राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री सी. वी. आनंद बोस ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »News
राज्यपाल से उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को कम्बल बांटे
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शीत लहर और बढ़ी हुई सर्दी को देखते हुए बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए राजभवन में गुरुवार को उन्हें कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सर्दी के प्रकोप को देखते हुए आगे भी निर्धन एवं वंचित लोगों को चिन्हित कर राजभवन की ओर से जरूरी सहायता प्रदान की जाती रहेगी। राज्यपाल श्री मिश्र ने आमजन से अपील की है जरूरतमंद लोगों के साथ जीव-जंतुओं के प्रति भी दयाभाव रखते हुए सर्दी से बचाव के लिए उनकी यथा संभव सहायता करें।
Read More »मीडियाकर्मियों ने किया संविधान उद्यान का भ्रमण संविधान उद्यान में संविधान से जुड़े आदर्शों और संस्कृति का साक्षात अनुभव हो सकेगा- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान उद्यान में भारतीय संविधान, इससे जुड़े उच्चादर्शों और हमारी प्राचीन संस्कृति को मूर्ति शिल्प, चित्र, संस्थापन तथा अन्य माध्यमों के जरिए साकार किया गया है ताकि संविधान से जुड़े आदर्शों की व्याख्या यहां आने वाले लोग साक्षात अनुभव कर सकें। उन्होंने संविधान से जुड़ी संस्कृति का अधिकाधिक प्रसार किए जाने का भी आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को राजभवन में मीडियाकर्मियों द्वारा संविधान उद्यान के भ्रमण के बाद उनसे संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी लोकतंत्र तभी जीवंत कहलाता है जब उसके नागरिक, शासन में सक्रिय भाग …
Read More »राष्ट्रपति ने सहरिया और कथौड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते महिला आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करने का किया आह्वान
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुुर्मु ने मंगलवार को राजभवन में सहरिया और कथौड़ी जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान उनसे संवाद करते हुए उनकी रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा कम उम्र में बच्चों को विवाह नहीं करने तथा बालिकाओं की शिक्षा पर अधिक ध्यान देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी आह्वान किया। संवाद के दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने सहरिया एवं कथौड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को अपने बच्चों को अधिकाधिक पढ़ाने और स्वावलम्बन …
Read More »राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में संविधान उद्यान का लोकार्पण किया
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में संविधान उद्यान का लोकार्पण किया संवैधानिक नैतिकता की भावना जाग्रत करने की दिशा में संविधान उद्यान महती प्रयास – राज्यपाल राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों में संवैधानिक नैतिकता की भावना जाग्रत करने के लिए कार्य किए जाने पर बल दिया है। राष्ट्रपति ने राजभवन में संविधान उद्यान के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इससे संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु मंगलवार को राजभवन में संविधान उद्यान के लोकार्पण अवसर पर सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विष्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है और …
Read More »राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 3 जनवरी को राजभवन में संविधान उद्यान का लोकार्पण करेंगी संवैधानिक जागरूकता के लिए राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की अभिनव पहल राजभवन में बनकर तैयार हुआ संविधान पार्क
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान एवं इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का 3 जनवरी, मंगलवार को लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु राजभवन में कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद भी करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मंगलवार प्रातः 11.20 बजे यहां स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की अपने घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात वे संविधान पार्क का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री …
Read More »नव वर्ष पर राज्यपाल की मंगलकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नव वर्ष 2023 के आगमन पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई एवं मंगलकामना दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा है कि नया साल सभी के जीवन में खुशी, सकारात्मक ऊर्जा और आशाओं का संवाहक बन कर आए और हम नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रवृत्त हों। उन्होंने नए वर्ष में सभी से देश एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
Read More »प्रधानमंत्री की मां हीरा बा के निधन पर राज्यपाल ने शोक जताया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और प्रधानमंत्री तथा परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात पेपर लीक प्रकरण और कोटा में आत्महत्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की आवश्यकता जताई
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजभवन पहुंच कर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति की राजस्थान यात्रा तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कौशल विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन किए जाने हेतु भी चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत को कोटा में कोचिंग संस्थानों में लगातार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के प्रकाशित समाचारों पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार के स्तर पर इस सम्बंध में प्रभावी कार्य योजना बना कर कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कोचिंग संस्थाओं के प्रभावी नियन्त्रण, वहां …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra