Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल श्री मिश्र ने राज राजेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया

राजभवन परिसर में पौधारोपण किया राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को हरियाली अमावस्या पर राजभवन स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और सम्पन्नता के लिए कामना की। बाद में उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ राजभवन परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने वर्षा के इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आमजन से आह्वान भी किया।

Read More »

राज्यपाल ने बाघ फोटो प्रदर्शनी के पोस्टर का लोकार्पण किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर टाइगर फेस्टिवल की ओर से आयोजित की जा रही बाघ फोटो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के पोस्टर का बुधवार को राजभवन में लोकार्पण किया। राज्यपाल से मुलाकात में जयपुर टाइगर फेस्टिवल के श्री आशीष बैद और श्री धीरेन्द्र गोधा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) पर जवाहर कला केन्द्र में यह प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

Read More »

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास हों

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में असमानता दूर करने के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी प्रयास किए जाएं। राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का डेटा बैंक तैयार करने के निर्देश भी दिए। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को राजभवन में अनुसूचित क्षेत्र में जनजाति विकास एवं कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की प्रगति एवं समस्याओं के सम्बन्ध में विशेष समीक्षा बैठक को ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए …

Read More »

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राज्यपाल श्री मिश्र की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार दोपहर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राजभवन में बन रहे संविधान पार्क और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता के लिए राजभवन स्तर पर किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।

Read More »

नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र ने भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित देश की 15वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Read More »

राज्यपाल रविवार को दिल्ली जाएंगे राज्यपाल श्री मिश्र राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार सायं राजकीय विमान से दिल्ली जाएंगे। राज्यपाल श्री मिश्र वहां सोमवार को नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

Read More »

नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स में पदक जीतने पर राज्यपाल श्री मिश्र ने दी बधाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में पहली बार किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी द्वारा पदक जीतने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

Read More »

नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल श्री मिश्र ने फोन कर दी बधाई और शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर फोन करके व्यक्तिगत बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मुर्मू के नेतृत्व में देश का गौरव और बढ़ेगा।

Read More »

‘विविधता में एकता’ की भावना व्यवहार रूप में नई पीढ़ी को समझाएं- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भाषा, रहन-सहन, खान-पान में विविधता होते हुए भी भीतर से हम सभी एक हैं। यही विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की विशेषता है। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को भट्टारकजी की नसियां स्थित तोतुका भवन में भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) के राष्ट्रीय ‘लर्न टू लिव टूगेदर’ शिविर के समापन अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। सिक्किम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, केरल, मेघालय, झारखण्ड सहित सोलह राज्यों से आए बच्चों से राज्यपाल ने संवाद कर उन्हें जीवन से जुड़े सूत्र भी बताए। राज्यपाल ने कहा कि भाषा-बोली, रीति-रिवाज, त्यौहार आदि में भिन्नता होने के …

Read More »

जवान श्री जयप्रकाश बिश्नोई की शहादत पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नागौर जिले के निवासी भारतीय नौसेना के जवान श्री जयप्रकाश बिश्नोई की गुजरात के पोरबन्दर तट पर ड्यूटी के दौरान शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »