मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने सोमवार को राजभवन पहुंच कर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को जन्मदिन पर पौधा भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
Read More »News
उपराष्ट्रपति ने राज्यपाल को फोन कर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को फोन कर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उपराष्ट्रपति ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। विभिन्न प्रदेश के राज्यपालो ने भी बधाई दी जन्मदिन के अवसर पर राज्यपाल श्री मिश्र को असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस, गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत, मेघालय के राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सहित विभिन्न राज्यपालो एवं गणमान्यजनों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दी।
Read More »राज्यपाल ने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नौंवें स्थापना दिवस पर ऑनलाइन भाग लिया राज्यपाल ने कहा, जनजातीय विश्वविद्यालय जनजाति क्षेत्र में ज्ञान प्रसार का देश का उत्कृष्ट संस्थान बने जल संकट से बचाव और पर्यावरण संरक्षण की आदिवासी परम्पराओं से सीख लें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नौंवें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि यह विश्वविद्यालय जनजातीय क्षेत्र में ज्ञान प्रसार का देश का ही नहीं विश्व का उत्कृष्ट संस्थान बनें। उन्होंने जल संरक्षण के लिए आदिवासी परम्पराओं के अंतर्गत होने वाले कार्यों के आलोक में वर्षा जल सहेजने और उन परंपराओं का अन्वेषण किए जाने पर भी जोर दिया, जिससे आदिवासी अकाल और जल संकट से बचाव के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते थे। श्री मिश्र ने सोमवार को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नौवें स्थापना दिवस पर राजभवन से …
Read More »केंद्रीय गृह मंत्री ने भी स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की शुभकामना दी
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को उनके जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री शाह ने राज्यपाल को राष्ट्रवाद से जुड़े देश और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
Read More »राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल को फोन कर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को फोन कर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने फोन पर राज्यपाल श्री मिश्र के आदर्श व्यक्तित्व और अनुकरणीय बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
Read More »सभी के मंगल और राष्ट्र की समृद्धि, सम्पन्नता की कामना की राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गोविंद देव जी मंदिर में पूजा अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र अपने जन्म दिन पर सोमवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे। श्री मिश्र ने जन जन के आराध्य भगवान गोविंद देवजी की सपत्नीक पूजा अर्चना की और भगवान की आरती उतारी। उन्होंने श्री गोविंद देव जी से सभी का मंगल करने के साथ राष्ट्र की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की।
Read More »प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने भी फोन कर स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की बधाई दी राज्यपाल श्री मिश्र को जन्म दिन पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने फोन कर बधाई दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के जन्म दिन पर सोमवार प्रात: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने श्री मिश्र के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं में काम करते हुए उन्होंने शुचिता के साथ आदर्श जीवन मूल्यों को जिया है। उन्होंने राज्यपाल के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को अनुकरणीय बताया। राज्यपाल श्री मिश्र को जन्म दिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की ओडिसा के पूर्व राज्यपाल से मुलाक़ात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सिरसा में ओडिसा के पूर्व राज्यपाल श्री गणेशीलाल ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »श्री गौरीशंकर बिहानी राजकीय कन्या महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह लैंगिक विषमताओं को दूर करने वाली शिक्षा ही सार्थक – राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण का बड़ा आधार बालिका शिक्षा है। वही समाज तेजी से आगे बढ़ता है जहां महिला शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाए। उन्होंने उच्च शिक्षा में बालिकाओं के लिए अधिकाधिक अवसर सृजित किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने लैंगिक विषमताओं को दूर करते शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया। श्री मिश्र ने कहा कि स्वयं हित में कार्य तो सभी करते है, लेकिन दूसरों की सेवा करना ही सर्वश्रेष्ठ कर्म होता है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। वे ही ऐसे कार्य कर सकते है, जिनका …
Read More »हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित विश्वविद्यालय के नवनिर्मित मुख्य भवन का राज्यपाल श्री मिश्र ने किया लोकार्पण आजाद और जीवंत प्रेस ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के लिए कार्य हो—राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आजाद और जीवंत प्रेस ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता के इस दौर में भाषा विशेषज्ञों, शब्द संवेदना से जुड़े मर्मज्ञ विद्वानों की सहायता से पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के लिए विश्वविद्यालय नींव रूप में कार्य करे। श्री मिश्र शनिवार को हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के नवनिर्मित मुख्य भवन का ऑनलाइन लोकार्पण भी किया और इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता शिक्षा के अंतर्गत नई शिक्षा नीति के आलोक …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra