राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शब-ए-बारात (7 मार्च) की प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस मौके पर देश और प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए कामना की है।
Read More »News
होली एवं धूलण्डी पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने होली एवं धूलण्डी (6-7 मार्च) की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि होली का त्यौहार सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व जन-जीवन को उमंग और उल्लास से भर देता है। उन्होंने रंगों के इस पर्व को आपस में मिल-जुल कर मनाने का सभी से आह्वान किया है।
Read More »होली पर्व से पहले राज्यपाल ने राजभवन में मिठाई वितरित की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में एक अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरित की। उन्होंने होली एवं धूलण्डी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और उल्लास से यह पर्व मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली खुशियों और स्नेह के रंगों में एक-दूसरे को रंगने का पर्व है। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की।
Read More »लोक संस्कृति से जुड़ कर संजोएं जीवन की उत्सवधर्मिता
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि लोक संस्कृति, बोलियों, परंपराओं और खान-पान की भिन्नता से विविधता में एकता की हमारी संस्कृति जीवंत होती है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति से जुड़कर ही हम हमारे जीवन से जुड़ी उत्सवधर्मिता को संजोकर रख सकते हैं । राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को नई दिल्ली में ’माटी’ न्यास द्वारा आयोजित ’पूर्वांचल महोत्सव’ में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक दृष्टि से भारत का अनुपम राज्य है। विशेषकर पूर्वांचल का जो हिस्सा है, वह अपने आप में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अनूठा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल आरम्भ …
Read More »उद्यमिता से जुड़कर युवा वर्ग ला सकता है देश में नई औद्योगिक क्रांति – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि देश के युवाओं में स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र की ओर बढ़ता रुझान पूरे देश के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा वर्ग उद्यमिता से जुड़ कर देश में नई औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात कर सकता है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को कूकस स्थित शंकरा ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूशन्स में शंकरा ग्लोबल हैकाथॉन-2023 और युवा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में स्टार्टअप इंडिया के तहत किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं और बहुत से युवाओं ने नवाचार अपनाते हुए स्टार्टअप …
Read More »मीडिया स्व-निर्मित आचार संहिता का पालन करते हुए जनहितकारी पत्रकारिता की मिसाल पेश करे
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आह्वान किया है कि मीडिया स्व-निर्मित आचार संहिता के आधार पर पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों का निर्वहन करते हुए जनहितकारी पत्रकारिता की मिसाल पेश करे । राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि मीडिया को अपनी जिम्मेदारी का एहसास रखते हुए तथ्यपरक, विश्लेषणपरक, ज्ञान पूर्ण और तटस्थ समाचार प्रकाशित-प्रसारित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाचार प्रस्तुतीकरण में इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि उनको लेकर …
Read More »चम्बल रिवर फ्रंट स्थापत्य एवं शिल्प की दृष्टि से अतुलनीय
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि चम्बल नदी पर बना रिवर फ्रंट स्थापत्य की दृष्टि से अतुलनीय है, प्रत्येक घाट का निर्माण भारतीय संस्कृति ओत-प्रोत है। आने वाले समय में देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को कोटा में निर्माणाधीन चम्बल रिवर फ्रंट के अवालोकन के उपरान्त मीडिया से रूबरू हो रहे थे। गोल्फ कार्ट से विभिन्न घाटों पर बने विश्व स्तरीय स्मारकों के फसाड़ एवं नाव में बैठकर विभिन्न घाटों की विशेषताओं का उन्होंने नजदीकी से अवलोकन किया। इस दौरान स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल, प्रशासनिक पुलिस अधिकारी भी उपस्थित …
Read More »सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग शिक्षा का प्रसार सुदूर क्षेत्रों और सभी वर्गों तक करने में किया जाए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए शिक्षा का प्रसार सुदूर क्षेत्रों और सभी वर्गों तक करने पर बल दिया है । उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन और समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन है, ऐसे में केवल पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहते हुए विद्यार्थियों को व्यवहारिक एवं कौशल परक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए ताकि वे बेहतर समाज का निर्माण करने में योगदान कर सकें। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को कोटा के यूआईटी ऑडिटोरियम में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के 12 वें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने …
Read More »राज्यपाल ने कोटा के ऑक्सीजोन सिटी पार्क में विकास कार्यों का अवलोकन किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को कोटा के झालावाड़ रोड स्थित ऑक्सीजोन सिटी पार्क का भ्रमण कर वहां करवाए गए विकास कार्यों एवं सौंदर्यीकरण का अवलोकन किया । राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में ऑक्सीजोन सिटी पार्क को अद्भुत बताते हुए कहा कि यह उद्यान न सिर्फ कोटा शहर बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी तरह का अनूठा है । उन्होंने कहा कि इस उद्यान में मनुष्य और प्रकृति के संतुलन को बहुत सुंदर और सृजनात्मक ढंग से दिखाया गया है, कोटा आने वाले पर्यटकों को एक बार तो यहां अवश्य आना चाहिए। इस दौरान आर्किटेक्ट …
Read More »ज्ञान-विज्ञान का समुचित उपयोग कर विद्यार्थी विकसित भारत में अपना सहयोग करें
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विद्यार्थी भारत को वैज्ञानिक शोध और अनुसंधान में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे पाठ्यक्रम तैयार करें जिससे स्थानीय ज्ञान-विज्ञान का समुचित उपयोग करते हुए विद्यार्थी भविष्य के विकसित भारत में अपना सहयोग कर सकें। राज्यपाल श्री मिश्र ने मंगलवार को यूआईटी ऑडिटोरियम में कोटा विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में कैंसर अस्पताल एवं शोध केन्द्र ग्वालियर के संस्थापक निदेशक प्रो. बीआर श्रीवास्तव दीक्षान्त अतिथि रहे। राज्यपाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra