Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल ने जस्टिस श्री शिन्दे को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को सायं यहां राजभवन में जस्टिस श्री शिन्दे सम्भाजी शिवाजी को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री शिन्दे ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जस्टिस श्री शिन्दे को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री शिन्दे के परिजन उपस्थित रहे।

Read More »

राज्यपाल से श्री घनश्याम तिवाड़ी की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य श्री घनश्याम तिवाड़ी ने मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने योग आसन और प्राणायाम किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को राजभवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कोई एक घंटे तक योग किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान योग से जुड़े गतिशील और स्थिर आसन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि प्राणायाम भी किए। उन्होंने कहा कि यौगिक दिनचर्या से जीवन को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को भी सदा सकारात्मक बनााए रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति है। श्री मिश्र ने बाद में योग साधना की भारतीय परम्परा की चर्चा करते हुए कहा कि प्राचीनकाल से ही योग व्यक्तिगत, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण …

Read More »

राज्यपाल ने नहर के गणेशजी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिजनों के साथ यहां ब्रह्मपुरी के नहर के गणेशजी मंदिर में दर्शन किए। राज्यपाल ने गणेशजी महाराज की विधिवत आरती और पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, संपन्नता और सुख-समृद्धि की कामना की।

Read More »

राज्यपाल ने घाट के बालाजी और गलता पीठ में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को घाट के बालाजी और गलता पीठ मंदिर में दर्शन किए। राज्यपाल ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिवारजनों के साथ यहां पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने घाट के बालाजी में हनुमान चालीसा का पाठ कर विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान की स्तुति की। गलता तीर्थ के महंत स्वामी अवधेशाचार्य से उन्होंने धर्म-अध्यात्म पर संवाद भी किया।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से उच्च शिक्षा मंत्री ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजभवन में शुक्रवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र सिहं यादव ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

आबू के सर्वांगीण विकास के लिए मिल कर प्रयास करें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार सायं को माउंट आबू की नक्की झील पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र और परिजनों के साथ राष्ट्रीय उद्यान में तिरंगे के समीप से नक्की झील के सौंदर्य को निहारा। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि माउंट आबू सहित यह पूरा क्षेत्र ही प्राकृतिक, ऐतिहासिक और पौराणिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यहा पर्यटन की विपुल संभावनाएं हैं, इस क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता और पारिस्थितिकी को अक्षुण्ण रखते हुए आबू के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे।

Read More »

वैश्विक बदलावों के अनुकूल शैक्षिक नवाचारों को बढ़ावा दिया जाए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलाव के अनुकूल शिक्षा पद्धति का विकास करने के लिए शैक्षिक नवाचारों को बढ़ावा देने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक महत्व इनोवेशन का है, इससे शिक्षा को व्यवसायोन्मुख बनाकर विद्यार्थियों के साथ-साथ देश के भविष्य को भी नई ऊंचाई दी जा सकती है। राज्यपाल श्री मिश्र महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में माउंट आबू स्थित राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को युगानुकूल बनाने के लिए सामाजिक, औद्योगिक और …

Read More »

राज्यपाल से विशेष योग्यजन आयुक्त श्री उमाशंकर शर्मा की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को माउंट आबू स्थित राजभवन में राज्य विशेष योग्यजन आयुक्त श्री उमाशंकर शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

प्रकृति संरक्षण के लिए सनातन दृष्टि पर आधारित पर्यावरण अनुकूल नीतियों की जरूरत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संतुलित विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रकृति संरक्षण की सनातन भारतीय दृष्टि पर आधारित पर्यावरण अनुकूल नीतियों के निर्माण पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पंचभूत तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को महत्व देने वाली भारतीय सनातन संस्कृति प्रकृति पूजक रही है, तो इसके मूल में पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने का वैज्ञानिक आधार है। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा “कल्प तरूह” अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि …

Read More »