राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा (10 जुलाई) की बधाई और शुभकामना दी है।
Read More »News
‘लोकल’ को ‘ग्लोबल’ के रूप में स्थापित करने के लिए मिल कर कार्य करें बड़े और छोटे उद्योग
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने औद्योगीकरण में पिछड़े वर्गों के कल्याण को सभी स्तरों पर सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण के जरिए ही कोई देश तेजी से विकास कर सकता है, इसके लिए उद्यमियों को देश के संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करने होंगे। साथ ही उनका प्रभावी विपणन भी करना होगा। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को यहां एक होटल में ग्लोबल इण्डिया बिजनेस फोरम की ओर से आयोजित नेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड फॉर 2022‘ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों को व्यावसायिक क्षेत्र …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से पंजाब के राज्यपाल की शिष्टाचार मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डाॅ. आलोक त्रिपाठी ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्यपाल श्री मिश्र को उन्होंने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं एवं कार्यकलापों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की।
Read More »राज्यपाल को ‘राजस्थान लोकाभिव्यक्ति के आयाम‘ एवं उसका अंग्रेजी अनुवाद ‘दी फोक डांसेज ऑफ राजस्थान‘ की प्रथम प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को राजभवन में गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक श्री पन्नालाल मेघवाल ने अपनी पुस्तक ‘राजस्थान लोकाभिव्यक्ति के आयाम‘ एवं उसका अंग्रेजी अनुवाद ‘दी फोक डांसेज ऑफ राजस्थान‘ की प्रथम प्रति भेंट की। इस अवसर पर सूचना एव जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री अरूण जोशी तथा निदेशक, जनसंपर्क के निजी सचिव श्री रवि पारीक भी उपस्थित थे। श्री मेघवाल ने बताया कि ‘राजस्थान लोकाभिव्यक्ति के आयाम‘ पुस्तक में राजस्थान के लोकनृत्यों, लोकगायन एवं लोकवादन की परम्परा के बारे में शोधपरक जानकारियां लिखी गयी हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक में राजस्थान के …
Read More »राज्यपाल से डॉ.भण्डारी ने की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को यहां राजभवन में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भण्डारी ने मुलाकात की। विश्वविद्यालय का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. भण्डारी की राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल ने ‘एस्ट्रो ओम ऐप’ का लोकार्पण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्री प्रणव पारीक द्वारा यज्ञ फाउंडेशन के लिए तैयार ‘एस्ट्रो ओम’ ऐप का शनिवार को यहां राजभवन में लोकार्पण किया । इस ऐप पर ज्योतिष, यज्ञ, पूजन, योग, प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी और इनसे जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं । इस दौरान संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री गोविंद पारीक उपस्थित रहे।
Read More »ज्योतिषीय ज्ञान प्रामाणिक और सहज रूप में आम जन तक पहुंचाया जाए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ज्योतिषीय ज्ञान को प्रामाणिक और सहज रूप में आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष भारत की अनमोल धरोहर है, इसमें समाहित ज्ञान का आधुनिक वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में वृहद स्तर पर विकास होना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को मानसरोवर स्थित दीपशिखा कॉलेज में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एवं पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान की ओर से ज्योतिष विद्या पर आयोजित प्रथम इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि ज्योतिष ज्ञान से जुड़े अध्ययन को प्रोत्साहित करने के साथ ही इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए …
Read More »राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी.बी. गुप्ता ने की राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त श्री डीबी गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र को सूचना आयोग द्वारा जनहित में त्वरित किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। राज्यपाल श्री मिश्र ने सूचना आयोग द्वारा लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे, विशिष्ट कैम्प लगाकर आम जन को राहत प्रदान करने के निर्णयों की सराहना की। राज्यपाल श्री मिश्र को मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी.बी.गुप्ता ने बताया कि राज्य सूचना आयोग द्वारा विशिष्ट अदालत शिविरों में सूचना से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा …
Read More »सद्भाव, सहयोग और सौहार्द्र की भावना बढ़ाने में योगदान दें एनएसएस स्वयंसेवक
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़े विद्यार्थी सेवा और समर्पण के निर्धारित कार्यों के अतिरिक्त समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और सौहार्द्र की भावना बढ़ाने में भी योगदान दें। उन्होंने गोद लिए गावों में लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा के महत्व के बारे में जागरुक करने का एनएसएस स्वयंसेवकों से आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र एनएसएस क्षेत्रीय निदेशक एसपी भटनागर के नेतृत्व में उनसे मिलने आए गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले चुके राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनएसएस से जुड़े स्वयंसेवक शब्दों से ही …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra