राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (24 जनवरी) के अवसर पर उत्तर प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश इतिहास और संस्कृति की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध और सम्पन्न प्रदेश है। उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की है।
Read More »News
पराक्रम दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को महान क्रांतिकारी, देशभक्त एवं राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि उन्होंने अद्भुत संगठन क्षमता, अद्वितीय साहस और असाधारण नेतृत्व कौशल से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दिखाई। उन्होंने युवाओं से नेताजी बोस के ओजपूर्ण विचारों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
Read More »राज्यपाल ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं से संवाद किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में उदयपुर (ग्रामीण) विधायक श्री फूल सिंह मीणा के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र से आई प्रतिभाशाली बालिकाओं ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने सरकारी स्कूल में अध्ययन कर बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली इन बालिकाओं से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि प्रतिभाशाली बालिकाओं को उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बालिकाओं से संवाद के दौरान कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यवस्थित ढंग से परिश्रम किया जाए तो सफलता अवश्य …
Read More »आर्थिक अपराधों में कमी के लिए लोगों का जागरूक करें सीए – राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आमजन को आर्थिक, व्यावसायिक एवं कराधान संबंधी नियम- कानूनों के प्रति जागरूक करने का कार्य करें ताकि आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आ सके। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कांफ्रेंस श्रेयान-2023 के उद्घाटन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड एकाउन्टेंसी ऐसा सम्मानित और प्रतिष्ठित पेशा है, जो सही मायने मे अर्थव्यवस्था की रीढ है। उन्होंने कहा कि सीए पेशेवर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर नियोजन, लेखा, अंकेक्षण आदि विशिष्ट कार्यों को प्रभावी …
Read More »राज्यपाल ने किया जावेद अख्तर पर लिखित पुस्तक ‘जादूनामा’ का लोकार्पण
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि सिनेमा मनोरंजन और कला की ऐसी विधा है जो प्रत्यक्ष जीवन से जुड़ी है। जो कुछ समाज में घटित होता है और जो परिवर्तन समाज में होता है, फिल्में उसका प्रतिबिम्ब होती हैं। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को विद्याश्रम स्कूल स्थित महाराणा प्रताप सभागार में सुप्रसिद्ध शायर और संवाद लेखक श्री जावेद अख्तर पर श्री अरविंद मंडलोई द्वारा लिखित पुस्तक ‘जादूनामा’ के लोकार्पण अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करती बल्कि आमजन में संदेश क प्रसार भी करती हैं। उन्होंने कहा कि जब बाजार …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त श्री बैरी ओ फैरेल एओ ने गुरुवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने मुलाकात के दौरान राजस्थान में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें राजस्थान में पर्यटन से जुड़ी संभावनाओं के बारे में बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से सम्बंधित चर्चा की। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने प्रदेश के साथ ऑस्ट्रेलिया के पारस्परिक सम्बन्धों को और दृढ़ बनाने के प्रति मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया। राज्यपाल श्री मिश्र ने उच्यायुक्त श्री फैरेल …
Read More »प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखी है पुस्तक राज्यपाल श्री मिश्र ने ‘एग्जाम वॉरियर्स‘ का लोकार्पण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स‘ के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का बुधवार को राजभवन में लोकार्पण किया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा इस पुस्तक का भारत भर में उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इसका विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। लोकार्पण के बाद श्री मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ही नहीं यह शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि श्री मोदी ने मूलतः परीक्षा के दौरान बच्चों में होने वाले तनाव के संदर्भ में इस पुस्तक का लेखन किया है। पर इसमें …
Read More »आपदा ही नहीं सामान्य परिस्थितियों में भी प्रभावी सेवा कार्य करे रेडक्रॉस
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक आयोजित आपदा ही नहीं सामान्य परिस्थितियों में भी प्रभावी सेवा कार्य करे रेडक्रॉस – राज्यपाल टीबी मुक्त भारत मिशन से रेडक्रॉस को जोड़ने के दिए निर्देश राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आपदा के समय में ही नहीं बल्कि सामान्य परिस्थितियों में भी सेवा एवं सहायता गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए रेडक्रॉस सोसायटी तैयार करना होगा। उन्होंने इसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी को जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक गतिशील बनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को यहां राजभवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, राजस्थान शाखा के …
Read More »अब आमजन भी कर सकेंगे संविधान उद्यान का भ्रमण, राज्यपाल ने किया ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का लोकार्पण
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में संविधान उद्यान के भ्रमण के लिए ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही, राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान अब राजभवन की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अग्रिम बुकिंग करवा कर आम दर्शकों द्वारा भ्रमण के लिए खोल दिया गया है। उद्यान का भ्रमण सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को किया जा सकेगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि संविधान उद्यान में संविधान निर्माण और उसके लागू होने की ऐतिहासिक यात्रा को विभिन्न कला-रूपों में सँजोया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान उद्यान हमारे …
Read More »मकर संक्रान्ति पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा है कि सूर्य की आराधना का यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने इस पर्व पर सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सौभाग्य और समृद्धि की कामना की है।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra