लोक संस्कृति के अनूठे पर्व शिल्पग्राम उत्सव का हुआ आगाज राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नगाड़ा बजाकर किया शुभारंभ भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करती है-राज्यपाल जयपुर / उदयपुर, 21 दिसंबर। शिल्पग्राम उत्सव का आगाज बुधवार को उदयपुर में समारोहपूर्वक हुआ। प्रदेश के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पारंपरिक नगाड़ा बजाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर इस उत्सव का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कहा कि शिल्पग्राम जीवन से जुड़ी उत्सवधर्मिता का त्योहार है। भारतीय संस्कृति जीवन से जुड़े संस्कारों से ही प्रत्यक्षतः जुड़ी हुई है। जीवन से जुड़े जो संस्कार …
Read More »News
पारम्परिक खेती के ज्ञान के साथ अपनाने होंगे नवाचार
राज्यपाल ने एमपीयूएटी के 16वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की पारम्परिक खेती के ज्ञान के साथ अपनाने होंगे नवाचार – राज्यपाल जयपुर/उदयपुर, 21 दिसंबर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि खेती के पारम्परिक तरीकों के साथ कृषि विज्ञान की हमारी वैदिक परम्परा पर वृहद स्तर पर चिंतन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक ऐसे उपाय सुझाएं जिससे खेत-खलिहानों में समृद्धि की बयार आए। उन्होंने प्राचीन कृषि संस्कृति को सहेजने की जरूरत भी बताई। कुलाधिपति बुधवार को उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 16 वें दीक्षांत समारोह में विवेकानंद सभागार …
Read More »नवाचारों के समावेश से ही प्रभावी होगी शिक्षा- राज्यपाल
सुखाड़िया विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित देवेंद्र झाझरिया एवं लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को डी लिट की मानद उपाधि नवाचारों के समावेश से ही प्रभावी होगी शिक्षा- राज्यपाल कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालय शिक्षण में नवाचारों का संवाहक बनें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा में नवाचार किए जाने की आवश्यकता है, जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाए जाने वाले विषय के प्रति उत्साह जागृत हो सके और पढ़ाई के समय विद्यार्थी नवचेतना का संचरण महसूस कर सके। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के 30 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर …
Read More »राज्यपाल ने अनिरुद्धाचार्य महाराज की भागवतकथा सुनी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को स्टैच्यू सर्किल स्थित होटल हवेली परिसर में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी द्वारा सुनाई जा रही श्रीमदभागवत कथा का श्रवण किया। राज्यपाल श्री मिश्र करीब एक घण्टे तक वहां रुके।
Read More »राज्यपाल से श्री कुमार विश्वास की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में प्रख्यात कवि श्री कुमार विश्वास ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »टीवी और मोबाइल की लत चिंताजनक, युवा यौगिक दिनचर्या अपनाएं- राज्यपाल
संस्कृति युवा संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित ‘वर्ल्ड हेल्थ वेलनेस फेस्ट’ में राज्यपाल श्री मिश्र ने शिरकत की टीवी और मोबाइल की लत चिंताजनक, युवा यौगिक दिनचर्या अपनाएं- राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने समाज में अत्यधिक टीवी और मोबाईल देखने की लत पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए युवाओं को स्क्रीन टाइम सीमित करते हुए यौगिक दिनचर्या को अपनाना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार शाम जवाहर सर्किल स्थित ई.पी. बैंकट हॉल में संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित ‘वर्ल्ड हेल्थ एंड वैलनेस फेस्ट’ के कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तकनीक के …
Read More »दादूपंथी साहित्य शोध संस्थान द्वारा हिंदी अनुशीलन पत्रिका के दादूदयाल विशेषांक का लोकार्पण सामाजिक बुराइयों और आडम्बर मुक्त समाज बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करें – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संत दादू दयाल जी की शिक्षाओं को अपनाते हुए सभी से सामाजिक बुराइयों और बाहरी आडम्बरों से मुक्त समाज बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दादू ने जाति-पांति, धर्म और सम्प्रदाय की सोच से परे सदा सामाजिक समरसता की बात अपनी वाणियों में की। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को दादू पंथी साहित्य शोध संस्थान द्वारा कोटड़ा, दौलतपुरा में आयोजित हिन्दी अनुशीलन पत्रिका के दादू दयाल विशेषांक के लोकार्पण समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मिश्र को इस अवसर पर दादूपंथी साहित्य शोध संस्थान, जयपुर की ओर से …
Read More »‘टी.एन. मिश्रा अचीवमेंट अवार्ड समारोह’ शिक्षा में गुणवत्ता से जुड़ी प्रतिस्पर्द्धा के लिए हो अधिकाधिक कार्य -राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता से जुड़ी प्रतिस्पर्द्धा के लिए अधिकाधिक कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा से जुड़ी गुणवत्ता पर ही सर्वाधिक जोर दिया गया है। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं को नई पीढ़ी को भारत के अतीत के गौरव का भान कराते हुए संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़े जाने का आह्वान किया। श्री मिश्र शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र के सभागार में आयोजित ‘स्व. टी.एन. मिश्रा अचीवमेंट अवार्ड समारोह’ में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश जिस तेजी से विकास कर रहा है, उसी गति से युवाओं …
Read More »राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ एवं संकटमोचन हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने बुधवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।
Read More »नई पीढ़ी को आधुनिक जीवन शैली के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए यौगिक दिनचर्या से जोड़ा जाए
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने नई पीढ़ी को आधुनिक जीवन शैली से जुड़े दुष्प्रभावों से बचाने के लिए यौगिक दिनचर्या से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि योग आत्मविकास का सबसे बड़ा माध्यम है, भौतिकता के दौर में मानसिक शांति एवं संतोष के लिए योग सर्वथा उपयोगी है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्टिकाओं का अनावरण कर योगसाधना भवन का लोकार्पण और संविधान पार्क एवं वैज्ञानिक आधार पर तैयार करवाई जा रही नवग्रह-नक्षत्र वाटिका का …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra