राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उनसे प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास से जुड़े मुद्दों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए हो रहे प्रयासों और आदिवासी एवं अनुसूचित क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार अवसरों के साथ उनके कौशल विकास लिए अधिकाधिक प्रयास किए जाने पर चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र के साथ हुए संवाद में श्री प्रधान ने देश में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और युवाओं में कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। राज्यपाल श्री मिश्र …
Read More »News
सबसे पहले हम भारतीय, उसके बाद ही हमारी कोई अन्य पहचान
डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित विधि विद्यार्थी महिलाओं और वंचितों के अधिकारों के बारे में जागरूकता लाने के लिए आगे आएं सबसे पहले हम भारतीय, उसके बाद ही हमारी कोई अन्य पहचान – राज्यपाल राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कि हम सबसे पहले भारतीय हैं। सबसे पहले हमारा संविधान है और उसके बाद हमारी कोई व्यक्तिगत पहचान है, यह बात हम सभी को याद रखनी चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को बिड़ला सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। …
Read More »समाज के सभी वर्गों को जोड़कर पारम्परिक कलाओं का संरक्षण करें
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक परिषद के शाषी निकाय और कार्यकारी निकाय की बैठक आयोजित समाज के सभी वर्गों को जोड़कर पारम्परिक कलाओं का संरक्षण करें – राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र समाज के सभी वर्गों को अपने कार्यक्रमों के माध्यम से पारम्परिक कलाओं से जोड़ने का कार्य करे। उन्होंने जनजातीय कलाओं, विलुप्त होती कलाओं, वाद्यों, शैलियों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जाने पर बल दिया है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को यहां राजभवन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के अध्यक्ष के तौर पर परिषद के शाषी निकाय और कार्यकारी निकाय की …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से पर्यटन मंत्री ने की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »समयबद्ध अभियान चलाकर रेडक्रॉस को प्रभावी बनाएं
जयपुर, 6 दिसम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश में समयबद्ध अभियान चलाकर रेडक्रॉस सोसायटी को प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को यहां राजभवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, राजस्थान शाखा के अध्यक्ष के तौर पर समीक्षा बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के प्रति आमजन के मन में विश्वसनीयता का भाव होता है। इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए फर्स्ट एड, चिकित्सा एवं राहत गतिविधियों का सुचारू संचालन किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाकर रेडक्रॉस की प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों का विस्तार किया …
Read More »दिव्यांगों को अवसर मिलें तो छू सकते हैं आकाश
जयपुर, 3 दिसम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। दिव्यांगों को यदि अवसर मिलते हैं तो वे भी सामान्य से अधिक क्षमता से कार्य कर दिखा सकते हैं और आकाश जैसी ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि लुई ब्रेल, हेलन केलर, वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग आदि बहुत से ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने शारीरिक या मानसिक व्याधियों की परवाह नहीं करते हुए समाज के लिए विरल योगदान दिया। राज्यपाल श्री मिश्र ने शुक्रवार को यहां राजभवन में ख्यातनाम मनोचिकित्सक डॉ. शिव गौतम के नेतृत्व में आए …
Read More »राज्यपाल से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से श्री सुगल चंद जैन की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राज्यपाल राहत कोष सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुगल चन्द जैन ने मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल को उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री जैन ने मुलाकात के दौरान सिंघवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल राहत कोष के लिए पांच लाख रुपए राशि का चेक सौंपा। राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्यपाल राहत कोष में आर्थिक सहयोग के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से राहत कोष सशक्त होगा और इससे अधिकाधिक जरूरतमन्दों को लाभान्वित करने में मदद मिलेगी।
Read More »राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को प्रदान किया गया ‘परमेष्ठि सम्मान’
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि महान विचार पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीयता के पोषक ही नहीं बल्कि भारतीयता के मूर्त रूप थे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से राष्ट्र और व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है, इसलिए सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र के वाराणसी दौरे के दूसरे दिन उन्हें सोमवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ की ओर से ‘परमेष्ठि सम्मान’ प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय सही मायने में राष्ट्रनायक …
Read More »संविधान की मूल प्रति में भारतीय संस्कृति का चित्रण भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक
मूल अधिकार और कर्तव्यों में संतुलन से ही राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों की सही पालना संभव संविधान की मूल प्रति में भारतीय संस्कृति का चित्रण भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक – राज्यपाल जयपुर, 27 नवम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान ने हमें मूल अधिकार दिए हैं तो कर्तव्य बोध भी दिया है। प्रत्येक नागरिक दोनों के बीच संतुलन रखकर राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों की सही मायने में पालना कर सकता है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को जवाहर कला केन्द्र में श्रीअरविन्द सोसायटी द्वारा आयोजित ‘संविधान में कलाकृतियां – श्रीअरविन्द के आलोक में’ विषयक प्रदर्शनी के उद्घाटन …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra