Wednesday , 10 June 2026

News

संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतंत्र के प्रति लोगों में विश्वास मजबूत करना हो पत्रकारिता का ध्येय

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का सबसे बड़ा संदेशवाहक है और संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतंत्र के प्रति लोगों में विश्वास मजबूत करना ही पत्रकारिता का ध्येय होना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में महानगर टाइम्स समाचार पत्र के रजत जयन्ती महोत्सव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाठकों को तथ्यपरक समाचार देना और विचार संपन्न करना ही स्वस्थ पत्रकारिता है। उन्होंने कहा कि एक दौर में मीडिया मिशनरी भावना से कार्य करता था, वहीं अब मीडिया जगत में तेजी से व्यावसायिक बदलाव आ रहे हैं। फिर भी बहुत से मीडिया …

Read More »

राज्यपाल से राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने मुलाकात की। कुलपति बनने के बाद राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल ने काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने हनुमानजी से देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Read More »

राज्यपाल को पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को सोमवार को राजभवन में लेखिका मनस्विनी अग्रवाल ने अपनी पुस्तक ‘द रनअवे प्रिंसेज ऑफ इनचैन्टेड’ की प्रथम प्रति भेंट की। इस दौरान उनकी माता श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल और पिता श्री विकास अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Read More »

कमियों को रेखांकित करने के साथ ही काम-काज को प्रभावी बनाने का माध्यम भी बने लेखा परीक्षा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने लेखा परीक्षा के कार्य को और बेहतर बनाने एवं इसमें अधिकाधिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बल दिया है। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को स्टेच्यू सर्किल स्थित महालेखाकार कार्यालय में लेखापरीक्षा सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर व्यय होने वाले धन की निगरानी का दायित्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक अधिकारियों पर ही होता है। लेखा परीक्षा का उद्देश्य सार्वजनिक धन का प्रभावपूर्ण एवं कुशलता से संग्रहण एवं उपयोग सुनिश्चित करते हुए सुशासन को प्रोत्साहन देना और देश के विकास में …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने की पूर्व राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से उनके निवास पर मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र की उनसे यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल की प्रधानमंत्री से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को राजभवन में बन रहे संविधान पार्क में भारतीय संविधान निर्माण से जुड़े इतिहास और उससे जुड़े शिल्प कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने राजभवन स्थित संविधान पार्क में निर्मित हो रहे संविधान यात्रा से जुड़े शिल्प और अन्य निर्माण कार्यों के छाया-चित्रों का एलबम भी भेंट किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के राजभवन में संविधान पार्क के निर्माण को ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसकी सराहना की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टीबी …

Read More »

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।

Read More »

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजभवन में बन रहे संविधान पार्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Read More »

राजभवन में संविधान पार्क के कार्यों की प्रगति के बारे में की चर्चा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजभवन में चल रहे संविधान पार्क के कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया। राज्यपाल श्री मिश्र ने संविधान पार्क में संविधान निर्माण की इतिहास यात्रा से जुड़े विभिन्न निर्माणाधीन मूर्ति शिल्प तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के बारे में भी चर्चा की। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुंजीलाल मीणा, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री रवि जैन, आर्किटेक्ट श्री अनूप बरतरिया भी इस दौरान उपस्थित रहे। .

Read More »