Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल ने संस्कृत अकादमी द्वारा तैयार वैदिक पोस्टर्स का किया लोकार्पण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को राजभवन में राजस्थान संस्कृत अकादमी तथा राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार वैदिक सूक्त आधारित सात पोस्टर्स का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वेद की भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेकर जीवन को समृद्ध और संपन्न किया जा सकता है। उन्होंने वेद में आए विचारों को पोस्टर्स के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। प्रदेश के शिक्षा एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने राज्यपाल श्री मिश्र को बताया कि वैदिक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और वैदिक ज्ञान के आमजन में …

Read More »

जन्म दिन पर राज्यपाल को देश के राष्ट्रपति श्री कोविन्द और गृह मंत्री श्री अमित शाह ने व्यक्तिशः दी बधाई और शुभकामनाएं राजभवन में दिनभर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने व्यक्तिशः फोन पर दी अपनी बधाई और शुभकामना में श्री मिश्र के व्यक्तित्व को प्रेरणादायी बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन के लिए मंगलकामना की है। राज्यपाल श्री मिश्र के जन्म दिन पर देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी व्यक्तिशः फोन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्हें प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी.बी. गुप्ता आदि और भी बहुत से …

Read More »

स्पर्धा के दौर में विश्वसनीयता को कायम रखें प्रसार माध्यम

डीडी राजस्थान के ‘बेमिसाल 35 साल‘ कार्यक्रम में राज्यपाल ने की शिरकत स्पर्धा के दौर में विश्वसनीयता को कायम रखें प्रसार माध्यम – राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्पर्धा के दौर में भी प्रसार माध्यमों को अपनी विश्वसनीयता और उच्च मापदण्डों को बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों को वही सूचना प्रसारित करनी चाहिए जो सत्य, सकारात्मक और देश व समाज को आगे बढ़ाने की दृष्टि से उपयोगी हो। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को यहां झालाना डूंगरी स्थित दूरदर्शन केन्द्र में डीडी राजस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘बेमिसाल 35 साल‘ कार्यक्रम में …

Read More »

राज्यपाल ने उदयपुर की घटना को निंदनीय बताया आमजन से शांति, संयम बनाए रखने की अपील

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उदयपुर में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय बताया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने आमजन से शांति, संयम एवं सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है।

Read More »

राज्यपाल को ‘लाइफ सिंग्स’ की प्रथम प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को यहां राजभवन में मंगलवार को सुप्रसिद्ध लेखक, मनोवैज्ञानिक और मोटिवेटर डॉ. अरूण शुक्ला और युवा कवि श्री वीर शुक्ला ने अपने लिखे अंग्रेजी कविता संग्रह ‘लाइफ सिंग्स’ की प्रथम प्रति भेंट की। डॉ. अरूण शुक्ला ने बताया कि पिता—पुत्र के साझा स्तर लिखे इस कविता संग्रह में जीवन से जुड़ी अनुभूतियों के साथ ही मानव मन और पीढ़ियों के अंतराल से सोच में आए परिवर्तनों से जुड़ी कविताएं संग्रहित हैं। उन्होंने बताया कि 80 कविताओं का यह संकलन आधुनिकता और परम्परा बोध में भारतीय जातीय परम्परा, स्त्री—पुरुष समानता, धर्म और उससे जुड़ी परम्पराओं के चिंतन …

Read More »

एएसआई श्री रामसिंह की शहादत पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने झुंझुनूं जिले के निवासी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस में एएसआई श्री रामसिंह की उत्तराखंड में ड्यूटी के दौरान शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से पुलिस महानिदेशक श्री लाठर की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पुलिस महानिदेशक श्री एम.एल. लाठर ने शनिवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

संविधान दिवस से पूर्व बनकर तैयार हो जाएं संविधान पार्क

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप अद्यतन और एक समान विषयवार पाठ्यक्रम 30 अक्टूबर तक तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसके लिए राजभवन स्तर से समन्वय स्थापित कर विभिन्न विषयों के अनुसार विश्वविद्यालय कुलपतियों के समूह बनाकर समयबद्ध रूप से पाठ्यक्रम युगानुकूल करने का कार्य किया जाए। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को यहां राजभवन में प्रदेश के राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों की ‘कुलपति संवाद‘ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) और क्रेडिट ट्रांसफर सहित नई शिक्षा नीति …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राष्ट्रपति ने संविधान पार्क की पहल को दूसरे प्रदेशों के लिए अनुकरणीय बताया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राष्ट्रपति से राज्यपाल श्री मिश्र की यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति से संवाद के दौरान संवैधानिक जागरूकता के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों में किए जा रहे कार्यों और राजभवन में बन रहे संविधान पार्क के बारे में उन्हें जानकारी दी। राष्ट्रपति ने राजस्थान में इस पहल को देशभर अनूठा और दूसरे प्रदेशों के लिए भी अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि देश में राजस्थान पहला प्रदेश होगा जहां राज्यपाल के स्तर पर यह कार्य किया गया है।

Read More »