Wednesday , 10 June 2026

News

पीठासीन अधिकारियों ने राजभवन में संविधान उद्यान का अवलोकन किया, कहा- ‘संविधान उद्यान का भ्रमण संविधान का साक्षात्कार करने जैसा‘

देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों ने गुरुवार को राजभवन में बने संविधान उद्यान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों की प्रतिमाओं सहित यहां प्रदर्शित मूर्ति शिल्प, छाया चित्रों और मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि संविधान उद्यान का भ्रमण संविधान का एक प्रकार से साक्षात्कार करने जैसा है। पीठासीन अधिकारियों ने संविधान की मूल प्रति में बाईस भागों में चित्रित कलाकृतियों के कला-रूपों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने चरखा कातते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष फोटो खिंचवाई और स्वदेशी आंदोलन के जरिए स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा देने के उनके …

Read More »

संसद और विधानसभाएं लोकतंत्र के मंदिर, जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील होकर विचार करें जनप्रतिनिधि- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संसद और विधानसभाओं को लोकतंत्र के मंदिर बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि यहां राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील होकर विचार करें। उन्होंने कहा कि यहां जो भी बहसें या बिजनेस हो, वह आमजन के सतत विकास के लिए हो। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में पीठासीन अधिकारियों की महती भूमिका होती है और वह विधानमण्डल सदस्यों की शक्तियों और विशेषाधिकारों का एक तरह से अभिभावक भी होता है। उन्होंने …

Read More »

लोहड़ी पर्व पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने लोहड़ी पर्व (13 जनवरी) पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Read More »

भोपालगढ़ के जवान रामप्रकाश प्रजापत की शहादत पर राज्यपाल की संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जोधपुर जिले के भोपालगढ़ निवासी जवान श्री रामप्रकाश प्रजापत की सियाचिन ग्लेशियर पर ड्यूटी के दौरान शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुण्यात्मा की शांति एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति को भावभीनी विदाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के राजकीय विमान से दिल्ली लौटने से पहले उन्हें बुधवार रात्रि सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन में उप राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Read More »

राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द को नमन करते हुए युवा शक्ति से उनके दर्शन, आदर्श और विचारों से प्रेरणा लेते राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया है।

Read More »

संविधान पार्क संवैधानिक मूल्यों के कला-रूप का देश में अनुपम उदाहरण – उप राष्ट्रपति

देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान को अभूतपूर्व बताते हुए कहा है कि संविधान से जुड़ी संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों के कला-रूप में देशभर में यह अनुपम उदाहरण है। उन्होंने संविधान उद्यान में निर्मित संविधान के कला-रूपों का बारीकी से अवलोकन किया। संविधान उद्यान भ्रमण के बाद उन्होंने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से विशेष रूप से संवाद कर संविधान के मूर्तरूप की इस पहल के लिए उन्हें विशेष रूप से बधाई दी और कहा कि आजादी के बाद इस तरह की यह अनूठी पहल राजस्थान में उनके प्रयासों से ही संभव हो पाई …

Read More »

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ की राज्यपाल ने अगवानी की

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के मंगलवार को सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र को पुस्तक ‘ओमाना’ की प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में लेखक श्री यश कालरा ने मुलाकात कर उन्हें ‘ओमाना’ शीर्षक से प्रकाशित अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की। श्री कालरा ने बताया कि कथेतर गद्य विधा की यह पुस्तक, असफलताओं के मध्य सफलता कैसे प्राप्त करें- विषय को केन्द्र में रख कर लिखी गई है। पुस्तक में विभिन्न उदाहरणों के जरिए स्व प्रेरणा (सेल्फ मोटिवेशन) के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।

Read More »

नए किस्म के शहरी अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस बलों का सुदृढ़ीकरण जरूरी – राज्यपाल श्री मिश्र

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शहरों में घटित होने वाले नए किस्म के अपराधों को रोकने के लिए पुलिसिंग से जुड़ी प्रौद्योगिकी को विकसित कर पुलिस बलों के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को दहमीकलां स्थित केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) द्वारा आयोजित जांच एजेंसियों के प्रमाणों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जांच और अभियोजन की कार्यवाही समयबद्ध पूरी करने के लिए पुलिस एजेन्सियों को मिलकर प्रभावी रूप में कार्य करना चाहिए । उन्होंने कहा कि जांच के वैज्ञानिक तरीकों …

Read More »