों का योगदान”विषयक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया …
Read More »जयसमंद झील स्थित विश्रांति गृह में पौधारोपण किया
बांसवाड़ा के दो दिवसीय प्रवास के अंतर्गत राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार सुबह उदयपुर जिले के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए। राज्यपाल श्री मिश्र ने जयसमंद झील स्थित वन विभाग के विश्रांति गृह में अल्प विश्राम किया और विश्रांति गृह परिसर में पौधारोपण भी किया। डबोक एयरपोर्ट एवं विश्रांति गृह में सलूंबर विधायक श्री अमृतलाल मीणा, संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर श्री ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
Read More »कुलपति बनने के बाद राज्यपाल श्री मिश्र से की शिष्टाचार भेंट नवनियुक्त कुलपति प्रो. सोडानी और प्रो. चौधरी ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. कैलाश सोडानी और कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बी.आर. चौधरी ने मुलाकात की। कुलपति बनने के बाद राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर राज्यपाल ने व्यक्त की संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव से उनका निकट का नाता रहा है और उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read More »बांसवाड़ा प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को बांसवाड़ा में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे । उनका बुधवार शाम तक जयपुर वापसी का कार्यक्रम है ।
Read More »विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर राज्यपाल की संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की है।
Read More »ईद मिलाद-उन-नबी पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra