Wednesday , 10 June 2026

News

प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है प्रकाश पर्व- राज्यपाल श्री मिश्र

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि सिख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंहजी का प्रकाश पर्व सभी को प्रेम, भाईचारे और नेकी की प्रेरणा देता है। उन्होंने गुरु गोविन्द सिंहजी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र से गुरुवार को इस अवसर पर राजभवन में राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनधिमंडल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने इस दौरान प्रतिनिधिमंडल से सिख धर्म के गुरुओं की कुर्बानी और बलिदान के बारे में चर्चा की । उन्होंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंहजी ने समाज को अन्याय का प्रतिकार …

Read More »

राज्यपाल की गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दशमेश गुरु गोविन्द सिंहजी की जयंती (29 दिसम्बर) पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने गुरु गोविन्द सिंह जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने और उनके प्रेम, एकता एवं भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का सभी से आह्वान किया है।

Read More »

राज्यपाल से श्री वैभव गहलोत की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत ने मुलाकात की। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उनकी राज्यपाल से यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राष्ट्रवाद के प्रणेता अटलजी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। श्री मिश्र ने स्व. वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के प्रणेता अटल जी ने शासन में पारदर्शिता के साथ जन—कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में आज का दिन प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है कि इसके जरिए हम उनके उच्चादर्शों को आत्मसात करते हुए कार्य कर सकें। श्री मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में …

Read More »

क्रिसमस पर राज्यपाल श्री मिश्र ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस प्रदेशवासियों के लिए लिए शांति, सद्भाव के साथ खुशहाली और सम्पन्नता लिए हो। राज्यपाल श्री मिश्र से शनिवार को इस पर्व की पूर्व संध्या पर राजभवन में बिशप ओसवाल्ड लेविस के नेतृत्व में जयपुर स्थित विभिन चर्चों के प्रतिनधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को बधाई दी। राज्यपाल ने ईसाई समाज के प्रतिनिधिमंडल को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने क्रिसमस पर ईसा मसीह की शिक्षाओं, आदर्शों और मानवता के संदेश से प्रेरणा लेने …

Read More »

राजस्थान देश का बड़ा औद्योगिक हब बने – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान को बड़ा ओद्योगिक हब बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के प्रभावी विकास के साथ वहां कार्यरत कार्मिकों के कुशल प्रबंधन और वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर कार्य दशाओं के निर्माण के लिए भी कार्य करने पर जोर दिया है। श्री मिश्र शनिवार को एक होटल में आयोजित ‘द एम्पलायर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान’ 58 वें स्थापना दिवस और बेस्ट एम्पलायर अवार्ड 2022 समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योग और सेवा क्षेत्र के अंतर्गत राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। राज्यपाल …

Read More »

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ से राज्यपाल की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से उप राष्ट्रपति निवास में मुलाकात की। उनसे राज्यपाल की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

सिक्किम में सड़क हादसे में जवानों की शहादत पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तरी सिक्किम में भीषण सड़क दुर्घटना में 16 जवानों की शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शहीदों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Read More »

राज्यपाल से श्री आर्य की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य मुख्य आयुक्त श्री निरंजन कुमार आर्य ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

“लोगों को प्राकृतिक दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें चिकित्सक राज्यपाल

‘इंडोक्राइन सोसाइटी ऑफ इंडिया’ के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन “लोगों को प्राकृतिक दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें चिकित्सक राज्यपाल जयपुर, 22 दिसम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने चिकित्सकों का आह्वान किया है कि वे दवाइयों से रोगों के उपचार के साथ ही लोगों को प्राकृतिक दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि जीवन यदि संतुलित रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा तो रोग शरीर में आसानी से घर नहीं कर पाएंगे। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में ‘इंडोक्राइन सोसाइटी ऑफ इंडिया’ …

Read More »