Wednesday , 10 June 2026

News

महाशिवरात्रि पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि (18 फरवरी) पर बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने आदियोगी भगवान शिव और माता पार्वती से जगत कल्याण की कामना करते हुए सभी से सद्भावना, प्रेम और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की है।

Read More »

राज्यपाल ने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने समर स्मारक का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि हमारे वीर सैनिक देश के सुरक्षा प्रहरी ही नही हैं बल्कि वे राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता व एकता के भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने आवश्यकता पड़ने पर अदम्य साहस दिखाते हुए मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने समर स्मारक को अद्भुत बताते हुए कहा कि यहां आने से सीमाओं पर विषम परिस्थितियों …

Read More »

संविधान के अनुच्छेद 150 एवं डी.पी.सी. एक्ट 1971 के सेक्शन 10 के संदर्भ में विस्तृत परीक्षण करवाने के दिए निर्देश पे एंड अकाउंट ऑफिस सिस्टम लागू करने के संबंध में मांगा जवाब

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर वर्तमान में लागू ट्रेजरी सिस्टम के स्थान पर पे एण्ड अकाउंट ऑफिस सिस्टम लागू करने के संबंध में विस्तृत जानकारी चाही है। मुख्यमंत्री श्री गहलोत के लिखे पत्र में राज्यपाल श्री मिश्र ने वर्तमान में लागू ट्रेजरी सिस्टम के स्थान पर पे एंड अकाउंट ऑफिस सिस्टम के संबंध में उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से प्राप्त 9 फरवरी 2023 के पत्र की प्रति भेजकर संविधान के अनुच्छेद 150 एवं डी.पी.सी. एक्ट 1971 के सेक्शन 10 के संदर्भ में विस्तृत परीक्षण कर राज्य सरकार की मंशा से अवगत कराने …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र नियुक्ति प्रक्रियाओं का पालन नहीं किए जाने पर जताई नाराजगी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न आयोगों, निगमों, बोर्ड आदि के गठन और इन संस्थाओं में पदाधिकारियों की नियुक्ति में संबंधित अधिनियम , परिनियम एवं नियमावली में प्राविधानित नियुक्ति प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में हाल ही में जारी नियुक्ति आदेशों में राजभवन स्तर पर किसी प्रकार का कोई अनुमोदन प्राप्त किए बगैर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने पर भी नाराजगी जताई है। राज्यपाल श्री मिश्र ने …

Read More »

राज्यपाल के परिसहाय के रूप में श्री सुमित मेहरड़ा ने पदभार ग्रहण किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के परिसहाय के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री सुमित मेहरड़ा ने पदभार ग्रहण किया है। श्री मेहरड़ा ने निवर्तमान परिसहाय श्री राजर्षि वर्मा के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री राजर्षि वर्मा को गुरुवार को राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। राजभवन में आयोजित अनौपचारिक समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री वर्मा की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। .

Read More »

राज्यपाल से राजस्थान यात्रा पर आए पूर्वोत्तर के विद्यार्थी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में नगालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और असम के छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन के तहत 40 सदस्यीय यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक एकात्मता की भावना को प्रत्यक्ष अनुभूत करने के उद्देश्य से राजस्थान की यात्रा पर आया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों की इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है। बोल-चाल, रहन-सहन, खान-पान अलग-अलग होने के बाद भी भावनात्मक रूप से हम एक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति पूरे देश को एक …

Read More »

राज्यपाल ने की तीर्थराज पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। श्री मिश्र ने ब्रह्म घाट पर पुष्कर सरोवर के दर्शन किए एवं पूजा की। उन्होंने प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद श्री भागीरथ चौधरी, पूर्व सांसद श्री ओंकार सिंह लखावत, संभागीय आयुक्त श्री भंवरलाल मेहरा, अजमेर जिला कलक्टर श्री अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

नई शिक्षा नीति में प्राचीन ज्ञान की धरोहर, होगा विकास का मार्ग प्रशस्त -राज्यपाल श्री मिश्र

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि नई शिक्षा नीति प्राचीन ज्ञान के आलोक में समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थी हमारी संस्कृति के जीवन मूल्यों से जुड़ रहते आधुनिक विकास की ओर अग्रसर हो सकेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित दशम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय विश्वविद्यालयों को वैश्विक रैंकिंग में स्थान दिलाने के लिए काम किया जाए ताकि वह रोजगार मांगने के बजाए देने की सोच विकसित करे। राज्यपाल ने …

Read More »

राज्यपाल से असम के नामित राज्यपाल श्री कटारिया ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में असम के नामित राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान श्री कटारिया को राज्यपाल के तौर पर भावी कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read More »

प्रधानमंत्री को राज्यपाल ने दी भावभीनी विदाई

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को रविवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भी प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस दौरान भावभरी विदाई दी।

Read More »