Wednesday , 10 June 2026

News

राजभवन में रामकथा की पूर्णाहुति ,दिव्य रामकथा से धन्य हुआ राजभवन- राज्यपाल श्री मिश्र

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राम कथा की पूर्णाहुति पर संत श्री विजय कौशल महाराज का शब्दों के माध्यम से श्रीराम की कथा का सजीव चित्रण करने के लिए आभार जताते हुए उनका अभिनन्दन किया। इससे पहले उन्होंने रामकथा पूर्णाहुति आरती, अर्चना करते हुए भगवान श्री राम से देश और प्रदेश के सुख, समृद्धि, सम्पन्नता के साथ खुशहाली की कामना की । राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि राम कथा के श्रवण मात्र से जीवन सम्पन्न, समृद्ध हो जाता है। उन्होंने संत श्री विजय कौशल महाराज द्वारा की गई रामकथा को दिव्य और अनुपम बताते हुए कहा कि …

Read More »

राज्यपाल की गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गणेश चतुर्थी (31 अगस्त) पर्व पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि भगवान गणेश सभी प्रकार की विघ्न- बाधाओं को दूर करने वाले और मंगल करने वाले हैं। उन्होंने सभी से भक्ति और उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाते हुए सामाजिक एकता और बंधुता बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया है।

Read More »

राजभवन में दिव्य राम कथा के चौथे दिन सन्तश्री ने सुनाया अशोक वाटिका का प्रसंग

संत श्री विजय कौशल ने मंगलवार को कहा कि कथा जीवन की व्यथा को दूर करने का सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने कहा कि राम कथा ही सबसे सुंदर, मनोरम है बाकी सब वृथा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हनुमान जी के मुख से बोलते हैं। संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने राजभवन में चल रही दिव्य राम कथा के चौथे दिन मंगलवार को हनुमानजी के अशोक वाटिका में सूक्ष्म रूप में प्रवेश कर माता सीता से मिलने की कथा सुनाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि राम …

Read More »

राजभवन में दिव्य राम कथा का तीसरा दिन

राजभवन में चल रही राम कथा के तीसरे दिन सोमवार को संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने राम भक्ति से जुड़ी महिमा का गान किया। उन्होंने हनुमान जी द्वारा समुद्र लांघ कर लंका पहुंचने की कथा-उपकथाओं का रोचक वर्णन किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व में विधिवत भगवान श्री राम की छवि और रामचरितमानस की विधिवत पूजा की। उन्होंने संत श्री विजय कौशल महाराज का भी अभिनन्दन, पूजन किया। संत श्री विजय कौशल महाराज ने राम कथा के अंतर्गत मन की दुर्बलताओं को दूर कर जीवन को संस्कारित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में ईर्ष्या …

Read More »

राजभवन में दिव्य रामकथा का दूसरा दिन

प्रसिद्ध संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने राजभवन में दूसरे दिन राम कथा में सुंदर काण्ड का पाठ शुरू करते हुए इसके प्रसंगों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में देह को नहीं ध्येय को सुंदर बताया गया है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी ने हनुमान जी को सुंदर बताया है क्योंकि उनके रोम- रोम में राम विराजित हैं। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आरम्भ में रामचरितमानस का पूजन करने के साथ ही सन्त श्री विजय कौशल महाराज का अभिनन्दन किया। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिजनों के साथ …

Read More »

राम की कथा जीवन को संस्कारित करने वाली-राज्यपाल

राजभवन में शनिवार को वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत श्री विजय कौशल जी महाराज द्वारा राम कथा का शुभारम्भ हुआ। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह वीरों के रक्त से सिंचित गोविंद देव जी की पुण्य धरा है। यहां पर कथा कहने का सुयोग संचित पुण्यों का फल है। इससे पहले राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भगवान श्रीराम और रामचरितमानस की विधिवत पूजा की। संत श्री विजय कौशल महाराज का राजभवन की ओर से अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि राम की कथा जीवन को संस्कारित करने वाली है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य है कि राजभवन में राम कथा का अमृत …

Read More »

राज्यपाल ने ‘भक्ति कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संत श्री विजय कौशल जी महाराज के साथ शनिवार को राजभवन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित भक्ति चित्रों पर आधारित कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रदर्शनी में देवी-देवताओं और भगवान की लीलाओं की कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए इनकी सराहना की । उन्होंने कहा कि कला में भक्ति का भाव अनुपम सृजन को जन्म देता है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि केन्द्र की ओर से राजभवन में आयोजित भक्ति कला प्रदर्शनी अगले पांच दिन तक चलेगी ।

Read More »

आयुर्वेद के अंतर्गत गैर संक्रामक रोगों में शोध कार्य को बढ़ावा देने पर राज्यपाल ने दिया जोर

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड काल में आर्युवेद की प्राचीन भारतीय परम्परा का महत्व औऱ उपयोगिता एक बार फिर व्यापक स्तर पर स्वतः सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में संक्रमण से बचाव और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढे का सफल प्रयोग इस पद्धति पर आमजन के विश्वास का प्रतीक है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान एवं विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान द्वारा अग्निकर्म एवं जीवनशैली जनित विकारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गैर संक्रामक रोगों में …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ में मुलाकात की। उनकी राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

अधिकारों के साथ संविधानिक कर्तव्यों के लिए भी सभी को सजग रहने की जरूरत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिए है तो कर्तव्य भी बताये हैं इसलिए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के लिए भी सभी को सजग रहकर कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को कानपुर में दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन द्वारा आयोजित ‘कानपुर विभूति रत्न’ सम्मान समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने राजस्थान में विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनाने की पहल की है ताकि उच्च शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाली हमारी युवा पीढ़ी संविधान की संस्कृति से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि राजस्थान के राजभवन में भी पृथक से …

Read More »