Wednesday , 10 June 2026

News

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस (30 मई) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि लोकतंत्र को सुदृढ़ और संपन्न करने का कार्य निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए ही होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोगों को सूचना सम्पन्न ही नहीं करती बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करती है। उन्होंने स्वस्थ पत्रकारिता के जरिए लोकतंत्र को सशक्त करते उसमें सभी की समान भागीदारी के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

Read More »

राज्यपाल से सांसद श्री सी.पी. जोशी की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में सांसद श्री सीपी जोशी ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए कार्य करने का किया आह्वान भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखते हुए आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए कार्य करें। उन्होंने इन अधिकारियों से संवेदनशील होकर विकास योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही आमजन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान भी किया। इससे पहले, राज्यपाल श्री मिश्र ने हरीश चंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान में प्रशिक्षणाधीन इन अधिकारियों …

Read More »

राज्यपाल के परिसहाय श्री विकास श्योराण ने पदभार ग्रहण किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के नव नियुक्त परिसहाय स्क्वाड्रन लीडर श्री विकास श्योराण ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। श्री श्योराण भारतीय वायुसेना के अधिकारी हैं।

Read More »

नई पीढ़ी को स्वाधीनता सेनानियों की बलिदान गाथाओं से जोड़ा जाए- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान की गाथाएं हमें प्रेरणा देने के साथ ही राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित होने के लिए जागरूक भी करती है। उन्होंने आजादी आंदोलन के गुमनाम शहीदों के बारे में लिखे साहित्य, नाटक और अन्य कार्यों से नई पीढ़ी को अधिकाधिक जोड़ने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को रविन्द्र रंगमंच मे श्री करणी इन्द्र सेवा समिति, जयपुर द्वारा आयोजित अमर स्वाधीनता सेनानी कुंवर प्रताप सिंह बारहठ के जयंती समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के स्वाधीनता सेनानियों की वीरता और …

Read More »

राज्यपाल ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में महाराणा प्रताप जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी योद्धा थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध होकर संघर्ष करते अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा किसी राष्ट्र नायक ने हमारे देश में दी है, तो वह महाराणा प्रताप ही हैं। श्री मिश्र ने महाराणा प्रताप के शौर्य, वीरता और त्याग को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को उनकी गौरवगाथाओं से अधिकाधिक जोड़ने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास करने का आह्वान …

Read More »

राज्यपाल से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

राज्यपाल से कर्नाटक के राज्यपाल की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

राज्यपाल को “द साइबेरियन स्ट्रे” की प्रथम प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को राजभवन में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत आशी गालरिया और अस्मी ढाकर ने संयुक्त रूप से लिखी अपनी पुस्तक “द साइबेरियन स्ट्रे” की प्रथम प्रति भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने आशी और सह लेखिका की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी। पुस्तक लेखक आशी गालरिया ने बताया कि उनकी यह पुस्तक जानवर और मनुष्य के प्रेम से जुड़ी मार्मिक कथा है। उसने बताया कि इसमें बच्चे एलन और उसके पालतू कुत्ते सफायर के रिश्तों के आलोक में कहानी के अनूठे सूत्र पिरोए गए हैं। उल्लेखनीय है कि लेखिका आशी …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र को ‘भारत में राज्यों की राजनीति’ की प्रथम प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को राजभवन में सुप्रसिद्ध लेखक प्रो. धर्मचन्द जैन ने अपनी तीन भागों में सद्य प्रकाशित पुस्तक ‘भारत में राज्यों की राजनीति’ की प्रथम प्रतियां भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उनकी इस पुस्तक की सराहना की। प्रो. धर्मचन्द जैन ने बताया कि तीन भागों में लिखी गयी इस पुस्तक में राज्य राजनीति के प्रारम्भ, चुनाव, एकदलीय प्रणाली, राज्यों में दल—बदल की राजनीति, संविद सरकारों का युग, केन्द्र—राज्य संबंध, मध्यावधि चुनाव, जनादेश, समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य के साथ ही राज्य—राजनीति का समग्र विश्लेषण किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचशील प्रकाशन, जयपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक …

Read More »