राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में शिक्षा की महती भूमिका बताते हुए विश्वविद्यालयों में अध्ययन—अध्यापन के साथ—साथ विद्यार्थियों के कौशल विकास पर भी अधिकाधिक ध्यान दिए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे पाठ्यक्रमों का निर्माण कर उनका प्रभावी प्रसार करे जिससे विद्यार्थी निरंतर नया सीखने और व्यावसायिक दृष्टि से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रवृत हो सके। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सबके लिए आसान पहुंच, गुणवत्ता के साथ जवाबदेही के आधारभूत स्तंभों पर …
Read More »News
प्रतिभाएं राष्ट्र और समाज की धरोहर -राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रतिभाएं किसी एक समाज की नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र और समाज की धरोहर होती हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों का सम्मान यदि होता है तो इससे पूरे समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनता है। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को संस्कृति युवा संस्था द्वारा एक निजी होटल में आयोजित ‘राजस्थान गौरव’ सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान गौरव से अलंकृत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का अभिनंदन करते हुए सम्मानित प्रतिभाओं को भविष्य में इसी तरह समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करते हुए अपना सर्वोत्कृष्ट देने का आह्वान किया। …
Read More »पंजाब के राज्यपाल श्री पुरोहित की राज्यपाल से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।
Read More »नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति को बहुत सोच-विचार कर विद्यार्थी हित में इस तरह से तैयार किया गया है कि विद्यार्थियों का इससे सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने कहा कि इसमें इस बात का ध्यान रखा गया है कि विद्यार्थी किसी एक विषय विशेष में नहीं बल्कि थोड़ा-थोड़ा सभी विषयों में निष्णात हो । राजस्थान श्री मिश्र शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के तृतीय दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी शिक्षा का समुचित उपयोग समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए करें। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा …
Read More »राज्यपाल ने नवमी पर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रामनवमी पर राजभवन में राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में चल रहे यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया और पूजा अर्चना कर भगवान की आरती की। उन्होंने इस अवसर पर राजभवन में कन्याओं को नौ देवी का रूप मान उनका पूजन और सत्कार कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल श्री मिश्र ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का प्राकट्य उत्सव मनाते उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने नवमी पर भगवान श्री राम और मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Read More »भारतीय विदेश सेवा के पांच अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2022 के प्रशिक्षु अधिकारी श्री भविष्य, भावेश चौधरी और अमित गेत, सुश्री सुरभि गोयल, पूजा कुमारी झा, ने मुलाकात की। यह अधिकारी हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान, रीपा में प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं। राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को राष्ट्र के लिए समर्पित होकर प्रतिबद्ध भाव से कार्य करने का आह्वान किया है। हरिश्चन्द्र माथुर, राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री हेमंत गेरा ने अधिकारियों के प्रशिक्षण के …
Read More »राज्यपाल राहत कोष में खुले दिल से सहायता करें भामाशाह- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आह्वान किया है कि राहत कोष में जिस तरह से जरूरतमंदों को सहायता का दायरा बढ़ा है, उसी तरह इसमें सहयोग करने वालों का भी दायरा बढ़े। उन्होंने अपील की कि भामाशाह निस्वार्थ भाव से इस कोष में सहयोग करने के लिए आगे आयें ताकि आपदा पीड़ित किसानों की तात्कालिक मदद, वंचित गरीब बच्चों की शिक्षा जैसे व्यापक उद्देश्यों के लिए भी पर्याप्त राशि उपलब्ध हो सके। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राहत कोष फण्ड संग्रहण एवं परामर्श के लिए गठित समिति की बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने इस …
Read More »वर्ष 2025 तक क्षय रोग को खत्म करने के लिए सभी मिलकर कार्य करें- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शुक्रवार को विश्व टीबी दिवस पर वाराणसी में आयोजित वन वर्ल्ड टीबी सम्मेलन में राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से सम्मिलित हुए। सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्षय रोग को समाप्त करने की दिशा में कई प्रमुख पहलों की शुरुआत की। राज्यपाल श्री मिश्र ने बाद में बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025 तक क्षय रोग को खत्म करने के लक्ष्य की ओर राजस्थान में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की राजभवन में टीबी उन्मूलन प्रकोष्ठ द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने अभियान अवधि में …
Read More »राज्यपाल ने आईटी दिवस पर सम्मानित श्री सावलानी का किया अभिनंदन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में कार्यरत सूचना सहायक श्री दिनेश सावलानी को आईटी दिवस पर सम्मानित किए जाने पर उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए उनकी सराहना की। राज्यपाल ने उन्हें ई-गवर्नेन्स राजस्थान अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे।
Read More »पशुपालकों की उन्नति के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जाने की आवश्यकता- राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने पशुपालकों की उन्नति और उनकी आय में वृद्धि के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जाने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अतंर्गत इस तरह के पाठ्यक्रम विकसित किए जाने पर जोर दिया जिससे पशुधन संरक्षण के साथ ही इनके उत्पादों के पोषण में भी गुणात्मक वृद्धि हो। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को बीकानेर के राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पशु-धन संरक्षण से जुड़े परम्परागत मूल्यों का आधुनिकता से मेल कराते हुए इस …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra