राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार दोपहर नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के आमंत्रण पर भोज में सम्मिलित हुए। उप राष्ट्रपति श्री नायडू द्वारा देश के सभी राज्यपाल और उपराज्यपालों को भोज पर आमंत्रित किया गया था।
Read More »News
राज्यपाल श्री मिश्र राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज में सम्मिलित हुए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शनिवार शाम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के आमंत्रण पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में रात्रिभोज में सम्मिलित हुए। भोज से पहले राष्ट्रपति भवन में मंचित नाटक भी उन्होंने देखा। राष्ट्रपति श्री कोविंद द्वारा देश के सभी राज्यपाल और उपराज्यपालो को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया गया था।
Read More »राज्यपाल ने खोले के हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार सायं खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान खोले के हनुमान मंदिर परिसर में ही रामदरबार के भी दर्शन कर आरती की। उन्होंने भगवान से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए सभी के सुखद, स्वस्थ, मंगलमय और प्रसन्नतादायक जीवन की कामना की।
Read More »नायक श्री भागचंद गुर्जर की शहादत पर राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने किशनगढ़ (अजमेर) के निवासी नायक श्री भागचंद गुर्जर की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read More »उद्यमी सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और खुशहाल राजस्थान के निर्माण के लिए कार्य करें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और खुशहाल राजस्थान के निर्माण के लिए लघु एवं मध्यम उद्योगों के प्रोत्साहन के साथ नवाचार अपनाते हुए युवा स्टार्ट अप्स के लिए वातावरण बनाए जाने का आह्वान किया है । राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को मेरिएट होटल में वाणिज्य एवं उद्योग संगठन ‘फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री’ (फोर्टी) युवा इकाई के कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यों में तीव्र औद्योगिक विकास से ही देश की आर्थिक प्रगति को गति मिलती है। उन्होंने ऐसा औद्योगिक माहौल तैयार करने पर बल दिया जिससे ग्रामीणों, महिलाओं …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से पंजाब के राज्यपाल की शिष्टाचार मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने जयपुर से वापस रवाना होने से पूर्व सोमवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »मीडिया की जीवंतता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मीडिया की जीवंतता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उससे मिशनरी के रूप में कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि व्यवसायिकता के इस दौर में भी बहुत से पत्र-पत्रिकाएं और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल स्वस्थ पत्रकारिता के मूल्यों की पालना कर रहे हैं, जो सराहनीय है । राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप सभागार में जयपुर महानगर टाइम्स द्वारा आयोजित वरिष्ठतम पत्रकार सम्मान समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र की जड़ों को सींचने का कार्य पत्रकारिता करती है, इसीलिए विधायिका, …
Read More »राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने रविवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से दिल्ली के उप राज्यपाल श्री सक्सेना की शिष्टाचार मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से दिल्ली के उप राज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार सायं को यहां राजभवन में मुलाकात की। श्री शाह ने राज्यपाल श्री मिश्र से कोई एक घण्टे तक संविधान, देश में सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान गृह मंत्री श्री अमित शाह को राजभवन परिसर में बन रहे संविधान पार्क और संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। श्री शाह ने राजभवन में संविधान पार्क को देशभर में अभिनव पहल बताते हुए संविधान जागरूकता के लिए राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra