राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि वंचित एवं कमजोर वर्ग को सम्मान दिला कर समाज में व्याप्त विषमताओं और बुराइयों को दूर करने के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित रहा। उन्होंने सभी से डॉ. अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलते हुए खुशहाल और भेदभाव रहित समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
Read More »News
वैशाखी पर्व पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वैशाखी पर्व (14 अप्रैल) पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपने संदेश में दशमेश गुरु गोविन्द सिंहजी का स्मरण करते हुए सभी से उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया है।
Read More »ग्रामीण एवं जनजाति क्षेत्रों में चिकित्सकीय सेवाओं को सुदृढ़ करने में योगदान दें युवा चिकित्सक – राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने युवा चिकित्सकों से आह्वान किया है कि वे प्रदेश के पिछड़े इलाकों, गांवों, आदिवासी व जनजाति क्षेत्रों में चिकित्सकीय सेवाओं को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली, खानपान एवं पर्यावरण से जुड़ी नई बीमारियों की चुनौतियों पर भी चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जाना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर के दीक्षान्त समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने चिकित्सकों से मशीनों पर बढ़ती निर्भरता कम करने की दिशा में भी ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मरीजों …
Read More »राज्यपाल से लोकसभा अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल ने प्रदान किए राज्यस्तरीय योग्यता प्रमाण पत्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन में कन्ट्रोलर, राज्यपाल हाउसहोल्ड, राजभवन जयपुर श्री संजीव कुमार शर्मा एवं बटलर श्री जितेन्द्र सिंह चौधरी को राज्यस्तरीय योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि स्वाधीनता दिवस-2022 के अवसर पर श्री शर्मा एवं श्री चौधरी को प्रशंसनीय सेवा एवं कुशल कार्य निष्पादन के लिए राज्यस्तरीय योग्यता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।
Read More »वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झण्डी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जयपुर जंक्शन पर आयोजित समारोह में शामिल हुए
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर जयपुर जंक्शन पर आयोजित समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र सम्मिलित हुए। जयपुर जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल श्री मिश्र ने राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण …
Read More »कलाएं जीवन जीने की उदात्त दृष्टि देती है – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में देश के विभिन्न भागों से आए ख्यातनाम कलाकारों और बड़ौदा यूनिवर्सिटी के कला प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने कलाकारों से संवाद करते हुए कहा कि कलाएं मन को रंजित ही नहीं करती बल्कि जीवन जीने की उदात्त दृष्टि देती है। उन्होंने विभिन्न कलाओं के अंतर्संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी कलाएं एक दूसरे से घुलकर ही पूर्णता को प्राप्त करती है। राज्यपाल ने जयपुर में राष्ट्रीय धातु की मूर्तिकला सिंपोजियम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मूर्तिकला में भारत आरंभ से ही बहुत समृद्ध …
Read More »राज्यपाल ने अरावली होम्योपैथी अस्पताल का लोकार्पण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को जगतपुरा में अरावली होम्योपैथी अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और अस्पताल के निदेशक डॉ. अशोक सिंह सोलंकी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मोती डूंगरी गणेश मन्दिर के महंत श्री कैलाश शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।
Read More »नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने के लिए संस्कृत को बढ़ावा देने की जरूरत
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में संस्कृत भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । उन्होंने प्राचीन भारतीय साहित्य एवं संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए संस्कृत को नए संदर्भ देते हुए बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया है। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के दीक्षान्त समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन व्यवहार और आदर्श लोकाचार की शिक्षा संस्कृत भाषा में बहुत सहज एवं सुंदर रूप में दी गई है। संस्कृत व्याकरण की दृष्टि से आंतरिक …
Read More »शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को समाज में समुचित सम्मान प्रदान करने के लिए सभी मिल कर करें कार्य-
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की पहल पर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा अब शहीद माता को “वीर माता” और शहीद पिता को “वीर पिता” पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इसी तरह शहीद सैनिकों और गैलेंट्री अवार्ड से अलंकृत सैनिकों के नाम से विद्यालयों या सार्वजनिक स्थलों के नामकरण की नीति में सरलीकरण किया जाएगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस संबंध में प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित कर कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की अध्यक्षता में राजभवन में गुरुवार को सैनिक कल्याण बोर्ड की …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra