Wednesday , 10 June 2026

News

वसंत पंचमी पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वसंत पंचमी (26 जनवरी) के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर साहित्य, शिक्षा, कला सहित ज्ञान के विविध क्षेत्रों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए मां सरस्वती से कामना की है।

Read More »

राज्यपाल के संदेश का प्रसारण गणतन्त्र दिवस पर प्रातः 8.30 बजे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गणतंत्र दिवस पर गुरूवार 26 जनवरी को दूरदर्शन पर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का प्रदेशवासियों के लिए संदेश का प्रसारण डी.डी. राजस्थान से गुरूवार 26 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे होगा। आकाशवाणी के राजस्थान स्थित सभी केन्द्रों से राज्यपाल श्री मिश्र के संदेश का प्रसारण प्रातः 9.10 बजे होगा।

Read More »

राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जयपुर में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र राष्ट्रीय ध्वज फहरायेेंगे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरूवार 26 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में प्रातः 09.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेेंगे। इससे पहले प्रातः 08.30 बजे राजभवन में राज्यपाल श्री मिश्र झण्डा फहरायेेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीेदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

Read More »

विविधता में एकता की संस्कृति की रक्षा करने और प्रदेश की प्रगति के लिए साथ मिलकर कार्य करें- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 74वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों तथा शूरवीर सैनिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर विविधता में एकता की प्रतीक हमारी संस्कृति की रक्षा करने और प्रदेश की प्रगति के लिए साथ मिलकर कार्य करने का सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर देश हित में प्राणोत्सर्ग करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देश के लिए सर्वस्व समर्पण करने वाले स्वाधीनता सेनानियों का पुण्य स्मरण भी किया।

Read More »

मतदान है महादान, मतदाता ऐसे जनप्रतिनिधि चुनें जो देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएं- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मतदान को महादान बताते हुए मतदाताओं से आह्वान किया है कि मताधिकार का प्रयोग ऐसे जनप्रतिनिधि और सरकारों को चुनने के लिए करें, जो देश को विकास और प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकें। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को हरीश चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने एक-एक मत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक मत योग्य जन प्रतिनिधि को चुन सकता है तो वहीं एक मत अयोग्य का भी चयन कर सकता …

Read More »

विधानसभा में राज्यपाल का स्वागत राज्यपाल ने विधानसभा में अभिभाषण दिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र में अभिभाषण दिया। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र के सोमवार प्रातः 11.00 बजे विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा और विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल श्री मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल श्री मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया। इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं …

Read More »

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि मतदान लोकतंत्र का उत्सव होता है, जिसमें सभी नागरिकों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए सभी पात्र युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में शीघ्र जुड़वाने का आह्वान किया है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र की ओर से प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल ने पेश की चादर

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की ओर से ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें सालाना उर्स के मौके पर मंगलवार को दरगाह पर चादर पेश की गई। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपने संदेश में प्रदेशवासियों के सुखद स्वास्थ्य, खुशहाली और संपन्नता की दुआ करते हुए देश-दुनिया से अजमेर आ रहे जाइरीन को मुबारकबाद भी दी। अजमेर में राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल ने मंगलवार को मजार शरीफ पर पहुंचकर राज्यपाल की तरफ से चादर पेश की। इस दौरान राज्यपाल मिश्र का संदेश भी पढ़कर उन्होंने सुनाया। राज्यपाल मिश्र ने अपने संदेश में ख्वाजा साहब के …

Read More »

राजभवन में मनाया गया राष्ट्रगान दिवस

राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान दिवस मनाया गया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि 24 जनवरी, 1950 को इसी दिन राष्ट्रगान को संविधान सभा द्वारा आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया गया था। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर संविधान उद्यान के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य में योगदान देने वाले जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, राज्य सरकार और राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस दौरान संविधान उद्यान के अनूठे मूर्तिशिल्प, लैंडस्केपिंग सहित अन्य कार्यों से जुड़े लोगों की सराहना भी की।

Read More »

राज्यपाल ने राज राजेश्वर महादेव मंदिर में लगाया पौष बड़ों का भोग

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ मंगलवार को राजभवन स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान को पौष बड़ों का भोग लगाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सम्पन्नता की कामना की। इसके उपरान्त राजभवन में पौष बड़ा प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वयं उपस्थित रहकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्रसादी ग्रहण की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर पौष एवं माघ माह के धार्मिक महत्व के बारे में भी बताया। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी …

Read More »