राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को ‘जी 20’ की अध्यक्षता की तैयारी के संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में राजभवन से ऑनलाइन भाग लिया। बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जी 20 का भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण और विरल अवसर है। उन्होंने इसे गौरवपूर्ण बताते हुए सभी के सहयोग से इसे सफल किए जाने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी 20 को सतत समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते …
Read More »News
राज्यपाल ने सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को अलवर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया और बाघ सहित अन्य वन्यजीवों को निहारा। इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र ने अधिकारियों से बातचीत में वन्य जीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जनभागीदारी से और अधिक कार्य किए जाने की आवश्यकता जताई ।
Read More »राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर अंशदान किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर बुधवार को राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (से.नि.) श्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को झण्डा लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं परिजनों की सहायतार्थ अपनी ओर से अंशदान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झण्डा कोष में यथा संभव योगदान करें। उनहोंने इस अवसर पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया और शहीदों को नमन भी किया। .
Read More »राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर दी बधाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने इस मौके पर सभी जवानों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और समस्त देश-प्रदेश वासियों को बधाई दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि यह दिवस हमारे शूरवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते उनके कल्याण के लिए योगदान देने का अवसर है। उन्होंने सभी से सामर्थ्य अनुसार उदारतापूर्वक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में अंशदान देने की अपील की है।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने किया क्यूआर कोड का लोकार्पण
राज्यपाल राहत कोष के लिए अब क्यूआर कोड स्कैन कर सहयोग राशि सीधे बैंक खाते में जमा कराई जा सकेगी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस संबंध में मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल राहत कोष के लिए निर्मित क्यूआर कोड का लोकार्पण किया। यह क्यूआर कोड स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा निर्मित किया गया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने ‘डिजिटल भारत’ के तहत इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बनने के बाद उनकी प्राथमिकता यही रही है कि राहत कोष का दायरा बढ़ाया जाए और इससे अधिकाधिक रूप में जरूरतमंदों को हर संभव प्रभावी सहयोग किया जाए। …
Read More »राज्यपाल ने राज्यपाल सचिवालय का अवलोकन कर लम्बित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन परिसर में राज्यपाल सचिवालय का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने विभिन्न अनुभागों में जाकर कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और राज्यपाल सचिवालय को सुदृढ़ करते और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार ने राज्यपाल राहत कोष अनुभाग, अपील अनुभाग, उच्च शिक्षा, जनजाति प्रकोष्ठ, सुरक्षा कार्यालय संस्थापन एवं लेखा सहित अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण के दौरान उन्हें इनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राजभवन अतिथि गृह का भी अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को लम्बित प्रकरणों के …
Read More »केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र को उन्होंने अपनी दो पुस्तकें ‘दिव्य पथ दाम्पत्य का’ और ‘एक सफ़र – हमसफ़र के साथ’ भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें पुस्तकों के लिए बधाई और शुभकानाएं दी।
Read More »राज्यपाल को ‘प्रैक्टिकल ज्योग्राफी‘ की प्रथम प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को यहां राजभवन में प्रो.आर.एन. मिश्रा तथा डॉ. पी.के. शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘प्रेक्टिकल ज्योग्राफी‘ की प्रथम प्रति भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने पुस्तक के लिए लेखक द्वय को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस पुस्तक में प्रायोगिक भूगोल को सरल, रोचक और क्रमबद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रायोगिक भूगोल के पाठकों के लिए उपयोगी 23 अध्यायों की इस पुस्तक में मानचित्र कला के विकास, मानचित्र, उच्चावच निरूपण, भूगर्भीय मानचित्र, सांख्यिकीय विधियां एवं आंकड़ों के निरूपण आदि की आधारभूत सामग्री को मौसम मानचित्र, स्थलाकृति पत्रक और भौगोलिक सूचना तंत्र आदि के साथ …
Read More »भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भारतीय संविधान शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया महत्वपूर्ण दस्तावेज ही नहीं है बल्कि यह वह मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ है, जिससे हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का संचालन होता है। राज्यपाल श्री मिश्र संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृृज विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क के लोकार्पण के अवसर पर संबोधित कर रहे थे । उन्होंने महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास किया और ‘भारतीय संविधान और संस्कृति’ विषयक संगोष्ठी का शुभारम्भ भी किया। कुलाधिपति श्री मिश्र ने कहा कि …
Read More »मानसिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आध्यात्मिक उन्नति जरूरी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण की ही तरह मानसिक प्रदूषण भी मानवता के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मानसिक प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों से मुक्ति के लिए स्वस्थ जीवनशैली, आध्यात्मिक उन्नति जरूरी है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को मुरलीपुरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित पीस पैलेस के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन का सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर ही देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। उन्होंने कहा कि इसमे भारतीय संस्कृति के उन आदर्श मूल्यों का प्रसार भी …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra