Thursday , 21 May 2026

News

राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष डॉ.जोशी ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को यहां राजभवन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में 11 जवानों की शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रदान की अपूर्वी चन्देला को विद्या वारिधि की मानद् उपाधि

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली राजस्थान की प्रख्यात निशानेबाज अपूर्वी चंदेला को जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से विद्या वारिधि की मानद् उपाधि प्रदान की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपूर्वी को विद्या वारिधि की मानद् उपाधि प्रदान करते हुए निशानेबाजी में देश को गौरवान्वित करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने अपूर्वी चन्देला को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन करते हुए खेल जगत में भारत को और उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर …

Read More »

राज्यपाल ने गर्मी को देखते हुए राजभवन में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सोमवार को राजभवन में पक्षियों के प्यास बुझाने के लिए परिंडे लगाए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ेगी, ऐसे में अधिकाधिक लोग पक्षियों के लिए अपने घरों और आस-पास के पेड़ों पर परिंडे लगाएं तथा सुबह-शाम इनमें दाने-पानी की व्यवस्था करें। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र को सोनल सलोनी माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के श्री गोकुल माहेश्वरी ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की जानकारी दी।

Read More »

श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर राज्यपाल ने शोक जताया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और तथा उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Read More »

राज्यपाल से संगीतकार अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की शिष्टाचार भेंट

गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन ने पद्म श्री से सम्मानित होने के बाद राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।

Read More »

उच्च शिक्षा में 50 फीसदी सकल नामांकन अनुपात का लक्ष्य हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय बढ़ाएं अपनी पहुंच- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात 50 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य वर्ष 2035 तक हासिल करने के लिए योजनाबद्ध एवं समन्वित प्रयास किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालयी शिक्षा की पहुंच कस्बों, गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक बनानी होगी। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय खुला विश्वविद्यालय कुलपति सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान देना आज सबसे अधिक जरूरी है, विश्वविद्यालय स्तर पर बेटियों को पढ़ाई …

Read More »

संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को कला रूपों में जीवंत देखना अद्भुत – श्री कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राजभवन में संविधान उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने संविधान निर्माण से इसके लागू होने तक की ऐतिहासिक यात्रा को विभिन्न कला रूपों में जीवंत देखने के अनुभव को अद्भुत बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने संविधान उद्यान में संविधान लागू होने के विभिन्न चरणो के कला-रूपों को एक-एक कर देखा और उन्हें अनुकरणीय बताया। श्री कोविंद ने संविधान ग्रंथ के आवरण एवं उद्देशिका की निर्मित कलाकृति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान सभा की बैठक के मूर्ति शिल्प, संविधान निर्माण और उससे जुड़ी संविधान समितियों की कार्यवाही, मूल संविधान की प्रति …

Read More »

राज्यपाल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आमजन से कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के कोरोना संक्रमित होने के चलते डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का मंगलवार को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित किया गया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए आमजन से फेसमास्क लगाने, घरों से बाहर निकलते समय उचित दूरी बनाए रखने और स्वच्छता सहित कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है। उन्होंने सभी से कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने की भी अपील की है।

Read More »

डॉ. अम्बेडकर को राज्यपाल ने श्रद्धा नमन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर उन्हें श्रद्धा नमन किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माण एवं देश के लिए उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया और सभी से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

Read More »