राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को जोधपुर जिले के बिलाड़ा में सुप्रसिद्ध आई माता मन्दिर में दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मन्दिर के दीवान श्री माधोसिंह ने उन्हें आई माता के प्रति श्रद्धा और आस्था भरे इतिहास, धार्मिक परम्पराओं तथा मन्दिर परिसर में प्रदर्शित झांकियों, लीलाओं तथा छायाचित्रों, भक्ति साहित्य आदि के बारे में अवगत कराया।
Read More »News
आयुर्वेद संपूर्ण जीवन विज्ञान, इसे आधुनिक संदर्भों में आगे बढ़ाने की जरूरत
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आयुर्वेद संपूर्ण जीवन विज्ञान है और यह स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ ही रोग से मुक्ति में भी अत्यन्त प्रभावी है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के दीक्षान्त समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के नवनिर्मित सुश्रुत सभागार में संबोधित कर रहे थे । राज्यपाल ने इस अवसर पर सुश्रुत सभागार का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल ने आयुर्वेद के ज्ञान पर आधुनिक दृष्टि से शोध की आवश्यकता पर सर्वाधिक बल देते हुए कहा कि ’रोग निदान’ का जो सिस्टम आयुर्वेद …
Read More »बृज विश्वविद्यालय के कुलपति की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के नवनियुक्त कुलपति प्रो. रमेश चन्द्रा ने मुलाकात की। नियुक्ति के बाद राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री हेमंत कुमार गेरा के नेतृत्व में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में जूबा, दक्षिण सूडान में भारतीय राजदूत श्री विष्णु कुमार शर्मा, विदेश मंत्रालय में निदेशक श्री मदन लाल रैगर, आस्ट्रेलिया में उप उच्चायुक्त श्री सुनीत मेहता और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, जयपुर श्रीमती नीतू मेहरडा भागोतिया शामिल थे।
Read More »पुलवामा शहीदों के परिजनों के समर्थन में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में पुलवामा शहीदों के परिजनों के समर्थन में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले सपूतों के परिवारों की देखभाल हम सबका दायित्व है। राज्यपाल ने ज्ञापन पर युक्तियुक्त विचार करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। प्रतिनिधिमंडल में विधान सभा में उपनेता प्रतिपक्ष श्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक श्री रामलाल शर्मा , श्री अशोक लाहोटी एवं पूर्व मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी शामिल थे।
Read More »राज्यपाल ने जारी किए दो कुलपतियों के नियुक्ति आदेश
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर इन्स्टीट्यूट ऑफ नैनो मेडिकल साइंसेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में निदेशक के पद पर कार्यरत प्रो. रमेश चन्द्रा को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर एवं आर.डी. विश्वविद्यालय जबलपुर में प्रोफेसर पद पर कार्यरत प्रो. शील सिंधु पांडेय को राज ऋषि भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। यह नियुक्ति कुलपति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रदान की गयी …
Read More »अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर देश और प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहकर सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने महिला सशक्तीकरण के लिए सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव लाते हुए बालिकाओं और स्त्रियों को बराबरी के अवसर प्रदान किए जाने का आह्वान किया है।
Read More »राज्यपाल से धूलण्डी पर विशिष्ट एवं आमजन ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को धूलण्डी पर विशिष्टजन, आमजन तथा राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने आगंतुकों को गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी और उनकी सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की ।
Read More »राज्यपाल ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में सोमवार को होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने होली पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समरसता, प्रेम और बंधुत्व के भाव से यह त्यौहार मनाने की अपील की ।
Read More »राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों श्री अभिषेक, आदित्य, अमित, प्रशांत, रमेश और शाहीन ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने इन अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra