राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में असम के राज्यपाल श्री गुलाबचन्द कटारिया ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने असम के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार यहां राजभवन आने पर श्री कटारिया का अभिनंदन किया और उन्हें संविधान संस्कृति से जुड़ी अपनी पुस्तकें भेंट की।
Read More »News
मेक इन इण्डिया अभियान को गति प्रदान करने का माध्यम बने तकनीकी शिक्षा – राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि तकनीकी शिक्षा देश में मेक इन इण्डिया अभियान को गति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बने। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय ऐसे उपकरण, यांत्रिक प्रौद्योगिकी विकसित करें, जिसकी सहायता से लोग स्वयं के उद्योग लगा कर अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान कर सकें। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशल जनशक्ति तैयार करने के साथ तकनीकी शिक्षा में इस बात पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए कि आम व्यक्ति के जीवन को …
Read More »चंबल नदी हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कैलादेवी के दर्शन कर लौटते समय चंबल नदी में जान गंवाने वाले तीन श्रद्धालुओं के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »मोटे अनाजों की कृषि को सभी स्तरों पर प्रोत्साहित किया जाए- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व की बढ़ती आबादी को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए मोटे अनाजों की खेती को सभी स्तरों पर प्रोत्साहित किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पोषण से भरपूर मोटे अनाजों के नियमित सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है, इसलिए मोटे अनाजों के उत्पादों को आम जनता में लोकप्रिय करने के अधिकाधिक प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के दीक्षांत समारोह के अवसर पर राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की पहल पर ही …
Read More »राज्यपाल को ‘राजस्थान हस्तशिल्प कलाएं’ एवं ‘दी हैंडीक्राफ्ट्स ऑफ राजस्थान’ पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को राजभवन में बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक श्री पन्नालाल मेघवाल ने अपनी पुस्तक ‘राजस्थान हस्तशिल्प कलाएं’ एवं उसका अंग्रेजी अनुवाद ‘दी हैंडीक्राफ्ट्स ऑफ राजस्थान’ की प्रथम प्रतियां भेंट की। श्री मेघवाल ने बताया कि ‘राजस्थान हस्तशिल्प कलाएं’ एवं उसके अनुवाद ‘दी हैंडीक्राफ्ट्स ऑफ राजस्थान’ पुस्तक में राजस्थान की परंपरागत हस्तशिल्प कलाओं के बारे में शोध परक जानकारियां शामिल की गई हैं।
Read More »दूरस्थ शिक्षा पद्धति के माध्यम से सस्ती और सर्वसुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास जरूरी- राज्यपा
माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि दूरस्थ शिक्षा पद्धति के माध्यम से सस्ती और सर्वसुलभ शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि तकनीकी क्रांति की बदौलत विश्वविद्यालय घर बैठे शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे तो अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक उच्च शिक्षा का उजियारा पहुंचेगा। राज्यपाल मंगलवार को संत सुधासागर सभागार में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के 15वें दीक्षान्त समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा का महत्व बढता जा रहा है, कोरोना महामारी के समय दूरस्थ शिक्षा …
Read More »श्री लोकेन्द्र सिंह कालवी के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक श्री लोकेन्द्र सिंह कालवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि श्री कालवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read More »राज्यपाल ने खड़ा गणेश जी मंदिर में दर्शन किए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को कोटा में चंबल नदी के निकट बने खड़ा गणेश जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने वहां पूजा, अर्चना कर देश और प्रदेश वासियों के सुखद, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की।
Read More »कृषि विश्वविद्यालय किसान हित की योजनाओं को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाऐं-राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने प्रसार शिक्षा के अंतर्गत कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा किसानों के लिए हितकर योजनाओं को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के प्रसार केन्द्र के रूप में भी अपनी प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा की कृषि से जुड़ी बहुआयामी शिक्षा का अधिकाधिक उपयोग मानवता के कल्याण के लिए करते हुए किसानों को फसल विविधिकरण एवं जैविक खेती की ओर प्रेरित करें। राज्यपाल सोमवार को यूआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित कृषि विश्वविद्यालय के षष्ठम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जनसमुह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अर्जित …
Read More »कृषि के जरिये भारत को सुदृढ़, सम्पन्न और विकसित बनाने आगे आएं – राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने प्राचीन कृषि ज्ञान और परम्पराओं को आधुनिक एवं उन्नत तकनीक से जोड़कर भारत को सुदृढ़, संपन्न और विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी समर्पित सहभागिता से आगे आने का आह्वान किया है। श्री मिश्र ने शनिवार को कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के डॉ. पी. जोशी सभागार में विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए। राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने दीक्षान्त समारोह में 154 उपाधियों का वितरण किया। इनमें 130 स्नातक, 23 स्नातकोत्तर एवं 1 विद्या वाचस्पति उपाधि शामिल है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने कृषि संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra