Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल ने केबिनेट के प्रस्ताव को दी मंजूरी प्रदेश में शांति एवं अहिंसा विभाग का गठन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश में ‘शांति और अहिंसा विभाग’ के गठन के राज्य कैबिनेट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Read More »

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने जारी किए आदेश राज्य के आठ विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने विभिन्न सर्च कमेटियों की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से आदेश जारी कर डॉ. अभय कुमार व्यास को कृषि विश्वविद्यालय, कोटा, प्रो. बगदा राम चौधरी को कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर, डॉ. अरूण कुमार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर, प्रो. रामसेवक दुबे को जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर, डॉ. अजीत कुमार को महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,उदयपुर, प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर, प्रो. कैलाश सोढाणी को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा तथा डॉ. बलराज सिंह को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर का …

Read More »

राज्यपाल ने शारदीय नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को मिर्जापुर जिले के विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। राज्यपाल ने परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना कर विंध्यवासिनी माता से देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। ।

Read More »

राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ एवं संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार शाम वाराणसी में काशी विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक किया और संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की।

Read More »

पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर भारत फिर से बन सकता है विश्वगुरु

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में आत्मसात करने की आवश्यकता है । राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105वें जन्म शताब्दी वर्ष पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ’राष्ट्रीय चेतना उत्सव’ अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि उनके दर्शन में राष्ट्र और उससे जुड़े जीवन मूल्यों पर विस्तार से विचार किया गया है । इस पर चलकर ही भारत के फिर से विश्वगुरु होने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। राज्यपाल ने कहा कि देश में ‘सबका साथ सबका विकास‘ …

Read More »

शारदीय नवरात्र पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कामना की है कि जगत जननी मां भगवती सभी का कल्याण करें और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सामथ्र्य प्रदान करें।

Read More »

तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल रविवार प्रातः जयपुर से राजकीय विमान से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। वे वहां दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ’राष्ट्रीय चेतना उत्सव’ में शिरकत करेंगे और गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। सोमवार को राज्यपाल वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। उनका मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद मंगलवार को जयपुर वापसी का कार्यक्रम है।

Read More »

समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर करें कार्य

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितम्बर) पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए सभी से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है।

Read More »

हवलदार श्री नरेश सिंह की शहादत पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने झुंझुनूं जिले के बगड़ निवासी हवलदार श्री नरेश सिंह की जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में ड्यूटी के दौरान शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से संत श्री सुधांशु महाराज की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में विश्व जागृति मिशन के संस्थापक संत श्री सुधांशु महाराज ने भेंट की।

Read More »